RailOne: अब टिकट, खाना, शिकायत सब एक ऐप से: रेलवे का ‘RailOne’ सुपर ऐप लॉन्च
नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। RailOne: रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने लंबे इंतजार के बाद अपना सुपर ऐप ‘RailOne’ आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि RailOne ऐप एक ही जगह पर रेलवे से जुड़ी 9 बड़ी सेवाएंप्रदान करता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर लॉन्च किया। यह ऐप Google Play Store और iOS App Store पर उपलब्ध है। क्या-क्या कर सकते हैं इस एक ऐप से? RailOne ऐप से यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं: तकनीक और अनुभव दोनों में खास RailOne ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री एक ही लॉगिन से सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपने पहले से Rail Connect या UTSonMobile ऐप का इस्तेमाल किया है, तो उसी आईडी से लॉगिन किया जा सकता है। इससे हर सेवा के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्यों है RailOne खास? अब रेलयात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक, डिजिटल और स्मार्ट हो गई है। तो अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो तुरंत डाउनलोड करें RailOne ऐप और पाएं हर सेवा एक क्लिक पर। नोट: ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्च करें: RailOne – Indian Railways Super App (By CRIS)