Ratlam News: रतलाम में सनसनी: मथुरी तालाब में तैरते मिले दो शव, इलाके में हड़कंप

रतलाम के मथुरी तालाब में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस, गोताखोर और FSL टीम जांच में जुटी। जानिए पूरा मामला।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के करमदी ग्राम पंचायत अंतर्गत मथुरी तालाब में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पानी में तैरते हुए देखे गए। सबसे पहले यह दृश्य गांव के कुछ ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वीडियो देखे

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और गोताखोर टीम की कार्रवाई

तालाब से शवों को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी गई है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके।

एफएसएल टीम भी जांच में जुटेगी

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। यह टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मौत के कारणों का पता लगाने में मदद करेगी।