रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के आलोट तहसील के ताल क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नाकटवाड़ा निवासी फारूक मेव के रूप में हुई है। उसने एक इंस्टाग्राम ग्रुप में देश विरोधी और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी, जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।
प्रहलाद बैरागी की शिकायत पर ताल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फारूक मेव के खिलाफ देशद्रोह से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर आलोट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में शराब दुकान पर हमला: सेल्समैन को सबक सिखाने की रची थी साजिश, पुलिस आरक्षक की भूमिका उजागर
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे