BREAKING रतलाम में कायस्थ समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। कायस्थ समाज रतलाम द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी स्नेह, एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा रहीं। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव ने की।

गायन, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत गायन, नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नृत्य प्रतियोगिता में पीयूष राय माथुर ने प्रथम और सिया श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में वैदिक श्रीवास्तव प्रथम तथा अमित निगम द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में सिया श्रीवास्तव ने प्रथम और वैदिक श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को हरि प्रसाद जी श्रीवास्तव की ओर से चांदी के सिक्के प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभाशाली सदस्यों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों के साथ ही प्रतिभावान एवं समाज के लिए विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में जीवन राय माथुर, सुशील माथुर, राकेश माथुर, सुशील खरे, सुरेश माथुर, रवि सक्सेना, मनीष भटनागर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, वासुदेव जटवन, दीपक राय माथुर, अमिताभ कृष्ण श्रीवास्तव एवं दिलीप श्रीवास्तव शामिल रहे।

गरिमा माथुर ने किया कार्यक्रम का संचालन

समारोह का प्रभावशाली संचालन गरिमा माथुर ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत उद्बोधन अरुणा भटनागर द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर सुषमा सक्सेना, सौरभ माथुर, गायत्री जटावान, दीप्ति श्रीवास्तव, माया गौड़, स्नेहलता श्रीवास्तव, चारुलता भटनागर, हैप्पी श्रीवास्तव, जितेंद्र भटनागर, सीमा माथुर, राहुल श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, यश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव ने समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच भी मिला।

↑
0%