रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले में लम्बित स्थाई एवं फरारी वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

WATCH VIDEO
इसी क्रम में थाना आलोट पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने के मामले में फरार चल रहे कंजर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोदान पिता कालिया उर्फ कालुलाल कंजर (उम्र 40 वर्ष), निवासी कंजर डेरा अरनिया, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी को अप.क्र. 607/2024 धारा 191(2,3), 190, 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से जारी अन्य चार प्रकरणों में स्थाई वारंट लंबित थे, जिनमें उसे फार्मल गिरफ्तार किया गया है। सभी प्रकरणों में आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपी के विरुद्ध प्रकरण:
- अप.क्र. 607/2024 – धारा 191(2,3), 190, 109 बीएनएस
- RCT क्र. 10/2020 – धारा 327, 323, 294, 506, 34 भादवि
- RCT क्र. 11/2020 – धारा 457, 380 भादवि
- RCT क्र. 12/2020 – धारा 379 भादवि
- RCT क्र. 13/2020 – धारा 379 भादवि
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक 490 दीपक पाटीदार एवं आरक्षक 89 अशोक गुर्जर की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है और फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान को गति मिली है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत