मानवता हुई शर्मसार : अधेड़ ने गाय व उनके बछड़ों के साथ गुप्तांग निकालकर की अश्लील हरकतें, फूल मंडी के सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

📖 1 min readरात में रास्ते से गुजर रहे युवकों ने पकड़ा रंगे हाथ, किया पुलिस के हवाले पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश के रतलाम में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां देर रात गाय व उनके बछड़ों के साथ अश्लील हरकत करते एक अधेड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी खोजेमा पिता नजमुद्दीन बोहरा (समोसेवाला) उम्र 52 वर्ष है। आरोपी खोजेमा बोहरा शहर के चांदनी चौक में किराना की दुकान संचालित करता है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी खोजेमा को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 377 व 506 में मामला दर्ज किया है। माणकचौक थाना टीआई रंजित सिंगार ने बताया की शनिवार रात करीब 2 बजे हरमाला रोड स्थित फूल मंडी के यहां आरोपी खोजेमा विचरण करने वाली गाय और उनके बछड़ों के साथ अश्लीलता कर रहा था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गाय के बछड़े को बिस्किट खिला कर उसके साथ व अन्य गायों के साथ कुकृत्य करते नजर आ रहा है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवकों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसे रंगेहाथ पकड़ा। मौके पर पुलिस पहुंची और  आरोपी को थाने लाया गया। युवकों की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई शूर की है। वैटनरी डॉक्टरों द्वारा गायों का मेडिकल परीक्षण भी किया जा रहा है। Latest NewsBREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामाRatlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्धरतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल