रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से जुड़ी बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चल रहा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य अब तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। इस कारण रेलवे ने 14 अक्टूबर 2025 को ही ब्लॉक समाप्त करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि इस कार्य के चलते 11 से 15 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि में उज्जैन होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा था।

अब कार्य समय से पूर्व पूर्ण हो जाने के बाद, 15 अक्टूबर 2025 से सभी प्रभावित ट्रेनें अपने नियमित मार्ग से संचालित की जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की संचालन क्षमता और रफ्तार में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत