Ratlam News: स्टिक आर्मी ने रतलाम हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल जीता, स्वाति खोईवाल और मोहित श्रीवास्तव बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टिक आर्मी और जिला हॉकी एसोसिएशन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टिक आर्मी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में महिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्वाति खोईवाल और पुरुष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मोहित श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य और मुकेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रतलाम जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला खेल अधिकारी रुचिका शर्मा और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी डी. पी. मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक और खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन रहे। आयोजन का सफल संचालन मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला रतलाम हॉकी संगठन द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण से पूर्व पहलगाम में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। स्वागत भाषण जिला हॉकी एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल मजावदिया ने दिया। जिला खेल अधिकारी रुचिका शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश जैन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में रतलाम में शीघ्र ही हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण का आश्वासन दिया, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव कपिल छपरी ने किया।

Ratlam News: रतलाम का चमकता सितारा: JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी के वैदित्य सिंह देवड़ा का राष्ट्रीय चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैदित्य सिंह देवड़ा ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वैदित्य का चयन U-14 मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। वे 20 अप्रैल से 5 मई 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सेंट्रल ज़ोन राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वैदित्य एक होनहार ऑलराउंडर हैं — जहां एक ओर उनकी तेज़ गेंदबाज़ी विपक्षी टीम के लिए चुनौती बनती है, वहीं दूसरी ओर वह उपयोगी बल्लेबाज़ी से भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके चयन से यह स्पष्ट है कि रतलाम की JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की श्रृंखला जारी है। इससे पहले रणजी खिलाड़ी राकेश ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान (T-20 वर्ल्ड कप खिलाड़ी) और आशुतोष शर्मा जैसे सितारे इसी अकादमी से निकले हैं। वैदित्य ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया, माता-पिता के सहयोग, रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और अपनी सतत मेहनत को दिया है। उनके पिता रणजीत सिंह एक कपड़ा व्यवसायी हैं और न्यू ग्लोबस सिटी, रतलाम में निवास करते हैं। वैदित्य के चयन पर रतलाम जिला क्रिकेट संघ के कीर्ति शरण सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास, प्रदीप उपाध्याय, जोस चाको, गौरव अजमेरा, भगत सिंह भदौरिया, अनुज शर्मा, कीर्ति जायसवाल, शैलेंद्र सिंह अठाना, दिनेश शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह सहित JRI के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ratlam News: ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल का शानदार प्रदर्शन, एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2024 में रतलाम मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण (गोल्ड) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर मंडल और पश्चिम रेलवे का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च, 2025 तक हावड़ा में आयोजित की गई थी, जिसमें सभी रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों ने भाग लिया। पश्चिम रेलवे की ओर से भाग लेने वाली जिम्नास्टिक टीम में कुल 7 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 6 खिलाड़ी रतलाम मंडल से थे। टीम के साथ असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर चर्चगेट पप्पु यादव और मुख्य कोच राजकुमार सोलंकी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के कृष्ण कुमार ने पैरलेल बार कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि वैभव चौरसिया ने होरिजॉन्टल बार कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने विजेता खिलाड़ियों एवं कोच से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी और मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी भी उपस्थित रहे।

Ashutosh Sharma: भूख मिटाने के लिए अम्पायरिंग तक करने वाले आशुतोष शर्मा की संघर्षभरी कहानी बनी मिसाल  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ashutosh Sharma: मध्य प्रदेश के युवा क्रिकेटर आशुतोष शर्मा की संघर्षभरी कहानी आज हर किसी को प्रेरित कर रही है। एक समय था जब आशुतोष के पास खाने तक के पैसे नहीं थे और गुजारा करने के लिए उन्होंने अम्पायरिंग तक करनी पड़ी। लेकिन अपनी मेहनत और जुनून की बदौलत उन्होंने खुद को साबित किया और अब चारों तरफ उनकी तारीफ हो रही है।   क्रिकेटर बनने का सपना और मुश्किलों से भरा सफर   आशुतोष बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने कई टूर्नामेंट खेले और शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें क्रिकेट में लगातार मौके नहीं मिले। उन्होंने खुलासा किया कि एक ट्रायल मैच में 45 गेंदों पर 90 रन बनाने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस फैसले से वे डिप्रेशन में चले गए।   आशुतोष ने बताया, मैं सिर्फ जिम जाता और होटल के कमरे में जाकर सो जाता। क्रिकेट में कोई मौका न मिलने के कारण मैं बहुत निराश था।   पेट भरने के लिए की अम्पायरिंग   परिस्थितियां इतनी कठिन हो गईं कि आशुतोष के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। मजबूरन उन्होंने गुजारा करने के लिए अम्पायरिंग करनी शुरू कर दी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने क्रिकेट करियर को बचाने के लिए मेहनत जारी रखी।   संघर्ष के बाद मिली पहचान   अपने प्रदर्शन और मेहनत के दम पर आशुतोष ने खुद को साबित किया और अब वे सुर्खियों में हैं। उनकी कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल हालातों में भी अपने सपनों को साकार करने का जुनून रखते हैं।  

Ratlam News: रतलाम रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल के 1985-86 बैच के पूर्व छात्र मिले, स्कूली यादें हुईं ताजा

रतलाम-  पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे कॉलोनी रतलाम के वर्ष 1985-86 बैच के पूर्व छात्र 25 साल बाद एक बार फिर मिले और पुरानी यादों को ताजा किया। यह पुनर्मिलन कार्यक्रम शिवपुर रोड स्थित ग्राम इटावा खुर्द में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए साथी शामिल हुए।   इस मिलन समारोह की योजना सुनील गुप्ता ने बनाई, जबकि गोपाल बारवाल और शरद चतुर्वेदी ने फिल्म “कभी अलविदा ना कहना” गीत प्रस्तुत कर भावनात्मक माहौल बना दिया। कार्यक्रम में “जोड़ी मिलाओ,” “कौन है श्रेष्ठ,” “स्कूल का अच्छा विद्यार्थी” जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।   समारोह के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने एक साथ मिलकर “तेरे जैसा यार कहाँ, कहाँ ऐसा याराना” गीत गाया, जिससे माहौल भावुक हो उठा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर दिवंगत शिक्षकों और साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।   अगले वर्ष फिर मिलने का लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में सभी ने अगले वर्ष पुनः मिलने का वादा किया। इस पुनर्मिलन में बड़ोदरा, अहमदाबाद, इंदौर और रतलाम से आए साथी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से अरविंद तिवारी, शैलेंद्र गोठवाल, सुशील माथुर, कमल शर्मा, राजेश मोदी, ओम प्रकाश यादव, अनिल शर्मा, राजीव गोधरा, किशोर सिंगला, श्याम अकोदिया, दुर्गालाल मीणा, कमलेश दरवानी, प्रदीप वर्मा, बाबूलाल पाल, राजेश जैन और मनोज पोरवाल उपस्थित थे।  

Ratlam News: महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर निगम रतलाम द्वारा आयोजित महापौर चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ नेहरू स्टेडियम (पोलोग्राउंड) में हुआ। 22 से 30 मार्च तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन महापौर प्रहलाद पटेल, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ समारोह में भव्य आतिशबाजी, लेजर लाइट शो और बैंड की सुमधुर धुन ने आयोजन को यादगार बना दिया।   खेल से बढ़ता है अनुशासन और जीतने का जज़्बा   महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि अनुशासन और जीतने की मानसिकता भी विकसित होती है। उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने महापौर चैंपियंस ट्रॉफी को सराहनीय पहल बताते हुए कहा, व्यक्ति को कभी मैदान नहीं छोड़ना चाहिए, सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं।   पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, जिससे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी नगर में लगातार हो रहे खेल आयोजनों की सराहना की।    आठ दिनों तक रोमांचक मुकाबले, विजेता को एक लाख इक्यावन हजार का पुरस्कार   महापौर चैंपियंस ट्रॉफी में दस टीमें भाग ले रही हैं, जो अगले आठ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस ट्रॉफी के पैटर्न पर रोमांचक मुकाबले खेलेंगी। टूर्नामेंट का पहला मैच जवाहर इलेवन और श्री इलेवन के बीच हुआ, जिसमें श्री इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।   टूर्नामेंट में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं   विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपये और ट्रॉफी   उपविजेता टीम को इकहत्तर हजार रुपये और ट्रॉफी   मैन ऑफ द सीरीज को इकतीस हजार रुपये और ट्रॉफी   सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को ग्यारह हजार रुपये और ट्रॉफी   सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को ग्यारह हजार रुपये और ट्रॉफी   सर्वश्रेष्ठ फील्डर को पांच हजार एक सौ रुपये और ट्रॉफी   मैन ऑफ द मैच को दो हजार एक सौ रुपये और ट्रॉफी   खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की शानदार उपस्थिति   उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, महापौर परिषद सदस्यों सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, क्रिकेट जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां और सभी दस टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया और आभार प्रदर्शन राकेश मिश्रा ने किया। महापौर चैंपियंस ट्रॉफी के भव्य शुभारंभ ने नगर में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है।  

Indian Railways: रतलाम मंडल खेलों को देगा बढ़ावा, एमपीसीए के साथ हुआ करार  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Indian Railways: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल न केवल ट्रेनों के संचालन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि खेलों और खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के प्रयासों से रतलाम मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एमपीसीए के बीच महत्वपूर्ण करार किया गया है।   शिमला कॉलोनी रेलवे ग्राउंड को मिलेगा आधुनिक रूप   रतलाम स्थित शिमला कॉलोनी रेलवे ग्राउंड, जो वर्तमान में क्रिकेट गतिविधियों का केंद्र है, अब इस करार के तहत और अधिक विकसित किया जाएगा। अनुबंध के बाद इस मैदान का रखरखाव और सुविधाएं बेहतर होंगी, जिससे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।    राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धाओं का बनेगा केंद्र   इस करार से न केवल जिला और संभागीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित किए जा सकेंगे, बल्कि भविष्य में बीसीसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी इस मैदान पर कराई जा सकेंगी। इससे रतलाम में क्रिकेट को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।   खेलों को मिलेगा नया आयाम   रतलाम मंडल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट के लिए तैयार किया जाएगा। रेलवे और खेल संगठनों के बीच इस तरह के करार से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे भविष्य में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे।  

MP News: विधायक क्रिकेट महोत्सव: अप्रैल-मई में होगा भव्य आयोजन, लाखों की इनामी राशि के साथ खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अवसर आने वाला है। कैबिनेट मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में विधायक क्रिकेट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव अप्रैल मध्य से मई मध्य तक चलेगा और इसमें लाखों रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।   खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच   यह टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें रतलाम नगर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आयोजन नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान में होगा। प्रत्येक टीम में अंडर-19 के खिलाड़ियों की सहभागिता अनिवार्य होगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।   आयोजन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक   इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा उपस्थित रहे।   रजिस्ट्रेशन और पुरस्कार   स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमों के लिए फार्म वितरण नेहरू स्टेडियम से किया जाएगा। विजेता और उपविजेता टीमों को लाखों रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा।   क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार मौका   विधायक क्रिकेट महोत्सव न केवल खेल को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा बल्कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर भी देगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट निश्चित रूप से एक शानदार खेल महोत्सव साबित होगा।   इस तरह की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

MP News: राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में गुरु रामदास स्कूल के भावेश यादव ने 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान किया हासिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शिवपुरी में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।   गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भावेश यादव ने 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल में हर्षोल्लास का माहौल है।   इस मौके पर स्कूल के प्रेसिडेंट श्री जसवंत सिंह सोढ़ी और प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौड़ ने भावेश यादव को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भी छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई दी।   भावेश यादव की इस शानदार जीत से स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रेरित होकर अन्य छात्र भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Ratlam News: रतलाम के समरदीप सिंह गिल का एशियाई ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा के लिए चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  Ratlam News: रतलाम नगर के होनहार एथलीट समरदीप सिंह गिल ने एक बार फिर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रेलवे कॉलोनी निवासी समरदीप का चयन साउथ कोरिया में होने वाली एशियाई ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में शॉट पुट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।   समरदीप ने देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19.38 मीटर गोला फेंककर रजत पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिलाया है। वर्तमान में वह भोपाल स्थित डीएसवाई डब्ल्यूए अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।   वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी किया क्वालीफाई   समरदीप ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जर्मनी में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह रतलाम और मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एक स्थानीय खिलाड़ी वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है।   खेल विरासत और पारिवारिक समर्थन   समरदीप की खेल उपलब्धियों के पीछे उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। उनके पिता महेन्द्र सिंह गिल, सीनियर बीआरआई (वेस्टर्न रेलवे) में कार्यरत रहे हैं, जबकि उनकी माता मनजीत कौर राष्ट्रीय स्तर की डिस्कस थ्रोअर रही हैं।    शिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह   समरदीप गिल के रतलाम आगमन पर उनके पूर्व स्कूल साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संचालक राकेश देसाई, विनीता देसाई, प्राचार्य डॉ. श्वेता विचुरकर, खेल प्रशिक्षक भूषण व्यास सहित स्कूल परिवार ने उनका शाल, श्रीफल व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।   रतलाम के इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि पर शहरवासियों ने गर्व व्यक्त किया है और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

↑
0%