रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: देवनारायण क्रिकेट क्लब ऊनी के आयोजन में सम्पन्न नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऊनी और मांगरोल टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक रही।

फाइनल में मांगरोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 74 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे ऊनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 4 गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया। ऊनी टीम की जीत में रोहित, आनंद, दीपक और शुभम ने बेहतरीन पारियां खेली और टीम को जीत दिलाई।
पुरस्कार वितरण समारोह में जनपद सदस्य शिवा गरवाल, ऋषिराज सिंह सोनगरा, शबरी मंडल महामंत्री भाजपा वीर सिंह भाभर, उप सरपंच चिमन सिंह गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, अमृतलाल गुर्जर और बाबू गुर्जर मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता ऊनी और उपविजेता मांगरोल टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आयोजक समिति ने ग्रामीण अंचल से आई सभी टीमों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए गांववासियों व क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद किया। समिति ने भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित कर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की बात कही।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत