Ratlam News: रतलाम में नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 90वीं बैठक संपन्‍न

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रतलाम की 90वीं अर्द्धवार्षिक बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक एवं समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने की। बैठक में रतलाम नगर स्थित केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों, बैंकों, निगमों और कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सभी विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और उसके प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अपनाई जा रही पहलों की भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, राजभाषा अधिकारी लाखन सिंह सहित नगर के विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्वनी कुमार ने कहा कि हमें राजभाषा हिंदी को दिल से अपनाना चाहिए। यह हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि देश की राजभाषा भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें और इस दिशा में सकारात्मक पहल करें।

0%