Viral Video: वायरल वीडियो की खुली पोल! ट्रेन को खाना लेने के लिए नहीं रोका गया था, रतलाम मंडल ने बताई पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर वायरल मालगाड़ी रोककर खाना लेने के दावे को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने भ्रामक बताया। जानिए क्या है पूरा मामला, रेलवे ने क्यों जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Viral Video: मालगाड़ी को चालक दल द्वारा खाना खरीदने के लिए बीच रास्ते में रोकने का दावा करने वाला सोशल मीडिया वीडियो भ्रामक निकला है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इस वायरल वीडियो पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए साफ किया है कि ट्रेन को भोजन लेने के लिए नहीं रोका गया था, बल्कि वह पहले से निर्धारित परिचालन कारणों के चलते राऊ (RAU) यार्ड के होम सिग्नल पर खड़ी थी। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि बिना तथ्य जांचे किसी भी वायरल वीडियो पर विश्वास न करें। VIRAL वीडियो देखे! मालगाड़ी रोककर खाना लेने का दावा निकला गलत पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में यह दावा किया गया कि चालक दल ने भोजन खरीदने के लिए मालगाड़ी रोक दी। रेलवे ने इस दावे को पूरी तरह असत्य, भ्रामक और तथ्यों से परे बताया है। रेलवे के अनुसार, संबंधित कॉनकोर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस की मालगाड़ी, जिसे लोको संख्या 27237 एवं 27600 संचालित कर रहे थे, राऊ यार्ड में पहले से निर्धारित इंजीनियरिंग कार्य के कारण परिचालन प्रक्रिया के तहत होम सिग्नल पर खड़ी थी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति ट्रेन का कार्यरत सहायक लोको पायलट नहीं था, बल्कि वह एक स्पेयर सहायक लोको पायलट था। अधिकृत परिचालन ठहराव के दौरान उसने व्यक्तिगत रूप से भोजन खरीदा। इस दौरान मालगाड़ी को बिना चालक दल के नहीं छोड़ा गया था। ट्रेन के कार्यरत लोको पायलट और सहायक लोको पायलट दोनों अपनी-अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मौजूद थे और पूरी ट्रेन रेलवे के सुरक्षा मानकों एवं परिचालन नियमों के अनुसार संचालित हो रही थी। DEMU ट्रेन बताकर भी फैलाया गया भ्रम रेलवे ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो को यात्री DEMU ट्रेन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जबकि वास्तविक घटना कॉनकोर ग्रीन फील्ड प्राइवेट टर्मिनस की मालगाड़ी से संबंधित थी। रेल प्रशासन का कहना है कि वीडियो को चुनिंदा तरीके से प्रस्तुत कर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया, जिससे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई और रेलवे की कार्यप्रणाली को लेकर गलत धारणा बनाने की कोशिश की गई। रेलवे का आधिकारिक बयान जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, “रेलवे में किसी भी ट्रेन को व्यक्तिगत सुविधा या भोजन लेने के लिए नहीं रोका जाता। सभी ट्रेनों का संचालन निर्धारित परिचालन नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाता है।” रेलवे ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। लोगों से रेलवे की अपील रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करें। केवल रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें, ताकि अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचा जा सके।

Ratlam News: रतलाम मंडल में ट्रांसफर को लेकर रेलवे रनिंग स्टाफ में आक्रोश, पालनपुर (गुजरात) भेजे गए 20 सेट क्रू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में लोको रनिंग स्टाफ में आक्रोश फैल गया है। प्रशासनिक स्तर पर 20 सेट क्रू (20 लोको पायलट, 20 सहायक लोको पायलट और 20 ट्रेन मैनेजर) का ट्रांसफर पालनपुर (गुजरात) किए जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। रेलवे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने जताया विरोधआल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के मंडल सचिव प्रेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम मंडल में पहले से ही लोको रनिंग स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण कर्मचारियों को समय पर छुट्टी नहीं मिल पाती, रेस्ट में बाधा आती है, और नियम विरुद्ध 11 घंटे तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि “रेल प्रशासन की इस मनमानी से कर्मचारियों में गहरा रोष है। जिन कर्मचारियों ने वर्षों पहले ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया था, उन्हें क्रू की कमी का हवाला देकर नहीं छोड़ा जा रहा, जबकि अब रतलाम से 20 सेट क्रू का ट्रांसफर कर दिया गया है।” क्रू की कमी से ठप पड़ रहा मालगाड़ियों का संचालनरतलाम मंडल में पहले से ही क्रू की कमी के कारण मालगाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार संचालन में भी देरी होती है। इसके बावजूद अचानक किए गए ट्रांसफर आदेश से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। कर्मचारियों ने किया मंडल कार्यालय का घेरावइस आदेश के खिलाफ शुक्रवार को 100 से अधिक रनिंग कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय का घेराव किया और आदेश वापस लिए जाने तक आमरण अनशन का निर्णय लिया। कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि ट्रांसफर आदेश को तुरंत रद्द किया जाए और रतलाम मंडल में क्रू की कमी को दूर किया जाए।

MP News: सिंहस्थ मेला 2028 की तैयारी तेज़, उज्जैन रेलवे प्रोजेक्ट्स का डीआरएम रतलाम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों संग की समीक्षा

रतलाम/उज्जैन- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: सिंहस्‍थ मेला 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अश्वनी कुमार ने मंगलवार को उज्जैन क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उज्जैन, पंवासा, मोहनपुरा, विक्रम नगर, चिंतामन गणेश, क्षिप्रा ब्रिज और नई खेड़ी स्टेशनों पर चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य शासन की ओर से सिंहस्‍थ मेला अधिकारी एवं कमिश्‍नर उज्‍जैन संभाग श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे और राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलों का भ्रमण कर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मेला अवधि के दौरान ट्रेनों का संचालन, यात्री मूवमेंट, भीड़ प्रबंधन, स्टेशन सुविधाएं और अस्थायी ढांचा निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीआरएम रतलाम ने कहा कि सिंहस्थ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में रेलवे की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात के लिए सभी कार्यों को समय से पहले पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर रेलवे की ओर से मेला अधिकारी कुंजीलाल मीना, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) पीयूष पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  हीना वी. केवलरामानी सहित मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Railway News: उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य समय से पहले पूरा: 15 अक्टूबर से सभी ट्रेनें फिर चलेंगी अपने नियमित मार्ग से

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से जुड़ी बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चल रहा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य अब तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। इस कारण रेलवे ने 14 अक्टूबर 2025 को ही ब्लॉक समाप्त करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि इस कार्य के चलते 11 से 15 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि में उज्जैन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्‍त, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा था। अब कार्य समय से पूर्व पूर्ण हो जाने के बाद, 15 अक्टूबर 2025 से सभी प्रभावित ट्रेनें अपने नियमित मार्ग से संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संचालन क्षमता और रफ्तार में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Railway News: उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग (Ujjain Yard Remodelling) और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों की रेल यात्रा अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी। यह कार्य 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, या शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है। पूरी तरह निरस्त ट्रेनें पश्चिम रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन 11 से 16 अक्टूबर के बीच नहीं होगा —  आंशिक रूप से निरस्त / शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का संचालन सीमित स्टेशनों से होगा। इनमें शामिल हैं: मार्ग परिवर्तित ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर के बीच कई लंबी दूरी की ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी। इनमें शामिल हैं — रिशेड्यूल/डिले ट्रेनें कुछ ट्रेनों का प्रस्थान समय भी बदला गया है। उदाहरण के लिए — यात्रियों के लिए सुझाव रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट, या रेलवे हेल्पलाइन पर ट्रेनों की अपडेटेड स्थिति अवश्य जांचें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर कुली चार्ज बढ़े: अब सामान उठवाने के लिए चुकाने होंगे 100 रुपये तक, जानिए नए रेट

रेलवे स्टेशनों पर कुली सेवा के चार्ज में बदलाव, नए दर लागू रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indian Railways: यात्रियों के लिए अहम खबर है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलवे स्टेशन पर यात्री सहायक (कुली) सेवा के चार्ज में संशोधन किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा निर्धारित नए पोर्टरेज चार्जेज (सामान ढोने की फीस) को रतलाम मंडल के सभी संबंधित स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। रेलवे ने स्टेशन की श्रेणी के अनुसार कुली दरों को तय किया है— एनएसजी-1 से एनएसजी-4 व एसजी-1 से एसजी-3 स्टेशनों पर:– प्रति ट्रिप कुली चार्ज: ₹100– यदि 20 से 40 किलो तक सामान हो: प्रति बैग ₹50 अतिरिक्त– ट्रेन पर सामान चढ़ाने के लिए 30 मिनट तक का इंतजार नि:शुल्क, इसके बाद प्रत्येक 30 मिनट या उसके भाग के लिए ₹100 अतिरिक्त शुल्क एनएसजी-5, एनएसजी-6, एचजी-1 से एचजी-3 स्टेशनों पर:– प्रति ट्रिप कुली चार्ज: ₹80– 20 से 40 किलो सामान होने पर: ₹50 अतिरिक्त– ट्रेन पर सामान लदवाने के इंतजार पर 30 मिनट के बाद ₹80 अतिरिक्त भुगतान हाथगाड़ी चार्ज:– टू/फोर व्हीलर हाथगाड़ी से 160 किलो तक का सामान ले जाने पर प्रति ट्रिप ₹150 विकलांग या बीमार यात्रियों के लिए सुविधा शुल्क:– व्हीलचेयर या स्ट्रेचर (दो सहायकों के साथ): ₹150– स्ट्रेचर (चार सहायकों के साथ): ₹200 यह संशोधन यात्रियों की सुविधा को सुव्यवस्थित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Ratlam News: रतलाम में नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 90वीं बैठक संपन्‍न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम की 90वीं अर्द्धवार्षिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने की। बैठक में रतलाम नगर स्थित केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों, बैंकों, निगमों और कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और उसके प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही पहलों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, राजभाषा अधिकारी लाखन सिंह सहित नगर के विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्वनी कुमार ने कहा कि हमें राजभाषा हिंदी को दिल से अपनाना चाहिए। यह हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि देश की राजभाषा भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और इस दिशा में सकारात्मक पहल करें।

MP News: रतलाम-नागदा रेलखंड को मिलेगी नई रफ्तार, तीसरी और चौथी लाइन से जुड़ेगा विकास का ट्रैक

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत 1018 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना को मिली मंजूरी रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम-नागदा रेलखंड को विकास की नई रफ्तार मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत इस महत्वपूर्ण रेल खंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा वीडियो लिंक के माध्यम से की। इस दौरान उज्जैन-अलोट सांसद अनिल फिरोजिया मंच पर मौजूद रहे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री चेतन्य कश्यप, सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, विधायक मथुरा लाल डामर और विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। रेल मंत्री ने कहा कि रतलाम-नागदा रेलखंड की तीसरी और चौथी लाइन न केवल मध्यप्रदेश के लिए, बल्कि देश के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों को जोड़ने के लिहाज से एक ऐतिहासिक कदम है। 41 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर ₹1018 करोड़ की लागत आएगी, और यह मल्टी-ट्रैक रेलवे कनेक्टिविटी को सशक्त बनाएगी। परियोजना के प्रमुख लाभ: रेल मंत्री ने बताया कि यह परियोजना रतलाम क्षेत्र को नागदा थर्मल पावर प्लांट, विस्कोस फाइबर और केमिकल प्लांट जैसी औद्योगिक इकाइयों से बेहतर ढंग से जोड़ेगी। साथ ही कृषि उत्पादों, कोयला, कंटेनर, और पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन को गति मिलेगी। पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: यह परियोजना खजुराहो, ओंकारेश्वर, सांची, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, अमरकंटक और भीम जन्मभूमि जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात: रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही मध्यप्रदेश को तीन नई ट्रेनें मिलने जा रही हैं: इसके अतिरिक्त, दिल्ली से डॉ. अंबेडकर नगर के लिए एक नई ट्रेन सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी है। इन नई सेवाओं से राज्य की यातायात सुविधा, व्यापार और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह परियोजना मध्यप्रदेश के स्वर्णकाल की शुरुआत है। यह महज एक रेलवे परियोजना नहीं, बल्कि विकास के नए युग का प्रवेश द्वार है।

Ratlam News: ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल का शानदार प्रदर्शन, एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: ऑल इंडिया रेलवे जिम्नास्टिक चैंपियनशिप-2024 में रतलाम मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण (गोल्ड) और एक कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर मंडल और पश्चिम रेलवे का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च, 2025 तक हावड़ा में आयोजित की गई थी, जिसमें सभी रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों ने भाग लिया। पश्चिम रेलवे की ओर से भाग लेने वाली जिम्नास्टिक टीम में कुल 7 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से 6 खिलाड़ी रतलाम मंडल से थे। टीम के साथ असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर चर्चगेट पप्पु यादव और मुख्य कोच राजकुमार सोलंकी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के कृष्ण कुमार ने पैरलेल बार कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता, जबकि वैभव चौरसिया ने होरिजॉन्टल बार कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी रतलाम मंडल के वाणिज्य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने विजेता खिलाड़ियों एवं कोच से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी और मुख्य कल्याण निरीक्षक (खेलकूद) हरीश चांदवानी भी उपस्थित रहे।

MP News: 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के हिमाल गुसेन ने जीता कांस्य पदक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: अहमदाबाद में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के स्टोर विभाग में कार्यरत हिमाल गुसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। हिमाल गुसेन की इस उपलब्धि से रतलाम मंडल और पश्चिम रेलवे को गौरव की अनुभूति हुई है। उनकी सफलता पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी और मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद हरीश चांदवानी उपस्थित रहे। हिमाल गुसेन की उपलब्धि पर गर्व शतरंज प्रतियोगिता में उनकी यह सफलता न केवल रेलवे खेल जगत के लिए बल्कि रतलाम मंडल के लिए भी प्रेरणादायक है। उनका यह पदक आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

0%