रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| रतलाम में सेवा कार्य के तहत JSG संगिनी उमंग रतलाम परिवार की ओर से मूक-बधिर स्कूल में पाठ्य सामग्री एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के 85 से अधिक बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई और उन्हें भोजन कराया गया।

यह सेवा प्रकल्प JSG MP Region के अध्यक्ष राहुल चपलोद द्वारा दिए गए शिक्षा प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया। संगिनी उमंग रतलाम परिवार की ओर से इस माह दूसरी बार शिक्षा से जुड़ा सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
85 से अधिक बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
कार्यक्रम में संगिनी सखी मीना रमेश गादिया ने अपनी सासू मां की पुण्यतिथि के अवसर पर मूक-बधिर स्कूल के बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई। स्कूल के 85 से अधिक बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

समूह की सदस्यों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता, पूर्व अध्यक्ष संगीता कांठेड़, अध्यक्ष रेनू लूनिया सहित स्नेहलता धाकड़, निर्मला पटवा, किरण मेहता, सुनीता गादिया, उषा खेमेसरा सहित समूह की कई सदस्य मौजूद रहीं।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया ने मीना रमेश गादिया का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता करते हुए बच्चों के साथ समय बिताया।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब