रतलाम के पलसोड़ी में निवेश क्षेत्र के विरोध के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव हुआ, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: जिले के पलसोड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निवेश क्षेत्र को लेकर शुक्रवार को बड़ा बवाल हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
घटना का वीडियो देखे

निवेश क्षेत्र के विरोध में उग्र हुआ आंदोलन
जानकारी के अनुसार पलसोड़ी सहित आसपास के चार से पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को निवेश क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण लंबे समय से इस योजना का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रशासनिक अधिकारी, भारी पुलिस बल और अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी-बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे थे।
कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
20 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने के बाद बढ़ा तनाव
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जुलवानिया सरपंच छोटू मईडा समेत 20 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया। अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सरपंच बोले- हम शांतिपूर्ण तरीके से समय मांगने पहुंचे थे
जुलवानिया सरपंच छोटू मईडा ने दावा किया कि ग्रामीण केवल कार्रवाई रोकने और सात दिन का समय मांगने पहुंचे थे। उनका कहना है कि मामले में हाईकोर्ट में स्थगन के लिए आवेदन भी लगाया गया है। इसके बावजूद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सरपंच ने पथराव की घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह काम असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें और अन्य ग्रामीणों को करीब दो घंटे तक वज्र वाहन में घुमाया गया।
क्या है पूरा मामला?
मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) जिले में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निवेश क्षेत्र विकसित कर रहा है। इसके तहत जामथुन, बिबड़ोद, जुलवानिया, पलसोड़ी, रामपुरिया और सरवनी खुर्द की करीब 1370.532 हेक्टेयर शासकीय भूमि को विकसित किया जाना है। कई बड़ी कंपनियां यहां निवेश की तैयारी भी कर चुकी हैं।
हालांकि वर्षों से शासकीय भूमि पर खेती कर रहे ग्रामीण इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें रोजगार या भूखंड नहीं, बल्कि खेती के लिए जमीन चाहिए।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब