रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भरोसे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय हिंदू किशोरी से उसके पिता के मित्र ने दुष्कर्म किया। इस गंभीर प्रकरण की शुरुआत मुंबई में हुई थी, जहां डिंडोशी थाना पुलिस ने POCSO Act के तहत जीरो पर केस दर्ज किया था। अब यह मामला रतलाम पुलिस के पास पहुंच चुका है।


थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि एसपी कार्यालय के माध्यम से डिंडोशी थाना, जिला मुंबई से प्राप्त मराठी भाषा की एफआईआर का हिंदी अनुवाद किया गया। इसके बाद अभियोजन अधिकारी की राय लेकर आरोपी तोहित अंसारी (45 वर्ष), निवासी बड़ा मालीपुरा, जावराके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कैसे हुआ खुलासा
पीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय बेटी 27 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गई थी। एक दिन बाद लौटने पर जब परिवार ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता के दोस्त तोहित अंसारी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने 5 अगस्त को फोन पर बात कर किशोरी को जावरा स्थित आका हुसैन बड़ा रोजा दरगाह के सामने बने सराय गेस्ट हाउस में बुलाया था। वहीं उसने जबरदस्ती की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

मेडिकल में हुआ बड़ा खुलासा
मुंबई पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें वह करीब पांच सप्ताह की गर्भवती पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अगस्त से सितंबर के बीच कई बार इस घिनौने कृत्य को दोहराया।
पिता का मित्र निकला दरिंदा
परिवार मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है, लेकिन कुछ वर्षों से रतलाम के हुसैन टेकरी क्षेत्र में मजदूरी के लिए रह रहा था। इसी दौरान किशोरी के पिता की पहचान तोहित अंसारी से हुई थी, जो बाद में परिवार का परिचित बन गया। उसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ यह अपराध किया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल