रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम हॉकी लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टिक आर्मी और जिला हॉकी एसोसिएशन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टिक आर्मी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में महिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्वाति खोईवाल और पुरुष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मोहित श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य और मुकेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रतलाम जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला खेल अधिकारी रुचिका शर्मा और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी डी. पी. मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के प्रायोजक और खेल चेतना मेला के सचिव मुकेश जैन रहे। आयोजन का सफल संचालन मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जिला रतलाम हॉकी संगठन द्वारा किया गया।
पुरस्कार वितरण से पूर्व पहलगाम में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। स्वागत भाषण जिला हॉकी एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल मजावदिया ने दिया।
जिला खेल अधिकारी रुचिका शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुकेश जैन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में रतलाम में शीघ्र ही हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण का आश्वासन दिया, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम का संचालन सचिव कपिल छपरी ने किया।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए