रेलवे स्टेशनों पर कुली सेवा के चार्ज में बदलाव, नए दर लागू
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Indian Railways: यात्रियों के लिए अहम खबर है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलवे स्टेशन पर यात्री सहायक (कुली) सेवा के चार्ज में संशोधन किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा निर्धारित नए पोर्टरेज चार्जेज (सामान ढोने की फीस) को रतलाम मंडल के सभी संबंधित स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

रेलवे ने स्टेशन की श्रेणी के अनुसार कुली दरों को तय किया है—
एनएसजी-1 से एनएसजी-4 व एसजी-1 से एसजी-3 स्टेशनों पर:
– प्रति ट्रिप कुली चार्ज: ₹100
– यदि 20 से 40 किलो तक सामान हो: प्रति बैग ₹50 अतिरिक्त
– ट्रेन पर सामान चढ़ाने के लिए 30 मिनट तक का इंतजार नि:शुल्क, इसके बाद प्रत्येक 30 मिनट या उसके भाग के लिए ₹100 अतिरिक्त शुल्क एनएसजी-5, एनएसजी-6, एचजी-1 से एचजी-3 स्टेशनों पर:
– प्रति ट्रिप कुली चार्ज: ₹80
– 20 से 40 किलो सामान होने पर: ₹50 अतिरिक्त
– ट्रेन पर सामान लदवाने के इंतजार पर 30 मिनट के बाद ₹80 अतिरिक्त भुगतान

हाथगाड़ी चार्ज:
– टू/फोर व्हीलर हाथगाड़ी से 160 किलो तक का सामान ले जाने पर प्रति ट्रिप ₹150
विकलांग या बीमार यात्रियों के लिए सुविधा शुल्क:
– व्हीलचेयर या स्ट्रेचर (दो सहायकों के साथ): ₹150
– स्ट्रेचर (चार सहायकों के साथ): ₹200
यह संशोधन यात्रियों की सुविधा को सुव्यवस्थित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
Latest News
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा