Ratlam News: जावरा में राष्ट्रीय कराते लीग में जैन विद्या निकेतन का परचम, 11 पदक जीतकर बढ़ाया रतलाम का गौरव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जावरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय “द फाइटर्स कराते लीग” प्रतियोगिता में श्री जैन विद्या निकेतन, रतलाम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के कुल 12 खिलाड़ियों ने कराते प्रशिक्षक राजवर्धन सिंह हारोड़ के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस उपलब्धि में 4 बालिकाएं और 8 बालक शामिल रहे, जिनका प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। स्वर्ण पदक विजेताओं में हर्षिता कपूर, श्रद्धा तलोदिया, भव्य प्रजापत, ऋषभ प्रजापत एवं अर्जुन मुनिया शामिल हैं। वहीं रजत पदक लक्ष्य गवली, केशवी वर्मा, रक्षा बादशाह, हर्षित सोनी और हर्षित जगदेव ने हासिल किया। कांस्य पदक लुभांशु यादव के खाते में आया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष महेंद्र चाणोदिया, सचिव निर्मलजी लुनिया एवं प्राचार्य श्रीमती मृदुला शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के खेल प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रतिफल है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता से न केवल श्री जैन विद्या निकेतन बल्कि रतलाम जिले का गौरव भी बढ़ा है।

Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक स्कूल रतलाम के 6 खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में एक बार फिर अपना दमखम दिखाते हुए शहर का नाम रोशन किया है। सत्र 2025-26 में आयोजित शाला खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 4 खिलाड़ी राज्य स्तरीय तथा 2 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी स्कूल में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग, जिला रतलाम द्वारा सभी 21 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट (टी-शर्ट, नेकर, जूते, मोजे) प्रदान की गई, जिन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों को वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय लोक शिक्षा विकास समिति के सदस्यगण, प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर, तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Ratlam News: रतलाम की भव्या कुमावत ने जीता गोल्ड मेडल, इंदौर कराटे चैम्पियनशिप में चमका नाम

रतलाम/इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले की होनहार कराटे खिलाड़ी भव्या कुमावत ने इंदौर में आयोजित ऑल स्टाइल एम.पी. स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, U-21 एवं सीनियर कराटे चैम्पियनशिप (27-28 सितंबर 2025) में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित हुई, जिसमें भव्या ने सब जूनियर वर्ग, अंडर-30 किलो वेट कैटेगरी (कुमिते स्पर्धा) में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। भव्या की इस शानदार उपलब्धि से रतलाम जिले का मान बढ़ा है। उनके पिता वरुण कुमावत, जो बैंक ऑफ बड़ौदा, चांदनी चौक शाखा में मुख्य प्रबंधक हैं, ने कहा कि “बेटी की यह सफलता उसके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।” भव्या की जीत पर परिवार, मित्रगण, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Ratlam News: रतलाम के शूटर हर्षवर्धन सिंह राठौर ने नेशनल शूटिंग रैंकिंग में टॉप 30 में बनाई जगह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: खेलों की दुनिया में रतलाम का नाम लगातार रोशन हो रहा है। शहर के युवा शूटर हर्षवर्धन सिंह राठौर ने भोपाल में आयोजित भारतीय शूटिंग टीम सिलेक्शन ट्रायल 5 और 6 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अर्जित करते हुए यूथ कैटेगरी की टॉप-30 रैंकिंग में जगह बनाई है। हर्षवर्धन ने यह उपलब्धि 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर एमर्स शूटिंग एकेडमी, रतलाम के डायरेक्टर एवं एनआईएस प्रमाणित कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हर्षवर्धन के अलावा एकेडमी के ही 14 वर्षीय वैदिक टांक ने भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के अध्यक्ष और भारतीय सेना से रिटायर मानद सूबेदार मेजर भारत सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Ratlam News: रतलाम को मिला नया जिला खेल अधिकारी: दीपेंद्र सिंह ठाकुर से खेल जगत को नई उड़ान की उम्मीद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में जिला खेल अधिकारी के पद पर दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ठाकुर पूर्व में जिले के विभिन्न खेल संघों और एसोसिएशन में अध्यक्ष और सचिव जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके पास खेल प्रबंधन और नेतृत्व का लंबा अनुभव है। उनके जिला खेल अधिकारी बनने से जिले के खिलाड़ियों और खेल संघों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल जगत को उम्मीद है कि ठाकुर की नियुक्ति से जिले की खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा और रतलाम को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। जिले के अनेक खेल संगठनों ने श्री ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। खिलाड़ी वर्ग और कोचों का मानना है कि उनके नेतृत्व में रतलाम का खेल क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूएगा।

Ratlam News: रतलाम की बेटियों का कमाल: शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीत रचा इतिहास, 50 वर्षीय नम्रता शुक्ला बनीं प्रेरणा का प्रतीक

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश की दूसरी प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में रतलाम जिला रायफल संघ से जुड़ी महिला निशानेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले को गर्व महसूस कराया है। यह प्रतियोगिता 22 से 28 जून तक बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित की गई, जिसमें रतलाम से 15 शूटरों ने भाग लिया। महिलाओं का दमदार प्रदर्शन: राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करने वाले शूटर: राइफल इवेंट:  पिस्टल इवेंट: स्टेट टूर्नामेंट के लिए चयनित: सम्मान और सराहना: रतलाम जिला रायफल संघ के सेक्रेटरी व इंटरनेशनल कोच उमंग पोरवाल, कोच मोहितराजसिंह सांखला, कोच डॉली धीरन, डॉ. दिव्या पोरवाल, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, मंत्री चेतन्य काश्यप, जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अभिभावकों व प्रबंधन समिति ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नारी शक्ति की मिसाल बनी रतलाम की शूटर महिलाएं इस प्रतियोगिता में महिला निशानेबाज़ों ने जिस आत्मविश्वास, अनुशासन और जज़्बे का परिचय दिया, वह न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्पद है। खासकर 50 वर्षीय नम्रता शुक्ला ने यह साबित कर दिया कि “उम्र सिर्फ एक नंबर है, लक्ष्य बड़ा हो तो रास्ता खुद बनता है।”

Ratlam News: रतलाम में समर स्पोर्ट्स एवं गतका कैंप का भव्य समापन, 310 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुरु तेग बहादुर एकेडमी, अरविंद मार्ग द्वारा आयोजित 24 दिवसीय समर स्पोर्ट्स एवं गतका कैंप का समापन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में गुरु सिंह सभा रतलाम के अध्यक्ष अवतार सिंह, गुरु रामदास गुरुद्वारा अध्यक्ष कश्मीरी सिंह सोढ़ी एवं गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कक्षा 2 से 10 तक के करीब 310 विद्यार्थियों ने इस ग्रीष्मकालीन शिविर में हिस्सा लिया, जिसमें 12 विभिन्न खेल विधाओं जैसे कि गदका, मलखंब, घुड़सवारी, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि के साथ-साथ हॉर्स राइडिंग एवं स्विमिंग जैसी लाइफ सेविंग स्किल्स का प्रशिक्षण भी दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि समिति द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा, “ग्रीष्मकालीन कैंप न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।” कश्मीरी सिंह सोढ़ी ने कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। “जो विद्यार्थी खेल को जीवन का हिस्सा बनाते हैं, वे जीवन की चुनौतियों को सहजता से पार कर पाते हैं।” गुरनाम सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी दक्षता जरूरी है। “इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने तैराकी जैसी महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कला और गतका जैसे पारंपरिक मार्शल आर्ट का अभ्यास किया। हमारा उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक जीवन मूल्य, सांस्कृतिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करना है।” कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव अजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य रेखा शास्त्री, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गनदीप सिंह डंग, गुरिंदर खालसा, अमरपाल वाधवा, बंटी गांधी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा गतका, मलखंब एवं घुड़सवारी का प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुरेंद्र भामरा ने किया।

Ratlam News: ऊनी टीम ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर रचा इतिहास, मांगरोल को हराया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: देवनारायण क्रिकेट क्लब ऊनी के आयोजन में सम्पन्न नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऊनी और मांगरोल टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही। फाइनल में मांगरोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 74 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे ऊनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 4 गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया। ऊनी टीम की जीत में रोहित, आनंद, दीपक और शुभम ने बेहतरीन पारियां खेली और टीम को जीत दिलाई। पुरस्कार वितरण समारोह में जनपद सदस्य शिवा गरवाल, ऋषिराज सिंह सोनगरा, शबरी मंडल महामंत्री भाजपा वीर सिंह भाभर, उप सरपंच चिमन सिंह गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, अमृतलाल गुर्जर और बाबू गुर्जर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता ऊनी और उपविजेता मांगरोल टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक समिति ने ग्रामीण अंचल से आई सभी टीमों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए गांववासियों व क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद किया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित कर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की बात कही।

MP News: रतलाम की हेमलता धाकड़ ने साइकलिंग में रचा इतिहास, अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के छोटे से गांव अंबोदिया की बेटी हेमलता धाकड़ ने साइकलिंग में इतिहास रचते हुए देशभर में जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। बीकानेर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय साइकिलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हेमलता ने 30 किलोमीटर महिला टीम टाइम ट्रायल इवेंट में 47 मिनट 59 सेकंड 52 माइक्रोसेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और किसान नेता डीपी धाकड़ समेत ग्रामीणों ने उन्हें, उनके कोच किशन कुमार पुरोहित और परिवार को सम्मानित किया। टीवी से प्रेरणा लेकर यूट्यूब से सीखी साइकलिंगहेमलता ने बताया कि 2016 में दूरदर्शन पर ओलंपिक खेलों का प्रसारण देखते हुए उन्हें पहली बार साइकलिंग रेस देखने का मौका मिला। यहीं से उनके मन में ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने का सपना जन्मा। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद पिता गोपाल धाकड़ ने मजदूरी कर बेटी को स्पेशल साइकल दिलाई। सरकारी स्तर पर मदद न मिलने के बावजूद हेमलता ने यूट्यूब से वीडियो देखकर गांव की सड़कों और पगडंडियों पर अकेले साइकलिंग की प्रैक्टिस शुरू की। स्थानीय स्कूल की महिला शिक्षिकाओं और परिवार के समर्थन से उन्होंने धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया। राष्ट्रीय और माउंटेन रेस में भी दर्जनभर मेडलहेमलता अब तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग और उत्तराखंड में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में भी पदक जीते हैं। माउंटेन साइकलिंग जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में भी वह अपना लोहा मनवा चुकी हैं। हेमलता का अगला लक्ष्य – ओलंपिक मेडलहेमलता का सपना अब ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मेडल जीतना है। उनका कहना है कि यदि उन्हें सरकारी मदद और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का अवसर मिले, तो वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Ratlam News: रतलाम में समर कैंप का शुभारंभ, मंडल रेल प्रबंधक ने किया उद्घाटन – बच्चों को टीमवर्क और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुरु तेग बहादुर एकेडमी, अरविंद मार्ग में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई विशेष क्षमता होती है, इसलिए केवल एक ही मापदंड पर किसी का मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीमवर्क से किए गए कार्य अधिक सफल होते हैं, और हर क्षेत्र में सफलता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। अश्विनी कुमार ने बच्चों को खेलों में भागीदारी और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए जीतने का जुनून जरूरी है। समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस समर कैंप में 12 विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक के स्वागत से हुई, जिसका आयोजन समिति अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन भी अश्विनी कुमार द्वारा किया गया। बच्चों ने आकर्षक योग प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी और फहीम खान ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा ने किया। इस दौरान समिति के गगनदीप सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गोल्डी अजमानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0%