Ratlam News: सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 पेटी अवैध शराब और स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैलाना पुलिसको बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 पेटी अवैध शराब और एक स्विफ्ट कार जब्त की है।हालांकि, मौके से आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। मुखबिर की सूचना पर एक्शन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान चौकी धामनोद पर पदस्थ उपनिरीक्षक आनंदबागवान को सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते हीपुलिस टीम ने रतलाम–बांसवाड़ा रोड स्थित बोदिना फंटा पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। पीछा कर पकड़ी कार, आरोपी फरार जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (RJ-12-CA-9823) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन तेज गति सेभगाकर ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी भैसाडाबर–हतनारा रोड के सुनसान इलाके में कार छोड़कर खेतों की ओरभाग निकले।  190.56 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कुल 17 पेटी अवैध शराब मिली, जिसमें— बरामद शराब की कुल मात्रा 190.56 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.18 लाख बताई जा रही है। इसकेअलावा करीब ₹2 लाख कीमत की स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने इस मामले में थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरणदर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, आरक्षक रणजीत सोलंकी, आरक्षक फकीरचंदसोलंकी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में मां कालरात्रि प्राकट्य कथा से गुंजा भक्तिभाव, कल होगा शिव-पार्वती विवाह उत्सव

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मेहताजी का वास स्थित मधुरभाव हरीदासी में चल रही नौ दिवसीय मां देवी भागवत कथा में शनिवार को भक्तिमय माहौल के बीच मां कालरात्रि प्राकट्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे पंडित श्री हेमंत जी अग्निहोत्री द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन का संचालन संस्कृत गुरुकुल शैक्षणिक जन कल्याण समिति एवं ज्योतिषाचार्य श्याम कुमार सांवरा के तत्वावधान में किया जा रहा है। पंडित हेमंत जी ने श्रद्धालुओं को बताया कि मां कालरात्रि मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं, जो नवरात्रि की सप्तमी तिथि को पूजित होती हैं। उन्होंने कहा — “जब रक्तबीज राक्षस ने तीनों लोकों में उत्पात मचाया, तब देवी ने कालरात्रि रूप धारण कर उसका संहार किया और संसार को भयमुक्त किया।” उन्होंने बताया कि मां कालरात्रि के पूजन से भय, बाधा, भूत-प्रेत, तंत्र-मंत्र और ग्रहदोष का नाश होता है। साधक को साहस, निडरता और आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान पोती पूजन एवं व्यास पीठ पूजन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में देवीसिंह गोयल (उस्ताद), पवन सोमानी, निशा सोमानी, जनक नागल, सुमन नागल, जुझार सिंह भाटी एवं श्रीमती रेखा सिसोदिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कथा के अंत में मां की आरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। कल कथा के मध्य शिव-पार्वती विवाह उत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण रहेगा।

Ratlam News: रतलाम में हाइटेक चोरी: सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश, उड़ाया 80 लाख का माल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात चोरों ने शहर की दो पॉश कॉलोनियों—राजबाग और शुभविहार—में दो सूने घरों को निशाना बनाकर करीब 80 लाख रुपए का माल उड़ा लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात उस वक्त हुई जब पूरे शहर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात था।  राजबाग कॉलोनी: ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर से 60 लाख की चोरी राजबाग कॉलोनी के अष्टविनायक परिसर में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका संगीता भाटिया के घर के मेनगेट का नकूचा तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्होंने चार आलमारियों के ताले तोड़कर 450 ग्राम सोना, साढ़े तीन किलो चांदी और डेढ़ लाख रुपए नकद उड़ा लिए।अंदाजन चोरी का कुल मूल्य 60 लाख रुपए से अधिक बताया गया है। भाटिया उस रात अपने पार्लर (किरण टॉकीज के पास) पर काम के कारण रुकी थीं। जब उनकी बेटी शुक्रवार शाम घर लौटी, तो मेनगेट टूटा मिला।घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर रात 1:42 बजे से 3:15 बजे तक घर के भीतर दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा था। टीआई गायत्री सोनी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और पुराने कर्मचारियों व मेडों से भी पूछताछ की जा रही है। शुभविहार कॉलोनी: साड़ी व्यापारी के घर से 20 लाख की चोरी इसी रात शुभविहार कॉलोनी निवासी साड़ी व्यापारी चांदमल जैन के घर में भी चोरी हुई। परिवार रात 8:45 से 10:45 बजे तक बाहर था, और इन्हीं दो घंटों में चोरों ने घर में सेंध लगा दी।चोरों ने दो आलमारियों से 160 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी और 40 हजार रुपए नकद उड़ाए। चोरी गया माल करीब 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य का है। जैन ने बताया कि चोर निर्माणाधीन मकान से होकर छत के रास्ते उनके घर में घुसे और पहली मंजिल के कमरों को ही निशाना बनाया। उन्होंने पुलिस पर शुरुआती जांच में लापरवाही का आरोप लगाया, कहा कि डॉग स्क्वॉड मौके पर नहीं बुलाया गया। पुलिस की जांच तेज, दो टीमें गठित एसपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच के लिए दो विशेष टीमें बनाई गई हैं।सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण इलाकों के बाद अब चोरों का रुख शहर की पॉश कॉलोनियों की ओर बढ़ गया है।

RailOne: अब टिकट, खाना, शिकायत सब एक ऐप से: रेलवे का ‘RailOne’ सुपर ऐप लॉन्च

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। RailOne: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने लंबे इंतजार के बाद अपना सुपर ऐप ‘RailOne’ आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि RailOne ऐप एक ही जगह पर रेलवे से जुड़ी 9 बड़ी सेवाएंप्रदान करता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लॉन्च किया। यह ऐप Google Play Store और iOS App Store पर उपलब्ध है।  क्या-क्या कर सकते हैं इस एक ऐप से? RailOne ऐप से यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं:  तकनीक और अनुभव दोनों में खास RailOne ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री एक ही लॉगिन से सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने पहले से Rail Connect या UTSonMobile ऐप का इस्तेमाल किया है, तो उसी आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इससे हर सेवा के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  क्यों है RailOne खास? अब रेलयात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक, डिजिटल और स्मार्ट हो गई है। तो अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो तुरंत डाउनलोड करें RailOne ऐप और पाएं हर सेवा एक क्लिक पर। नोट: ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्च करें: RailOne – Indian Railways Super App (By CRIS)

Ratlam News: रतलाम में संपन्न हुई बजरंग दल की त्रैमासिक बैठक, बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा और अखंड भारत संकल्प दिवस पर बनी योजना

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बजरंग दल एवं सामाजिक समरसता रतलाम विभाग की त्रैमासिक बैठक रविवार को रतलाम के हीरा पेलेस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही बीते तीन माह के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन जी गहलोत, विभाग मंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी, विभाग संयोजक विनोद जी शर्मा, सामाजिक समरसता आयाम के प्रांत प्रमुख दीपक जी मकवाना एवं विभाग प्रमुख राहुल जी सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान बैठक में संगठन मंत्री अर्जुन जी गहलोत ने बीते तीन माह में बजरंग दल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी व्रत रूप में ली। उन्होंने बताया कि आगामी बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु योजना बनाई गई है। साथ ही अखंड भारत संकल्प दिवस के भव्य आयोजन पर भी चर्चा हुई।  नशा मुक्ति और रक्तदान अभियानों पर विशेष जोर विभाग मंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी ने बताया कि बजरंग दल स्कूल और कॉलेज स्तर पर सक्रिय रूप से युवाओं के बीच कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को देशभक्त और जागरूक नागरिक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही रक्तदान अभियानों में भी बजरंग दल की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी भाग ले रहे हैं।  सामाजिक समरसता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य प्रांत प्रमुख दीपक जी मकवाना ने सामाजिक समरसता विषयक आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक समरसता का भाव पहुंचे, इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना आवश्यक है।”  तीनों जिलों से कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में रतलाम, जावरा व झाबुआ जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाग संयोजक राधेश्याम अंजना, राजाराम ओहरी, जिला संयोजक मुकेश व्यास, आशीष पोरवाल, संयोजक मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, संदीप राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस बैठक की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई।

Ratlam News: हत्या के बाद 8 घंटे में पकड़ाए आरोपी: रतलाम के दीनदयाल नगर में पुरानी रंजिश में चाकू मारकर की थी हत्या, 5 गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अमजद शेख की उसकी पत्नी राहत शेख द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अमजद पर पुराने रंजिश के चलते चाकू से कई वार किए गए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  क्या है पूरा मामला?दिनांक 29 जून 2025 को थाना दीनदयाल नगर में फरियादिया राहत शेख निवासी राजेन्द्र नगर, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पति अमजद शेख (उम्र 40 वर्ष) पर पुरानी रंजिश को लेकर राजा घोषी, काशिम उर्फ गट्टु, हाशिम और अमन घोषी ने मिलकर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अमजद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल IPC की विभिन्न धाराओं सहित बीएनएस की धाराएं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 498/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। मृत्यु होने पर धारा 103(1) जोड़ी गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाहीपुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष डावर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 8 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी – पुलिस टीम की सराहनाइस पूरे अभियान में थाना प्रभारी मनीष डावर, उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, राकेश मेहरा, सउनि रमेशचन्द्र परमार, महिला प्रआर अर्चना बाथरी सहित आरक्षक हेमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सूर्यप्रसाद, दीपक, मकन परमार, सुनील डावर, हर्षल और मोहसिन का सराहनीय योगदान रहा।

Ratlam News: रेलवे पुलिया के नीचे हो रही थी MDMA ड्रग्स की डील, दो गिरफ्तार; 1.50 लाख की ड्रग्स बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 12 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्ती की गई ड्रग्स की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों से दो बाइक भी जप्त की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।  मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि बन्नाखेड़ा रोड स्थित रेलवे पुलिया के नीचे परवेज खान नाम का व्यक्ति जावरा के शोयब उर्फ टीपू को MDMA ड्रग्स देने आने वाला है। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।  गिरफ्तार आरोपी – जब्त सामग्री – थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की तलाश में जुटी है। सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम – थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उनि. प्रताप सिंह भदौरिया, सउनि. हिरालाल चंदन, साइबर सेल से प्रआर मनमोहन शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार सहित कुल 12 से अधिक पुलिसकर्मियों और साइबर टीम रतलाम ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Ratlam News: रतलाम लिव-इन मर्डर केस: प्रेमी ने दिया धक्का, सिर में चोट से राधा की मौत; तेजराम गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत जुलवानिया गांव के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला प्रेम संबंधों में हुए विवाद और तनाव का निकला। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राधाबाई के रूप में हुई, जिसकी मौत तेजराम नामक व्यक्ति द्वारा धक्का दिए जाने से हुई थी।  7 साल से थे लिव-इन रिलेशन में, विवाद बना मौत की वजह पुलिस जांच में सामने आया कि राधाबाई और तेजराम बीते 7-8 वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। तेजराम पहले से शादीशुदा था और अब अपने परिवार के साथ रहना चाहता था, लेकिन राधाबाई उस पर लगातार साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसी तनाव के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। 26 जून को भी दोनों की तीखी बहस हुई, जिसके बाद तेजराम ने गुस्से में आकर राधाबाई को धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोबाइल से हुई पहचान, पति नहीं प्रेमी निकला आरोपी शव की पहचान एक मोबाइल फोन के ज़रिए हुई। शुरुआत में तेजराम को उसका पति माना जा रहा था, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वह सिर्फ प्रेमी था। राधाबाई ने पहले अपने पति को छोड़कर तेजराम के साथ रहना शुरू किया था। घटना वाले दिन वह खुद तेजराम से मिलने भूरीरुंडी गांव जा रही थी, लेकिन रास्ते में बिरियाखेड़ी और मुंशीपाड़ा के बीच दोनों की मुलाकात में विवाद इतना बढ़ गया कि वह उसकी मौत का कारण बन गया। कबूला जुर्म, BNS की धारा 103(1) में गिरफ्तारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और सख्ती से पूछताछ के बाद तेजराम ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम की सक्रियता से सुलझा अंधा कत्ल इस गंभीर मामले की तह तक पहुंचने में थाना प्रभारी गायत्री सोनी, एसआई ध्यानसिंह सोलंकी, अर्जुन खिंची, इमरान खान, पवन मेहता, कान्हा मेघवाल, बलवीर और मोहन चौहान की अहम भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम को मिला नया जिला खेल अधिकारी: दीपेंद्र सिंह ठाकुर से खेल जगत को नई उड़ान की उम्मीद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में जिला खेल अधिकारी के पद पर दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। ठाकुर पूर्व में जिले के विभिन्न खेल संघों और एसोसिएशन में अध्यक्ष और सचिव जैसे जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके पास खेल प्रबंधन और नेतृत्व का लंबा अनुभव है। उनके जिला खेल अधिकारी बनने से जिले के खिलाड़ियों और खेल संघों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल जगत को उम्मीद है कि ठाकुर की नियुक्ति से जिले की खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा और रतलाम को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। जिले के अनेक खेल संगठनों ने श्री ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। खिलाड़ी वर्ग और कोचों का मानना है कि उनके नेतृत्व में रतलाम का खेल क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूएगा।

Ratlam News: पत्नी के सामने चाकू से वार कर की हत्या: रतलाम में पुराने विवाद का खौफनाक अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने एक जान ले ली। रविवार को दिनदहाड़े पत्नी के साथ बाइक से जा रहे एक युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात की पूरी घटना उसकी पत्नी के सामने हुई, जो मदद के लिए चीखती रही। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। कैसे हुई वारदात राजेंद्र नगर निवासी अमजद शेख (40) रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी पत्नी राहत बी के साथ बाइक से अरिहंत परिसर जा रहे थे। तभी रास्ते में राजा घोषी, हाशिम, गट्ट उर्फ हांडू और अमन घोषी ने उन्हें रोक लिया। चारों ने मिलकर अमजद को बाइक से नीचे गिराया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्नी राहत बी चीखती रही, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी भाग चुके थे। घायल अमजद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी रात 9 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। पुराने विवाद का बदला थी यह हत्या इस हत्या के पीछे की वजह 14 जून की रात हुए विवाद को बताया जा रहा है। डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में एक दावत के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो चाकूबाजी में बदल गई थी। उसी झगड़े की रंजिश को लेकर यह हमला किया गया। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार घटना के बाद पुलिस ने राहत बी की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 296, 109, 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। अमजद की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। थाना अंतर्गत हाट की चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया ने बताया कि आरोपी राजा घोषी, हाशिम और गट्ट हांडू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमन घोषी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार आज सोमवार सुबह अमजद का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बाकी आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।