Ratlam Road Accident: बाइक समेत पेड़ से टकराया युवक, रातभर लापता, सुबह मिला शव

Ratlam Road Accident: बाजना थाना क्षेत्र में युवक की दर्दनाक मौत। शादी कार्यक्रम से लौटते समय हादसा, सुबह परिजनों को सड़क किनारे मिला शव। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। रतलाम (Ratlam Road Accident) में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय युवक की बाइक पेड़ से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। युवक रातभर घर नहीं पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने सुबह तलाश की और सड़क किनारे उसका शव मिला। घटना का वीडियो देखे Ratlam Road Accident: कैसे हुआ हादसा? यह दर्दनाक घटना रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान ईश्वर डोडियार (21 वर्ष), निवासी भडानखुर्द के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, ईश्वर मंगलवार को ग्राम देवली में एक शादी समारोह (नोतरा) में शामिल होने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई, लेकिन सुबह जब तलाश शुरू की गई तो एक दुखद खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक, ईश्वर बुधवार सुबह करीब 5 बजे बाइक से देवली से निकला था। बाजना-कुशलगढ़ मार्ग पर एक मोड़ पर उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ व पत्थरों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन का क्या कहना है? घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया: “प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक का बैलेंस बिगड़ने से युवक पेड़ और पत्थरों से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हुई। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।” शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बाजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ईश्वर डोडियार की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी और वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

28 दिन रिचार्ज खत्म? अब 30 दिन वैलिडिटी पर जोर, यूजर्स को सालाना बचत का मौका

मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव! 28 दिन की जगह 30 दिन वैलिडिटी वाले प्लान को बढ़ावा, जानें कैसे साल में एक अतिरिक्त रिचार्ज से बचकर आपकी होगी बचत। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। अब सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। इससे यूजर्स को साल में एक अतिरिक्त रिचार्ज से राहत मिल सकती है और कुल खर्च भी कम हो सकता है। 28 दिन रिचार्ज पर सरकार सख्त, 30 दिन प्लान को बढ़ावा मोबाइल यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के बाद सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों को साफ संकेत दिया है कि 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान को प्राथमिकता दी जाए। अब कंपनियों को अपने प्लान में पारदर्शिता दिखानी होगी और यूजर्स को स्पष्ट विकल्प देने होंगे। क्यों उठाना पड़ा ये कदम? दरअसल 28 दिन का प्लान यूजर्स के लिए “छुपा हुआ अतिरिक्त खर्च” बन गया था। यह मुद्दा संसद में भी उठा, जहां इसे यूजर्स पर अतिरिक्त बोझ बताया गया। 28 दिन vs 30 दिन प्लान: समझें पूरा गणित 28 दिन प्लान: 30 दिन प्लान: गणित:365 ÷ 28 = लगभग 13 रिचार्ज365 ÷ 30 = 12 रिचार्ज अभी क्या दे रही हैं कंपनियां? देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियां जैसे अभी ज्यादातर 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान ही ऑफर कर रही हैं, जिनकी कीमत ₹199 से ₹299 के बीच होती है। सरकार के नए निर्देश क्या हैं? सरकार ने कंपनियों से कहा है कि: हालांकि, प्लान की कीमत तय करने की आजादी अभी भी कंपनियों के पास रहेगी। यूजर्स के लिए क्यों जरूरी है ये बदलाव? आगे क्या बदल सकता है? अब आपको क्या करना चाहिए? FAQs 1. 28 दिन प्लान में दिक्कत क्या है?इसमें साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे खर्च बढ़ता है। 2. क्या 30 दिन प्लान सस्ते होंगे?जरूरी नहीं, लेकिन कुल सालाना खर्च कम हो सकता है। 3. क्या 28 दिन प्लान बंद हो जाएंगे?अभी नहीं, लेकिन इनकी संख्या कम हो सकती है। 4. सरकार ने क्या कहा है?30 दिन वाले प्लान को प्रमोट करने और पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 5. यूजर्स को क्या फायदा होगा?कम रिचार्ज, कम खर्च और ज्यादा सुविधा।

Indian Railways New Rules: Indian Railways का बड़ा फैसला: कन्फर्म टिकट कैंसिल पर नए नियम लागू, 8 घंटे पहले तक नहीं मिलेगा रिफंड

Indian Railways New Rules: कन्फर्म टिकट कैंसिल करने पर नए रिफंड नियम लागू। अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक नो रिफंड, जानें पूरा अपडेट। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indian Railways New Rules: भारतीय रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव करते हुए Indian Railways ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम संशोधन किया है। नए नियमों के तहत अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे से कम समय पहले कन्फर्म टिकट रद्द करने पर यात्रियों को कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह सीमा 4 घंटे थी, जिसे अब बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया है। रेलवे द्वारा यह बदलाव 1 से 15 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह निर्णय रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने और सीटों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से लिया गया है। क्यों किया गया बदलाव? रेलवे के अनुसार, कई बार एजेंट बड़ी संख्या में टिकट बुक कर लेते थे और आखिरी समय में कैंसिल कर देते थे, जिससे आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता था। नए नियमों से इस तरह की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ज्यादा मौके मिलेंगे। कब कितना मिलेगा रिफंड? चार्ट बनाने का समय भी बदला अब ट्रेन का चार्ट भी 4 घंटे की बजाय 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जिससे सीट आवंटन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी। काउंटर टिकट पर बड़ी राहत अब काउंटर से खरीदा गया टिकट देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से कैंसिल कराया जा सकता है। पहले यह सुविधा केवल उसी स्टेशन तक सीमित थी जहां से टिकट लिया गया था। ई-टिकट में आसान प्रक्रिया ई-टिकट कैंसिल करते ही रिफंड की प्रक्रिया अपने आप शुरू हो जाएगी, जिससे यात्रियों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इन स्थितियों में मिलेगा पूरा रिफंड बोर्डिंग स्टेशन बदलने का नया नियम अब यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। हालांकि, एक बार बदलाव के बाद पुराने स्टेशन से यात्रा शुरू नहीं की जा सकेगी।

Ratlam News: 5 हजार का इनामी कंजर आरोपी गिरफ्तार, 5 मामलों में था फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले में लम्बित स्थाई एवं फरारी वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। WATCH VIDEO इसी क्रम में थाना आलोट पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहे कंजर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोदान पिता कालिया उर्फ कालुलाल कंजर (उम्र 40 वर्ष), निवासी कंजर डेरा अरनिया, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को अप.क्र. 607/2024 धारा 191(2,3), 190, 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से जारी अन्य चार प्रकरणों में स्थाई वारंट लंबित थे, जिनमें उसे फार्मल गिरफ्तार किया गया है। सभी प्रकरणों में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक 490 दीपक पाटीदार एवं आरक्षक 89 अशोक गुर्जर की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान को गति मिली है।

Ratlam News: रतलाम के धौंसवास में किस्त मांगने पर हमला: फाइनेंस कर्मचारी को चाकू मारा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के धौंसवास गांव में सोमवार सुबह बड़ा विवाद हो गया। बाइक की बकाया किस्त मांगने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजुक्युटिव पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र सिंह सोलंकी घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। WATCH VIDEO हमले की जानकारी लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कैसे हुआ विवाद? घायल कर्मचारी वीरेंद्र सिंह सोलंकी और उनका साथी वीरेंद्र सिंह तंवर किस्त कलेक्शन के लिए जावरा जा रहे थे। धौंसवास गांव में वे रुके हुए थे तभी जावरा की दिशा से आ रही एक बाइक (एमपी 43 ZG 6649) को अपनी कस्टमर लिस्ट में देखकर रोक लिया और किस्त जमा कराने को कहा। इस पर दोनों बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बात हाथापाई तक पहुंची और एक युवक ने चाकू निकालकर वीरेंद्र के गले पर वार कर दिया। दूसरे युवक के हाथ में भी चाकू था। घायल कर्मचारी ने किसी तरह बचाव किया। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा चाकूबाजी देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। दोनों हमलावरों को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। हालात बिगड़ते देख रतलाम से एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर नामली थाना ले आई। वहीं घायल फाइनेंस कर्मचारी को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गांव में हंगामा, थाने पहुंची भीड़ घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में नामली थाना पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके चलते कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाद में थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने दोनों युवकों पर जानलेवा हमला (IPC 307) का केस दर्ज करने की बात कही, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। क्या था असल विवाद? घायल कर्मचारी के अनुसार—बाइक मालिक जावरा निवासी आसिफ खान पर 6 किस्तें बाकी थीं। वे किस्त लेने उसके पास जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछा तो विवाद शुरू हो गया। घायल ने बताया कि बाइक मालिक ने बाइक इन दोनों युवकों में से एक को 30 हजार रुपए में गिरवी रखी थी, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। पुलिस का बयान एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि“फाइनेंस की बाइक को लेकर आपसी विवाद था। विवाद बढ़ा और चाकूबाजी हुई। दोनों हमलावरों को अभिरक्षा में लेकर केस दर्ज कर लिया है।”

Gujrat News: पालतू कुत्ते का नाखून बना मौत का कारण! पुलिस इंस्पेक्टर की लापरवाही ने छीनी जिंदगी

अहमदाबाद– पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Gujrat News: अहमदाबाद सिटी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर वनराज मंझरिया की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इंस्पेक्टर की मौत किसी हादसे से नहीं, बल्कि पालतू कुत्ते के नाखून से हुए मामूली जख्म से हुई। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह चेतावनी दे दी है कि चाहे कुत्ता काटे या सिर्फ खरोंच ही क्यों न लगाए, रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। क्या हुआ था इंस्पेक्टर वनराज मंझरिया के साथ? करीब पांच दिन पहले इंस्पेक्टर वनराज को उनके पालतू जर्मन शेफर्ड डॉगी के नाखून से खरोंच लग गई थी। चूंकि कुत्ते का नियमित रेबीज वैक्सीनेशन हुआ था, इसलिए उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन यही लापरवाही उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।कुछ ही दिनों में वह रेबीज वायरस की चपेट में आ गए। अहमदाबाद के मशहूर केडी हॉस्पिटल में 5 दिन इलाज चला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रेबीज के आखिरी लक्षण – बेड से बांधना पड़ा डॉक्टरों के मुताबिक, रेबीज के आखिरी स्टेज में इंसान का दिमाग वायरस के कंट्रोल में आ जाता है। मरीज आक्रामक और असामान्य व्यवहार करने लगता है। यही कारण रहा कि इंस्पेक्टर वनराज को अंतिम समय में बेड से बांधकर रखना पड़ा। एक्सपर्ट्स की चेतावनी विशेषज्ञ लगातार आगाह कर रहे हैं कि – भारत में हर साल 6000 मौतें एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में रेबीज से जुड़ी मौतों की संख्या भले 75% कम हुई हो, लेकिन अब भी हर साल करीब 6000 लोग इसकी चपेट में आकर दम तोड़ देते हैं।देश में हर साल 90 लाख एनिमल बाइट केस दर्ज होते हैं, जिनमें से दो-तिहाई कुत्ते से जुड़े होते हैं। क्या है रेबीज? रेबीज एक जानलेवा बीमारी है जो लिसावायरस फैमिली के वायरस से फैलती है। यह संक्रमित कुत्ते या अन्य जानवर के काटने, खरोंचने या लार के संपर्क से इंसान में फैलता है।लक्षणों में बुखार, बेचैनी, निगलने में कठिनाई, भ्रम और दौरे शामिल हैं।

Godess Worship In India : भारतीय संस्कृति में मातृपूजा का गहरा इतिहास, पांच हजार वर्ष पुरानी है परंपरा

हड़प्पा सभ्यता के एक पुरास्थल से प्राप्त एक पट्टिका पर महिषासुर का मर्दन करती हुई देवी का अंकन मिलता है, जिसे महिषासुरमर्दिनी की कहानी का प्रथम चित्रण माना जाता है – प्रोफेसर शुभम केवलिया पब्लिक वार्ता,प्रोफेसर शुभम केवलिया। Godess Worship In India: मातृपूजा भारतीय संस्कृति की एक अत्यंत प्राचीन परंपरा है, जिसकी जड़ें लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व की सरस्वती और सिंधु नदी की घाटियों में मिलती हैं। यहां से शुरू हुई मातृदेवी की आराधना भारतीय समाज में गहराई तक व्याप्त है, जो आज भी विभिन्न पर्वों में जीवंत दिखाई देती है। पुरातात्विक उत्खननों से प्राप्त सामग्री इस बात का प्रमाण देती है कि भारतीय सभ्यता का आरंभिक स्वरूप मातृदेवियों के पूजन पर आधारित था। विशेषकर हड़प्पा (Hadappa) और मोहनजोदड़ो (Mohanajodado) से मिली मातृदेवियों की मूर्तियां इस तथ्य को और भी स्पष्ट करती हैं कि भारतीय समाज ने देवी-पूजन को अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बना रखा था। प्राचीन सभ्यताओं में मातृदेवी की आराधनापुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार, सिंधु-सरस्वती सभ्यता से पकी मिट्टी से बनी मातृदेवी की मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। इन मूर्तियों में देवी के सौम्य और रौद्र दोनों रूपों को दर्शाया गया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित कुल्ली पुरास्थल से मातृदेवी के चंडी स्वरूप की मूर्तियां प्राप्त हुई हैं, जो देवी के शक्तिशाली और उग्र रूप की ओर इंगित करती हैं। बलूचिस्तान में स्थित हिंगलाज शक्तिपीठ, जो 52 शक्तिपीठों में से एक है, भी मातृदेवी की आराधना की प्राचीनता को दर्शाता है। हड़प्पा सभ्यता के एक पुरास्थल से प्राप्त एक पट्टिका पर महिषासुर का मर्दन करती हुई देवी का अंकन मिलता है, जिसे महिषासुरमर्दिनी की कहानी का प्रथम चित्रण माना जाता है। बलूचिस्तान के नौशारो क्षेत्र से मातृदेवी की मूर्तियां मिली हैं, जिनके मस्तक पर सिंदूर के प्रमाण मिले हैं। यह भारतीय संस्कृति में विवाहित स्त्रियों द्वारा सिंदूर लगाने की परंपरा को पांच हजार वर्षों पूर्व तक ले जाता है। मातृदेवियों के प्रतीक और अर्थभारतीय संस्कृति में मातृदेवियों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुरातात्विक साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय समाज ने धरती को सृजनकर्ता के रूप में देखा और धरती को मां का स्वरूप दिया। हड़प्पा से प्राप्त एक पट्टिका पर एक स्त्री के गर्भ से एक पौधे के अंकुरण का चित्रण हुआ है, जो मातृदेवी के सृजनात्मक स्वरूप को दर्शाता है। इसी सभ्यता में सप्तमातृकाओं का भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुद्रिका पर खड़ी सात मानव आकृतियों को कुछ विद्वान सप्तमातृकाओं का चित्रण मानते हैं, जो भारतीय देवी-पूजा के एक और पहलू को उजागर करती है। मथुरा और वैदिक काल की देवी-पूजामातृदेवी की मूर्तिकला में आगे का विकास लगभग दो हजार वर्ष पूर्व मथुरा में देखा गया। मथुरा के उत्खननों से दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी और सप्तमातृकाओं जैसे देवी स्वरूपों की मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। मथुरा से प्राप्त देवी की मूर्तियों ने बाद में बनने वाली मातृदेवियों की मूर्तिकला की दिशा निर्धारित की। इन मूर्तियों के माध्यम से देवी-पूजा की परंपरा पुनः प्रारंभ हुई और यह भारतीय समाज का एक स्थायी हिस्सा बनी रही। मातृपूजा: भारतीय संस्कृति की स्थायी परंपरामातृपूजा की परंपरा भारतीय जनमानस में गहराई से रची-बसी है। यह परंपरा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह भारतीय समाज की आदिकाल से चली आ रही सामाजिक संरचना का भी प्रतीक है। भारतीय समाज में मातृदेवी को धरती, शक्ति और सृजन का प्रतीक माना गया है। यह भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन परंपराओं में से एक है, जिसे आज भी नवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति की यह अनूठी परंपरा हमें यह समझने का अवसर देती है कि देवी-पूजा की जड़ें कितनी गहरी हैं और यह कैसे हजारों वर्षों तक अपने अस्तित्व को बनाए रखी हैं। भारतीय समाज के लिए मातृदेवी की पूजा न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखती है। यह परंपरा आज भी नवरात्रि, दुर्गापूजा और अन्य उत्सवों के माध्यम से जीवित और प्रासंगिक बनी हुई है। (Disclaimer: यह लेख पुरातत्वविद व इतिहासकार प्रो. शुभम केवलिया द्वारा अद्यतन किया गया है। इस लेख में लेखक के अपने विचार और शोध है।)

Devara Review : 2 साल बाद बड़े पर्दे पर Jr NTR की वापसी, देवरा मूवी में क्या अच्छा है, क्या बुरा है; जानें दर्शकों की राय

पब्लिक वार्ता,एंटरटेनमेंट डेस्क। Devara Review: दो साल बाद, पुरस्कार विजेता ‘RRR’ के बाद जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अपनी नवीनतम फिल्म ‘देवरा: भाग 1’ (Devara :  Part 1) के साथ वापस आए हैं, जिसका निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। जहां जूनियर एनटीआर अपने सफल पुनरागमन के साथ लौट रहे हैं, वहीं कोराताला शिवा की पिछली फिल्म ‘आचार्य’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। फिल्म में बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) और जान्हवी कपूर (Jhanvi Kapoor) मुख्य भूमिका में हैं। श्रुति माराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, नारायण, अजय और अन्य कलाकारों की टीम में शामिल हैं।  Kollywood के शीर्ष संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया है, आर. रत्नवेलु ने सिनेमेटोग्राफी संभाली है और ए. श्रीकर प्रसाद ने संपादन किया है। ‘देवरा: भाग 1’ की कहानी‘देवरा: भाग 1’ एक महाकाव्य की कहानी है जो 1980 और 1990 के दशक में एक तटीय गांव के साहसी व्यक्ति देवरा के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें भरपूर एक्शन और रोमांच है। वह अपने लोगों की रक्षा के लिए समुद्र की कठोर दुनिया में एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है। हालाँकि, उसका भाई भैरा चुपके से उसके खिलाफ साजिश करता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, देवरा अपनी timid और reserved बेटे वरदा को अपनी विरासत सौंपता है। फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं – देवरा और उनके शर्मीले बेटे वरदा। सैफ अली खान ने फिल्म में विलेन भैरा का किरदार निभाया है, जबकि जान्हवी कपूर ने तेलुगू फिल्मों में इस फिल्म के जरिए डेब्यू किया है। (Story Of Devara Movie) यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है और इसके प्रमोशन और ट्रेलरों ने इसके चारों ओर काफी buzz पैदा किया है। इसके अलावा, जूनियर एनटीआर के प्रशंसक उन्हें दो साल बाद स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। क्या यह फिल्म उनके उम्मीदों पर खरी उतरेगी? आइए जानें Devara Movie Review: अच्छा क्या है:• जूनियर एनटीआर का दमदार प्रदर्शन, खासकर उनके डबल रोल में भावनात्मक गहराई और तीव्रता को दर्शकों ने सराहा है।• अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म में नई जान डालते हैं।• सिनेमाटोग्राफी, जिसे आर. रत्नवेलु ने संभाला है, तटीय क्षेत्र के दृश्यों को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है।• फिल्म का पहला भाग दिलचस्प है और इसमें एक्शन दृश्यों को खूब सराहा गया है। खराब क्या है:• फिल्म का दूसरा भाग धीमी गति और लंबे दृश्यों की वजह से आलोचना का शिकार हुआ है, जिससे पहले भाग में बनी प्रभावी लय कम हो जाती है।• फिल्म में CGI और VFX के काम को दर्शकों ने बड़ा बजट होने के बावजूद कमजोर बताया है।• फिल्म का क्लाइमैक्स भविष्यवाणी योग्य है, जिससे कुछ दर्शक निराश हुए हैं।• कुल मिलाकर, फिल्म की सफलता दर्शकों की अपेक्षाओं पर निर्भर कर सकती है, और कुछ लोगों ने इसे देखने के लिए कम उम्मीदों के साथ जाने की सलाह दी है​। दर्शकों की राय:• फिल्म के बारे में आंतरिक समीक्षाएं नकारात्मक रही हैं, यही कारण है कि इसे अन्य भाषाओं में कम कीमत पर बेचा गया है।• निर्माता पहले दिन अधिकतम कमाई करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वे बड़े आंकड़े दिखा रहे हैं जबकि BMS डेटा Poor sales दिखाता है।• साइटों का उपयोग करके आर्टिफिशियल इन्फ्लेशन द्वारा अधिक प्रचार करने की योजना है, क्योंकि यह बात फैलने के बाद सफेद धब्बा साबित होगा। (Disclaimer: The opinions in this review are based on audience feedback and personal interpretations. There is no intent to promote or discredit the film through this article. Viewers are encouraged to watch the movie and form their own opinions. All details about the film’s cast, crew, and plot are accurate at the time of publication but may change over time.)

MTFE ठगी मामला : रतलाम पुलिस ने खंगाली कंपनी की जड़, कर्नाटक के युवक को किया गिरफ्तार, कई देशों में लगा चुकी है चुना

40 लाख रुपये पुलिस ने प्रयास कर रुकवाए, जल्द ही थाने में जमा करवाए QR कोड की प्रिंट पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मंदसौर, नीमच व रतलाम समेत कई जिलो के नागरिक एप्लिकेशन से पैसा डबल करने में ठगी का शिकार हुए है। ऐसी एक कंपनी का नाम MTFE (एमटीएफई) था। जिसने लोगो के साथ अरबो रुपये की धोखाधड़ी की। लोगो की शिकायत पर रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने आम जनता से अवैध तरिके से रुपये जमा करने व अधिक रुपये देने का लालच देकर फ्राड करने वाली फर्जी कम्पनियों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान शुरू किया। इसके लिए एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो , सीएसपी रतलाम अभिनव वारंगें, सायबर सेल, थाना प्रभारी औ.क्षे. जावरा, थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ के नेतृत्व में टीम गठीत की गयी थी। आज प्रेस वार्ता कर पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया। साथ ही ठगी का शिकार हुए लोगों के लिए एक फॉरमेट भी जारी किया। जिससे पुलिस उन लोगों का पैसा वापस दिलाने में मदद कर सके।            मामले की जानकारी देते हुए एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया की टीम ने थाना औ.क्षैत्र जावरा पर में पहले से गिरफ्तार आरोपियों  के मेमोरेण्डम, काल डिटेल, बैंक खाते जानकारी एवं तकनिकी साक्ष्य के आधार पर दूसरे अन्य आरोपियों की तलाश की। इसमे MTFE फर्जी कम्पनी के अपराध मे संदेही कम्पनी कलिन स्केम प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी का मालिक योगानंन्दा का नाम सामने आया। जो दिनांक 23 सितंबर को MTFE फर्जी कम्पनी की जानकारी लेने के लिए रतलाम आया हुआ था। पुलिस ने मुखबीर की सूचना व फोटो के आधार पर पकडा एवं पुछताछ की तो उसने अपना नाम योगानन्दा बांबोरे पिता चंन्द्रशेखऱ राव उम्र 41 साल निवासी फ्लेट नम्बर 102 सेकंड फ्लोर 0258 ललीता गौरी जया नगर, थाना जया नगर, बैंगलौर, कर्नाटक का होना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी योगानन्द ने अपनी कम्पनी कलिन स्केम प्रायवेट लिमिटेड के द्वारा पहले से गिरफ्तार आरोपी हुजैफा जमाली निवासी नीमच म.प्र. के साथ मिलकर उक्त MTFE फर्जी कम्पनी के वित्तिय लेनदेन को करना स्वीकार किया। यह कंपनी कई देशों में भी इस तरह की ठगी कर चुकी है। वहां की एजेंसिया भी जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार दिनांक 21 सितंबर को फरियादी अशरफ पिता रौनक अली उम्र 30 वर्ष निवासी धाबाई जी का वास, रतलाम ने गोविंद सिंह चंद्रावत निवासी जवाहर नगर रतलाम व संदीप टाक निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान के खिलाफ रिपोर्ट करवाई। फरियादी के अनुसार दोनों ने दोगुने का लालच देकर धोखाधड़ी करते हुए MTFE कम्पनी आनलाईन एप के माध्यम से रुपये जमा करवाए। पुलिस ने जब जांच की तो शिकायत सही मिली। मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने धारा 406,420,120(बी) भादवि , 21(1), 21(2), 21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 में मामला पंजिबद्ध कर आरोपी गोविंदसिंह पिता रतनसिंह चंद्रावत व संदीप पिता फकिरचंद टांक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने  आमलोगो को भारी फायदा कमाने का लालच देकर लोगो से कनाडा देश की कम्पनी का भारत में अनाधिकृत रुप से संचालित एक एप में MTFE फर्जी कम्पनी को संचालित कर रुपया जमा करना बताया। दोनो ने रुपयों का गबन कर भाग जाने की बात भी कही। एसपी के अनुसार फर्जी एमटीएफई कम्पनी के संबंध में और भी खुलासे होने की पूरी संभावना है। मामले में जांच टीम के औद्योगीक क्षेत्र जावरा टीआई प्रकाश गडरिया, एसआई रघुवीर जोशी, एसआई राकेश मेहरा, सायबर सेल प्रभारी एसआई अमित शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही। इस तरह से फॉरमेट जमा करवाए :MTFE कम्पनी से जुड़े लोग जिन्होंने एमटीएफई कम्पनी के एप्लिकेशन को डाउनलोड कर उसमें पैसा लगाया है। पुलिस ने ऐसे लोगों से उक्त जानकारी मांगी है। जिससे उनका पैसा वापस लाने में सहायता हो सके। सायबर सेल प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति अपना एमटीएफई का क्यूआर कोड (QR CODE) जिसमें टीआरसी-20 का एड्रेस है, उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसकी प्रिंट निकाल ले। उस प्रिंट को हमारे द्वारा जारी फॉरमेट में अपने पास के थाने पर जमा करावे। प्रिंट का लेमिनेशन जरूर करवाए। 3 दिन में यह प्रक्रिया कर लेवे। इसके लिए थानों पर अलग से डेस्क बनाई गई है।