रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रावटी प्रखंड में संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे किया गया। इस दौड़ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य **नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा, स्कूली बच्चे और प्रखंड के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रखंड पालक राहुल हाडा ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष चेन सिंह गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख कमल डोडियार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुमित कटारिया, प्रखंड सेवा प्रमुख संजय भाटी, खंड कार्यकर्ता जीतू बना और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दोपहर 3:00 बजे रावटी प्रखंड के रानीसिंग खंड में “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के युवा और बहनों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगर्वंशी ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में प्रखंड पालक, जिला सह संयोजक राहुल हाडा, जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह चौहान, कृष्णा सोनगरा और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
Latest News
- BREAKING रतलाम में Recovery Union का गठन, 150 से अधिक रिकवरी एजेंटों की मौजूदगी में यश कटारिया बने अध्यक्ष
- BREAKING रतलाम में कायस्थ समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
- Ratlam News: रतलाम के जंगल में नाले के अंदर मिला मानव कंकाल, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस