अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

BJP Ratlam News: भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम की नई जिला टीम का ऐलान। अनुकूल सोनी को जिलाध्यक्ष और कृष्णा डिंडोर को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। जानिए दोनों नेताओं का राजनीतिक सफर और संगठन की रणनीति। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने रतलाम जिले में अपने नए नेतृत्व की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुकूल सोनी को जिलाध्यक्ष और कृष्णा डिंडोर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और दोनों नेताओं को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अनुकूल सोनी को मिली रतलाम भाजयुमो की कमान रविवार को जारी संगठनात्मक नियुक्तियों में सैलाना निवासी अनुकूल सोनी को भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही सैलाना स्थित उनके निवास पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि इस बार जिलाध्यक्ष पद के लिए कई युवा नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन संगठन ने अनुकूल सोनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी। करीब 20 साल बाद शहर से बाहर के नेता को मिली जिम्मेदारी अनुकूल सोनी की नियुक्ति कई मायनों में खास मानी जा रही है। वर्ष 2007 से अब तक भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष का पद लगातार रतलाम शहर के नेताओं के पास रहा था। इस दौरान विकास कोठारी, अशोक पोरवाल, बलवंत भाटी, सोनू यादव और विप्लव जैन जैसे नेताओं ने यह जिम्मेदारी संभाली। करीब दो दशक बाद पहली बार संगठन ने रतलाम शहर से बाहर के किसी युवा कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का समर्थन भी अनुकूल सोनी के पक्ष में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कृष्णा डिंडोर बने जिला महामंत्री संगठन ने रतलाम ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कृष्णा डिंडोर को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। छात्र राजनीति से सक्रिय रहे डिंडोर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में जिला संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और कृष्णा डिंडोर ने अभाविप में साथ काम किया है, जिससे संगठनात्मक तालमेल का लाभ भी उन्हें मिला। युवा संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस भाजयुमो की नई टीम के गठन को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन की कोशिश युवा कार्यकर्ताओं को अधिक अवसर देने और ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी पकड़ मजबूत करने की है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुकूल सोनी और कृष्णा डिंडोर से कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें हैं। दोनों नेताओं के सामने संगठन का विस्तार, युवाओं को जोड़ना और भाजपा की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- ‘एक शादी करेगा वही मध्य प्रदेश में रहेगा’, मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि एक शादी करने वालों को ही प्रदेश में रहने का अधिकार मिलेगा। विधानसभा के मानसून सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान UCC पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। उन्होंने विवाह संबंधी नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि “जो एक शादी करेगा, उसी को प्रदेश में रहने का अधिकार मिलेगा।” मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जा सकता है। इस घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में UCC एक बार फिर प्रमुख मुद्दा बन गया है। सरकार का कहना है कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी धर्मों के नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और पारिवारिक मामलों में समान कानूनी व्यवस्था लागू करना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा? कटनी के स्लीमनाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जब देश में “एक देश, एक विधान और एक निशान” की व्यवस्था है तो अलग-अलग समुदायों के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत कानून क्यों होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों पर समान कानून लागू होना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने विवाह व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि एक शादी का नियम सभी के लिए समान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार UCC लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मानसून सत्र में पेश हो सकता है UCC विधेयक मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता से जुड़ा विधेयक लाया जाएगा। इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक भोपाल के पास स्थित जगदीशपुर में आयोजित की जाएगी, जहां UCC के ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस कानून के लागू होने से सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि भोपाल के समीप स्थित जगदीशपुर में अगली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले इस स्थान का नाम इस्लामनगर रखा गया था, जिसे राज्य सरकार ने बदलकर पुनः जगदीशपुर कर दिया है। इसी स्थान पर UCC के मसौदे को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति देने की योजना है। UCC क्या है? समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) ऐसा कानून है जिसके तहत सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेने, उत्तराधिकार और संपत्ति जैसे पारिवारिक मामलों में समान नियम लागू किए जाते हैं, चाहे उनका धर्म कोई भी हो।

रतलाम के बलवंत भाटी और आशीष सोनी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश टीम में बड़ी जिम्मेदारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी गई, जिसमें रतलाम जिले के दो सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में बलवंत भाटी को प्रदेश मंत्री तथा आशीष सोनी को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर गठित 36 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में रतलाम जिले से सीमित प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और योगदान का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जा सकती है, जिनकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आशीष सोनी लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। आमजन के साथ मजबूत संपर्क, वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर समन्वय और संघ से गहरे जुड़ाव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बलवंत भाटी संगठन में पूर्व में दो बार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं और विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा द्वारा दोनों नेताओं को दी गई नई जिम्मेदारी को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ आंदोलन’, मंत्री चैतन्य काश्यप के घर घेराव से पहले कार्यकर्ता हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: इंदौर में दूषित पेयजल से 15 से अधिक लोगों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को रतलाम में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस घटना को “जल त्रासदी” बताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। WATCH VIDEO शहीद चौक से शुरू हुआ ‘घंटा बजाओ आंदोलन’ कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में शहीद चौक पर एकत्रित हुए। हाथों में काले गुब्बारे, तख्तियां और घंटा लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान “साफ पानी दो”, “सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंत्री के घर घेराव से पहले पुलिस ने रोका श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंत्री चैतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास का घेराव करने के लिए पैदल रवाना हुए। शहीद चौक से शहर सराय होते हुए वे लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर पहुंचे, जहां पहले से पुलिस ने बेरिकेड्स लगा रखे थे।पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस से बचते हुए न्यू रोड तक पहुंच गए, लेकिन वहां भी पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस और कांग्रेसियों में झूमाझटकी घेराव की कोशिश के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कई कार्यकर्ता दौड़ लगाकर आगे बढ़े, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोक लिया।पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया और उन्हें बिलपांक की ओर ले जाया गया। महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश हिरासत की कार्रवाई के दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे संभाला और पानी पिलाया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। कांग्रेस का आरोप – सरकार जिम्मेदारी से बच रही कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बावजूद प्रदेश सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “सरकार सो रही है, इसलिए उसे जगाने के लिए घंटा बजाओ आंदोलन किया जा रहा है।”उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और प्रदेशवासियों को शुद्ध व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

Ratlam News: ‘चलो पंचायत अभियान’ के साथ कांग्रेस गांव-गांव उतरेगी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया गुरुवार को पहली बार रतलाम पहुंचे। इस दौरान आयोजित युवा कांग्रेस के कार्यक्रम एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बन चुका है और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं। यश घनघोरिया ने कहा कि वोट चोरी, महात्मा गांधी के नाम और विचारधारा को समाप्त करने के प्रयास तथा समाज में आई वैचारिक गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और इसके लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस सरकार को प्रदेश के उत्थान के नाम पर लाया गया था, उसी सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर दिया है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। पीएससी परीक्षाएं समय पर नहीं होने से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। घनघोरिया ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार भले ही योजनाओं का प्रचार कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर पात्र महिलाओं को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। रतलाम के हर गांव-मोहल्ले तक पहुंचेगी कांग्रेस यश घनघोरिया ने बताया कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आमजन से सीधे संवाद के लिए ‘चलो पंचायत अभियान’ की शुरुआत उज्जैन से की गई है, जो गुरुवार से रतलाम में भी शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी तथा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह मुहिम तेज गति से चलेगी। इस दौरान आम जनता की नाली, सड़क, बिजली, पानी, न्याय और अन्य बुनियादी समस्याओं को जाना जाएगा और उनके समाधान के लिए आंदोलन, धरना और प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिवसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी चेतन चौधरी, संगठन मंत्री स्वीटी पाटिल, जिला अध्यक्ष मयंक जाट सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MP News: रतलाम के मनीष रावल को राज्यपाल ने दिलाई रेडक्रास सोसाइटी प्रदेश शाखा की वाइस चेयरमैन की शपथ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा की नवगठित प्रबंध समिति व पदाधिकारियों का राजभवन के सांदीपनि सभागारमें शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल श्मंगुभाई पटेल ने रतलाम के मनीष रावल को प्रदेश वाइस चेयरमैन (Vice Chairman) के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के सर्वोच्च मानदंडों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि—“दीन-दुखी, वंचित और पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। रेडक्रॉस के माध्यम से समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों तक आशा और सुरक्षा पहुंचाना हम सबका दायित्व है।” राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण संदेश पटेल ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा— नवगठित समिति को दिलाई शपथ राज्यपाल ने निम्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई— राज्यपाल ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए। समारोह में हुई विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण आयुक्त डॉ. तरुण राठी, पूर्व चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे, रेडक्रॉस जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह,

Ratlam News: रतलाम ग्रामीण में कांग्रेस बीएलए प्रशिक्षण संपन्न, संगठन सुदृढ़ करने पर जोर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) के लिए विशेष एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय गड़कैलाश महादेव मंदिर सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, प्रदेश कांग्रेस से मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राजेश रघुवंशी और वरिष्ठ नेता राजेश दवे ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और एस.आई.आर. प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। एस.आई.आर. प्रक्रिया का महत्व समझाया प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान बी.एल.ए. को बूथ स्तर पर सटीक डाटा और मजबूत संगठनात्मक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण ही निष्पक्ष और प्रभावी चुनाव प्रबंधन की नींव है।  कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव संजय चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, रतलाम ग्रामीण बीएलए प्रभारी सुधीर पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, किसान नेता राजेश पुरोहित, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव यश दवे, राकेश सोलंकी, मंगल पाटीदार, प्रकाश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बी.एल.ए. शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

Red Cross Election News: रतलाम के समाजसेवी मनीष रावल को मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी में मिला प्रमुख स्थान

भोपाल- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Red Cross Election News: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन गुरुवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया कलेक्टर भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रेडक्रॉस शाखा समिति नियम 2017 और राज्यपाल महोदय के निर्देशों के तहत कराई गई। रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण की गई। चेयरमैन पद के लिए सिवनी के पूर्व आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल, और मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित समयावधि में अन्य कोई प्रत्याशी सामने न आने से सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की और उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल महोदय द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

MP Youth Congress Election Result: मयंक जाट फिर बने जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र सेजावता भी विजयी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP Youth Congress Election Result: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। यह चुनाव 20 जून 2025 से 19 जुलाई 2025 तक एक माह तक IYC मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम पर आयोजित हुआ। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के पदों पर मतदान संपन्न हुआ। युवा कांग्रेस चुनाव में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के सदस्य वोट डालने के पात्र थे। एक सदस्य को कुल 6 वोट करने का अधिकार दिया गया था। इससे पहले युवा कांग्रेस के चुनाव वर्ष 2020 में आयोजित हुए थे। रतलाम जिला युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव परिणाम (रतलाम ग्रामीण क्षेत्र) ब्लॉक. विजेता उम्मीदवार स्थिति रतलाम ग्रामीण ओ.पी. प्रजापत निर्वाचित नामली ब्लॉक. अरुण जाट. निर्वाचित मुंदड़ी ब्लॉक. सोनू गुर्जर. निर्विरोध विजयी बिल्पांक ब्लॉक. बलराम परमार. निर्वाचित

Ratlam News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम चुनाव सम्पन्न, डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष और डॉ विनय शर्मा बने सचिव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम शाखा के वर्ष 2025-26 हेतु 73वें वार्षिक चुनाव शनिवार, 20 सितंबर 2025 को IMA Hall पर सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ विनय शर्मा सचिव एवं डॉ मनीष गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में डॉ भरत कुमरावत एवं डॉ देवेंद्र शाह उपाध्यक्ष, डॉ कार्तिक नामदेव एवं डॉ ध्रुवेंद्र पांडेय सहसचिव, जबकि डॉ के.एस. लिखार क्लिनिकल सचिव चुने गए।साथ ही, डॉ पदम घाटे, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभि मेहरा, डॉ विपिन माहेश्वरी, डॉ अभय चोपड़ा को सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव और डॉ योगेंद्र चाहर, डॉ गोपाल यादव, डॉ पी.एन. श्रीवास्तव, डॉ सोनी यादव, डॉ अभिषेक अरोड़ा को स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया डॉ कैप्टन एन.के. शाह, डॉ जयंत सूभेदार, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभय चोपड़ा, डॉ विपिन माहेश्वरी एवं डॉ अभि मेहरा की देखरेख में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में CMHO डॉ संध्या बेलसरे ने उपस्थित होकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।पिछले वर्ष संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल यादव और सचिव डॉ अभिषेक अरोड़ा ने दायित्वों का सफल निर्वहन किया था। इस अवसर पर डॉ एन.के. शाह द्वारा IMA रतलाम को ₹2.5 लाख का दान दिया गया। चुनाव उपरांत डॉ अक्षय लाहोटी (हेमैटोलॉजिस्ट, CHL हॉस्पिटल, इंदौर) ने “Approach to Thrombocytopenia” विषय पर CME व्याख्यान प्रस्तुत किया।

0%