रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक बार फिर पुरानी रंजिश ने एक जान ले ली। रविवार को दिनदहाड़े पत्नी के साथ बाइक से जा रहे एक युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात की पूरी घटना उसकी पत्नी के सामने हुई, जो मदद के लिए चीखती रही। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।

कैसे हुई वारदात

राजेंद्र नगर निवासी अमजद शेख (40) रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी पत्नी राहत बी के साथ बाइक से अरिहंत परिसर जा रहे थे। तभी रास्ते में राजा घोषी, हाशिम, गट्ट उर्फ हांडू और अमन घोषी ने उन्हें रोक लिया। चारों ने मिलकर अमजद को बाइक से नीचे गिराया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पत्नी राहत बी चीखती रही, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी भाग चुके थे। घायल अमजद को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी रात 9 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

पुराने विवाद का बदला थी यह हत्या
इस हत्या के पीछे की वजह 14 जून की रात हुए विवाद को बताया जा रहा है। डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर में एक दावत के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो चाकूबाजी में बदल गई थी। उसी झगड़े की रंजिश को लेकर यह हमला किया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
घटना के बाद पुलिस ने राहत बी की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 296, 109, 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। अमजद की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।
थाना अंतर्गत हाट की चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया ने बताया कि आरोपी राजा घोषी, हाशिम और गट्ट हांडू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमन घोषी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार आज
सोमवार सुबह अमजद का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बाकी आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत