रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम की नवीन कार्यकारिणी का भव्य पदग्रहण समारोह सागोद रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जेएसजी आईएफ के अध्यक्ष मनीष कोठारी, सचिव मनीष शाह, मध्यप्रदेश रीजन अध्यक्ष राहुल चपडोद, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, उपाध्यक्ष ललित काठेड़, पूर्व उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कोठारी, कोषाध्यक्ष अमित कोठारी एवं ज़ोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। दीप प्रज्वलन का कार्य संस्थापक अध्यक्ष रमिला जैन, वर्तमान अध्यक्ष संगीता कांठेड़, रेनू लूनिया व सचिव निर्मला पटवा ने किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रेनू लूनिया, निर्मला पटवा, रमिला सकलेचा, बिंदु कटारिया, उषा लुणावत सहित अन्य सदस्यों ने किया। कार्यक्रम का संचालन बिंदु कटारिया एवं अनिता कोठारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव निर्मला पटवा ने किया।

अपने उद्बोधन में मनीष कोठारी ने नारी शक्ति को समाज का आधार बताते हुए कहा कि “अगर नारी है तो जीवन है। नारी प्रेम, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। ऐसी नारी शक्ति को नमन है।”
नव-नियुक्त अध्यक्ष रेनू लूनिया ने कहा कि “सफलता का मार्ग प्रयत्नों पर निर्भर करता है। यदि हम साथ मिलकर कार्य करें तो हर लक्ष्य संभव है। ग्रुप की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करेंगी, स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे एवं उन्हें सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।”
शपथ अधिकारी राहुल चपडोद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनियुक्त कार्यकारिणी में निम्न सदस्य शामिल हैं:
- अध्यक्ष: रेनू राजेंद्र लूनिया
- उपाध्यक्ष: बिंदु अनिल कटारिया, उषा इंदर लुणावत
- सचिव: निर्मला संजय पटवा
- सह सचिव: अनिता शरद कोठारी
- कोषाध्यक्ष: मधु अशोक चोपड़ा, सुनीता सुनील डांगी
- पीआरओ: मीना राजेश कटारिया
- आईपीपी: संगीता ललित कांठेड़
- कार्यकारिणी सदस्य: रश्मि जैन, संगीता पोरवाल, ऊषा भंडारी, श्रद्धा लुणावत, सरोज कोठारी, ज्योति मांडोत, अरुणा नाहर, संगीता पगारिया, नीता बाफना, मीना लूनिया, मंजूषा ओरा, साधना पोरवाल, विजया लूनिया, अनीता हरकावत, आभा नागोरी, ममता भंडारी व सरोज चत्तर।
इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट राकेश पोरवाल का ग्रुप की ओर से सम्मान कर उनका योगदान सराहा गया।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा