MP News: रतलाम के मनीष रावल को राज्यपाल ने दिलाई रेडक्रास सोसाइटी प्रदेश शाखा की वाइस चेयरमैन की शपथ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा की नवगठित प्रबंध समिति व पदाधिकारियों का राजभवन के सांदीपनि सभागारमें शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल श्मंगुभाई पटेल ने रतलाम के मनीष रावल को प्रदेश वाइस चेयरमैन (Vice Chairman) के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के सर्वोच्च मानदंडों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि—“दीन-दुखी, वंचित और पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। रेडक्रॉस के माध्यम से समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों तक आशा और सुरक्षा पहुंचाना हम सबका दायित्व है।” राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण संदेश पटेल ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा— नवगठित समिति को दिलाई शपथ राज्यपाल ने निम्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई— राज्यपाल ने सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए। समारोह में हुई विशेष उपस्थिति कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण आयुक्त डॉ. तरुण राठी, पूर्व चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे, रेडक्रॉस जनरल सेक्रेटरी रामेंद्र सिंह,

Red Cross Election News: रतलाम के समाजसेवी मनीष रावल को मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी में मिला प्रमुख स्थान

भोपाल- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Red Cross Election News: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन गुरुवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया कलेक्टर भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रेडक्रॉस शाखा समिति नियम 2017 और राज्यपाल महोदय के निर्देशों के तहत कराई गई। रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण की गई। चेयरमैन पद के लिए सिवनी के पूर्व आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल, और मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित समयावधि में अन्य कोई प्रत्याशी सामने न आने से सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की और उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल महोदय द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।