Ratlam News: गुर्जर समाज द्वारा छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन 21 दिसंबर को

रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम द्वारा 21 दिसंबर 2024, शनिवार को धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर पर देव कृष्ण छठ के उपलक्ष्य में भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी को 56 प्रकार के विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। 

महोत्सव के अंत में प्रसादी का वितरण होगा, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए पत्रक का विमोचन ग्राम तितरी में आयोजित श्री देव सामूहिक विवाह समिति की बैठक में किया गया। बैठक के दौरान भगवान श्री देवनारायण जी के जयकारों के साथ छप्पन भोग महोत्सव की जानकारी मुरलीधर गुर्जर ने विस्तार से दी। 

कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार शुरू
देवनारायण मंदिर पर पत्रक चिपकाकर प्रचार की शुरुआत की गई। मुरलीधर गुर्जर ने समाजजन को इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। 

विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर मुरलीधर गुर्जर, रघुवीर गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, मदन लाल गुर्जर, अरुण गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, कन्हैयालाल चेची, दीपक गुर्जर, राजवीर गुर्जर, राकेश कालश, चिमन गुर्जर, कैलाश गुर्जर, प्रकाश गुर्जर, नानालाल गुर्जर, जयदीप गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर, पवन गुर्जर, अमृत गुर्जर और गट्टूलाल गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

समाज में उत्साह का माहौल
छप्पन भोग महोत्सव को लेकर समाज में उत्साह है। आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री देवनारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Ratlam News: रावटी प्रखंड में बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन हुआ

रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रावटी प्रखंड में संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य **नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। 

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा, स्कूली बच्चे और प्रखंड के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रखंड पालक राहुल हाडा ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष चेन सिंह गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख कमल डोडियार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुमित कटारिया, प्रखंड सेवा प्रमुख संजय भाटी, खंड कार्यकर्ता जीतू बना और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

दोपहर 3:00 बजे रावटी प्रखंड के रानीसिंग खंड में “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के युवा और बहनों ने भी भाग लिया। 
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगर्वंशी ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस आयोजन में प्रखंड पालक, जिला सह संयोजक राहुल हाडा, जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह चौहान, कृष्णा सोनगरा और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: गढ़कैलाश प्रखंड की “रन फॉर हेल्थ”; बजरंग दल जिलेभर में मना रहा संस्कार सप्ताह

रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: संस्कार सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल द्वारा बुधवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन गढ़कैलाश प्रखंड में किया गया। बाजना बस स्टैंड स्थित जैन स्कूल से दौड़ का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी व दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। स्वास्थ के लिए आयोजित दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जैन स्कूल पर समाप्त हुई।

जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है कार्यक्रम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक का संदेश पहुंचाने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रखंड पालक जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला , जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सह संयोजक आशु टांक, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख व प्रखंड उपाध्यक्ष रिक्की सेन, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रखंड मंत्री शुभम शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष आयुष पांचाल, संयोजक नक्श परासिया, सह मंत्री हर्षित उपाध्याय, रवि प्रजापत, बलराम देशमुख, सुरेंद्र हाड़ा , करण ,राजेंद्र , मनीष, क्रिश, महेश आदि कार्यकर्ता ने  हिस्सा लिया।

Ratlam News : रतलाम में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, विभिन्न दायित्व सौंपे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा समाज को संगठित करने के उद्देश्य से नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिराधना (गुर्जर) ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी। देवेंद्र ने बताया की कार्यकारिणी के गठन के साथ गुर्जर समाज के सभी सदस्य समाज की एकजुटता, विकास और प्रगति के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। समाज के वरिष्ठ व अनुभवी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद इस कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

1. जिला महामंत्री
   – विशाल धर्माई, पार्षद सैलाना 
   – एडवोकेट सुरेश सिंह गुर्जर, आलोट 
   – अशोक गुर्जर (दिया), रतलाम 

2. उपाध्यक्ष
   –  भूपेंद्र गुर्जर (कोषाध्यक्ष JRI रेलवे), रतलाम 
   – दयाराम गुर्जर (पटवारी), शिवगढ़ 
   – अरविंद मोनू गुर्जर, रतलाम 
   – राजवीर गुर्जर, ऊनी 
   – दिलीप गुर्जर (बैंसला), बरबड़ 

3. सचिव
   – राहुल धभाई (उपसरपंच – शिवगढ़)

4. सहसचिव
   – सुनील गुर्जर (सरवन) 
   – रूपसिंह गुर्जर, ऊनी
   – विशाल गुर्जर, सागोद 
   – दशरथ गुर्जर, (सरपंच बरबोदना)
   – राहुल गुर्जर, जावरा 
   – निलेश गुर्जर, लालगुवाड़ी

5. कोषाध्यक्ष
   – दिग्विजय धभाई, रतलाम 

6. जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता
   – जयदीप गुर्जर, रतलाम 

7. प्रचार मंत्री
   – सोनू गुर्जर, ऊनी
   – सूरज कालस, रतलाम 
   – गोपाल गुर्जर, पलसोडी 
   – पवन गुर्जर, मोरदा