रतलाम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य समापन, 220 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। साइंस एकेडमी और आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के सौजन्य से रतलाम कॉर्पोरेशन योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन चैतन्य टेक्नो स्कूल, सैलाना रोड, डेलनपुर में किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों से आए करीब 220 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र से किया सम्मानित समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवं जिला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक अनुज शर्मा रहे। विशेष अतिथि युवा नेता एवं समाजसेवी मदन सोनी और साइंस एकेडमी के डायरेक्टर केहुल शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान अर्पित कटारिया भी मंचासीन रहे। अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों मनवीर गुर्जर, अव्यांश शर्मा, तानीश मेव, अथर्व यादव, हितार्थ उमावा और अक्स पाटीदार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें रतलाम का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इन खिलाड़ियों ने जीते अपने आयु वर्ग के खिताब जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों में श्रेष्ठ बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 11 स्कूलों के 220 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में बोधि इंटरनेशनल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, चैतन्य टेक्नो स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, समता इंटरनेशनल, मारुति एकेडमी, वर्धमान हाइट्स स्कूल, अग्रवाल विद्या मंदिर, शासकीय विनोबा स्कूल और सीएम राइज स्कूल सहित विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल करीब 220 खिलाड़ियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निमित शर्मा, अमित रावल, अभिषेक गुर्जर, आशुतोष प्रजापति, समीक्षा परमार, यश सोनी, ललिता पंवार, गौरव मेहता और प्राची गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेंद्र गुर्जर ने किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार निमित शर्मा और परवेश परमार ने व्यक्त किया।

तहसील स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे हुनर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। तहसील स्तर पर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों का भी भरपूर उत्साह बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालयों के 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त को रतलाम में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे। मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉली चौहान ने की, जबकि जिला सहसंयोजक राजेश कोठारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 10 विद्यालयों के 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में क्षेत्र के 10 विद्यालयों से आए कुल 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने निभाई अहम भूमिका प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुकाबलों का संचालन और निर्णय विवेक झा, अजहर खान और समीक्षा परमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत अशोक व्यास, विजय रावल, महेंद्र शुक्ला, पृथ्वीराज सिंह, अज़हर खान, समीक्षा परमार, विवेक झा, तनुष्का और शाकिर शेख ने किया। चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर पर उतरेंगे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 7 अगस्त को रतलाम में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को राजेंद्र जी पितलिया और अध्यक्ष विवेक जी पितलिया ने बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन और आभार कार्यक्रम का संचालन महेंद्र शुक्ला ने किया, जबकि अंत में वीरेंद्र गुर्जर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रतलाम में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, संभाग स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन

रतलाम के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रतलाम में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ओझा की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया तथा सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आकर्षक मंच संचालन दीपांशु शर्मा ने किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रतलाम का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का गौरव बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ओझा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्णायकों और प्रशिक्षकों की रही अहम भूमिका प्रतियोगिता का संचालन पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। मैचों में निर्णायक की भूमिका महेंद्र सोलंकी, महेंद्र शुक्ला, विजय रावल, राहुल परमार, अजहर खान, शाहिद खान और अभिषेक गुर्जर ने निभाई। वहीं खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक परवेश परमार एवं आशुतोष प्रजापति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उप-प्राचार्य ने जताया आभार प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के उप-प्राचार्य राकेश नागदा ने मुख्य अतिथियों, निर्णायकों, विभिन्न विद्यालयों से आए कोच, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रतलाम हॉकी प्रतियोगिता 2026 का समापन, हॉकी रतलाम एसोसिएशन ने 2-0 से जीता खिताब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी रतलाम एसोसिएशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबले में हॉकी रतलाम एसोसिएशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी रतलाम फीडर सेंटर को 2-0 से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी अजय प्रकाश सारवान, खेल अधिकारी रुचि शर्मा, समाजसेवी विजय सिंह चौहान एवं रूपेंद्र पासवान मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। जीत के बाद हॉकी रतलाम एसोसिएशन के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में हॉकी रतलाम एसोसिएशन के सचिव अभिषेक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल छपरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सीनियर खिलाड़ी यश, जयकिशन, शिवम, मयूर और परवेश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोच बबलू तिवारी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

IPL 2026 Schedule: 70 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब-कहां होंगे मुकाबले

IPL 2026 Schedule: IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें 70 मैच कब और कहां होंगे। 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, ओपनिंग मैच RCB vs SRH। सभी टीमों के मैच, तारीख, टाइमिंग और वेन्यू की पूरी जानकारी पढ़ें। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। IPL 2026 Schedule: Indian Premier League 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने 70 लीग मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी, जबकि प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। सीजन का पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा, जिससे टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत होगी। IPL 2026 का पूरा फॉर्मेट और खास बातें शुरुआती 10 मैचों का शेड्यूल (हाइलाइट) आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ होने जा रही है। पहले 10 मैचों में ही सभी बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट का जोश शुरू से ही हाई रहेगा। किन शहरों में होंगे मैच? इस बार IPL के मुकाबले देश के 12 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें प्रमुख हैं: खास बात: दूसरे फेज की शुरुआत दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी, जिसमें पहला मुकाबलाSRH vs RR (हैदराबाद) होगा। यह फेज प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना देगा, जहां हर टीम टॉप-4 में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। प्लेऑफ और फाइनल पर अपडेट BCCI ने अभी तक प्लेऑफ और फाइनल की तारीख और वेन्यू की घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि लीग स्टेज खत्म होने के करीब इसकी जानकारी जारी की जाएगी। क्यों खास है IPL 2026?

मंदसौर के हम्माद बैग और रितेश गहलोत का राष्ट्रीय नेटबॉल टीम में चयन, मुजफ्फरनगर में दिखाएंगे दम

रतलाम/मंदसौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। मंदसौर जिले के खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिला नेटबॉल संघ के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हम्माद बैग और रितेश गहलोत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हो गया है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के अध्यक्ष शुभम गुर्जर और सचिव निमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से 28 मार्च तक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 3री राष्ट्रीय जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 20 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने शामगढ़ (मंदसौर) में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन मध्यप्रदेश टीम में हुआ। हम्माद बैग और रितेश गहलोत पिछले दो वर्षों से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जिसका उन्हें यह बड़ा परिणाम मिला है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक मयंक जाट, अकादमी अध्यक्ष, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह चयन न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे मंदसौर जिले के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।

T20 World Cup Final: भारत की जीत पर T20 रंगपंचमी में घुला जश्न, रतलाम में आतिशबाजी

T20 World Cup Final: भारत ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया। रंगपंचमी के दिन रतलाम में लोगों ने तिरंगा लहराकर, रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ मनाया जीत का जश्न। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। T20 World Cup Final: रंगों के पर्व रंगपंचमी के उल्लास के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत ने जश्न का माहौल और भी खास बना दिया। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही टीम इंडिया की जीत पक्की हुई, रात करीब 11 बजे शहरभर में उत्सव का माहौल बन गया। वीडियो देखे रविवार को सुबह से ही शहर में रंगपंचमी की गेर और रंग-गुलाल का माहौल था। वहीं शाम होते ही क्रिकेट प्रेमी फाइनल मुकाबला देखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जुटने लगे। शहर के दो बत्ती चौराहा, रेलवे स्टेशन परिसर और अलकापुरी सहित कई जगहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही भारत ने फाइनल मुकाबला जीता, शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक-युवतियां, महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाते नजर आए। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों ने नाचते-गाते हुए टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। रंगीन आतिशबाजी और पटाखों से आसमान जगमगा उठा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि रंगपंचमी के दिन मिली यह जीत लंबे समय तक यादगार रहेगी। रंगों के पर्व और क्रिकेट की इस ऐतिहासिक जीत के अनोखे संगम ने पूरे देश के साथ रतलाम शहर में भी रविवार की रात को उत्सव में बदल दिया।

IND vs ENG Semi Final: T20 विश्व कप 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह

T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथल ने शतक लगाया। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। IND vs ENG Semi Final: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 22 रन ही बना सकी और भारत ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। संजू सैमसन की तूफानी पारी, शतक से चूके भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 89 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। सैमसन शतक से सिर्फ 11 रन दूर रह गए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों में दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। ईशान किशन और सैमसन के बीच 97 रन की साझेदारी भारत की पारी में दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच 45 गेंद में 97 रन की तेज साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने भारत को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। इंग्लैंड की खराब शुरुआत 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा। इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 22 रन बना दिए, लेकिन टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और भारत ने मुकाबला जीत लिया। भारत की प्लेइंग XI अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की प्लेइंग XI फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Ratlam News: आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के प्रखर राठौड़ का राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल टीम में चयन, मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार खिलाड़ी प्रखर राठौड़ का चयन 38वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2026 के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी 2026 तक जर्जर (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के 28 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। अकादमी एवं सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर और संस्थापक-सचिव वीरेंद्र गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखर का चयन शाजापुर में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रखर पिछले लगभग 4 वर्षों से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रखर राठौड़ वर्तमान में कक्षा 8वीं के छात्र हैं और बोधि इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत हैं। इससे पहले भी वे जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय प्रखर ने अपने कोच वीरेंद्र गुर्जर, पिता चंदन राठौड़ (व्यापारी) और माता सरोज राठौड़ (शिक्षिका) को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। प्रखर की इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदीया, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह सोलंकी, निमिष व्यास, मयंक जाट, सोनू यादव, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और अकादमी सदस्यों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के लिए यह चयन न केवल गर्व का विषय है, बल्कि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Ratlam News: माधव कामरेड ट्रॉफी: पांचवें दिन तीन रोमांचक मुकाबले, SK-11, बाबू’स-11 और 4U की जीत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आईटीआई खेल परिसर में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वाधान में आयोजित माधव कामरेड ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेल प्रेमियों को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन का पहला मुकाबला SK-11 और हवेली-11 के बीच खेला गया। SK-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हवेली-11 की टीम संघर्ष के बावजूद 72 रन ही बना सकी और मुकाबला SK-11 के नाम रहा। दूसरा मैच बाबू’स-11 और शेरानी-11 के बीच खेला गया। बाबू’स-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में शेरानी-11 की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम अंत तक संघर्ष करते हुए केवल 64 रन ही बना सकी। इस तरह शेरानी-11 को करारी हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मुकाबले में BS-13 और 4U की टीमें आमने-सामने रहीं। 4U ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी BS-13 की टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई और अंततः मुकाबला हार गई। मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संरक्षक श्रीनिवास राव पहलवान, संयोजक श्री अजय गोमें सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी नोमान अली ने निभाई, जबकि अंपायर की भूमिका मयंक, शशांक और जयेश ने सफलतापूर्वक निभाई। माधव कामरेड ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

0%