Ratlam News: स्कूटी से बांधकर पिल्ले को 200 मीटर तक घसीटा, दो महिलाओं पर केस दर्ज

Ratlam News: रतलाम के लालबाग एवेन्यू में दो महिलाओं ने पिल्ले को स्कूटी से बांधकर करीब 200 मीटर तक घसीटा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर की पॉश कॉलोनी लालबाग एवेन्यूमें दो महिलाओं ने एक मासूम कुत्ते के बच्चे (पिल्ले) को रस्सी से बांधकर स्कूटी के पीछे करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो देखे स्कूटी से बांधकर घसीटा पिल्ला जानकारी के अनुसार दो महिलाएं स्कूटी से जा रही थीं। स्कूटी के पीछे बैठी महिला ने एक पिल्ले को रस्सी से बांध रखा था और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पिल्ला करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घिसटता रहा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। लोगों ने रोकने की कोशिश की घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी और तेज रफ्तार से आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान पिल्ला लगातार सड़क पर घिसटता रहा। वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ केस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शक्ति नगर निवासी पत्रकार विजय मीणा और पत्रकार अदिति मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में दो महिलाओं के नाम दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल बताए गए हैं। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के अनुसार आरोपी महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल पिल्ले का कराया गया इलाज शिकायतकर्ताओं ने घायल पिल्ले को ढूंढकर उसका इलाज भी करवाया। घसीटे जाने के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई थीं। फिलहाल उसका उपचार कराया गया है। इलाके में लोगों में नाराजगी घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पिल्ले गंदगी फैला रहे थे, तब भी इस तरह की अमानवीय हरकत करना बिल्कुल गलत है। लोगों के अनुसार महिलाओं ने मासूम पिल्ले के साथ क्रूरता की और उसे उसकी मां से भी दूर छोड़ दिया।

Ratlam News: रतलाम के जावरा में एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश, 5 किलो नशीला पदार्थ व हथियार जब्त, 10 से अधिक आरोपी हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलाना में पुलिस ने एमडी (मेथाड्रोन) ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे मस्जिद के पीछे स्थित एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह मकान दिलावर खां का है, जहां बीते लगभग एक वर्ष से अवैध रूप से एमडी ड्रग का निर्माण किया जा रहा था। WATCH VIDEO पुलिस छापे के दौरान मौके से करीब पांच किलो एमडी ड्रग, केमिकल से भरे कई ड्रम, नशीला पदार्थ बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां बड़े पैमाने पर एमडी तैयार कर उसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक लाल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान सहित जावरा और कालूखेड़ा थाना पुलिस तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। तीन दिन से एसपी कर रहे थे निगरानीपुलिस अधीक्षक अमित कुमार भोपाल से पूरी कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए थे। भोपाल में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाकर वे रातभर पल-पल की जानकारी लेते रहे और विशेष टीमों को निर्देश देते रहे। जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीमें पिछले तीन दिनों से इस अवैध फैक्ट्री की रेकी कर रही थीं। पूरी योजना के तहत यह छापा मारा गया। फिलहाल जब्त एमडी ड्रग, केमिकल और हथियारों की विधिवत गणना व परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

MP News: एमपी के 3.77 लाख किसानों को बड़ी राहत, सीएम मोहन यादव आज 810 करोड़ करेंगे ट्रांसफर

रतलाम/भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को प्रदेश के 3 लाख 77 हजार से अधिक किसानों को आर्थिक सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 810 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिकसे अंतरित करेंगे। इस योजना का सीधा लाभ प्रदेश के करीब 4 लाख सोयाबीन किसानों को मिलेगा, जिन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा यह योजना लागू की गई है। रतलाम के जावरा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम भावांतर योजना की राशि अंतरित करने के लिए रतलाम जिले के जावरा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय परिसर में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। अब तक 6.44 लाख किसानों को मिला लाभ राज्य सरकार द्वारा लागू की गई भावांतर योजना के तहत अब तक प्रदेश के 6.44 लाख किसानों के खातों में 1292 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को बाजार में फसल के कम दाम मिलने पर भी एमएसपी से कम नुकसान न हो। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम भावांतर योजना को किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे खासतौर पर सोयाबीन उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Ratlam News: बांग्लादेश में दीपू दास पर अत्याचार के विरोध में रतलाम में आक्रोश, सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बांग्लादेश में दीपू दास के साथ हुई निर्मम एवं अमानवीय घटना के विरोध में रतलाम जिले में सर्व हिंदू समाज द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान भारत सरकार के हस्तक्षेप की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया। WATCH VIDEO ज्ञापन के माध्यम से सर्व हिंदू समाज ने मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लिया जाए और दीपू दास के साथ हुई अमानवीय घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। इस तरह की घटनाएं न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरे विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित करती हैं। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह कूटनीतिक माध्यमों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की। हूँ।

Ratlam News: लखमाखेड़ी में दिखी सामाजिक समरसता: दलित दुल्हन की बिंदोली रोकने वालों पर केस के बाद बारात का हुआ स्वागत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बड़ावदा थाना क्षेत्र की हाटपिपलिया चौकी अंतर्गत ग्राम लखमाखेड़ी में दलित समाज की बेटी रितु की बिंदोली रोकने के मामले में मंगलवार रात पांच लोगों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना के बाद परिवार भयभीत था क्योंकि बुधवार को बारात आने वाली थी। WATCH VIDEO इधर घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से प्रशासन के सामने शांति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई। बुधवार सुबह से ही प्रशासनिक अमला गांव में मौजूद रहा और लगातार ग्रामीणों से चर्चा करता रहा। प्रशासन की समझाइश के बाद गांव में दिखी एकजुटता एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी स्वराज डाबी, चौकी प्रभारी कुलदीप डाबी सहित पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझाइश दी। ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। प्रशासन की पहल का असर यह हुआ कि बुधवार सुबह विभिन्न समाजों के लोग एकजुट होकर बारात के स्वागत के लिए पहुंचे। बैंड-बाजे के साथ दूल्हे का वरघोड़ा निकाला गया, समाजजन नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से वरमाला संपन्न हुई। समाज ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत विश्व हिंदू परिषद के नेपाल सिंह डोडिया ने दूल्हे का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया। वहीं बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने बारात पर पुष्पवर्षा कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष का संदेश शादी समारोह में मौजूद भीम आर्मी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन परिहार ने कहा—“उच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज को भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस तरह की घटनाएं जिले में वर्षों बाद सामने आई हैं, हम सभी इससे सीख लेकर आगे ऐसी घटना न होने देने का संकल्प लें।” ये बोले एसडीओपी संदीप मालवीय “गांव के लोगों ने घटना की निंदा की है। कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा यह कृत्य किया गया था, जिन्हें राउंडअप कर लिया गया है। आगे ऐसी स्थिति न बने इसलिए सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील है।”

Ratlam News: सरकारी शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़, घर में घुसकर मांगा मोबाइल नंबर; पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रावटी थाना क्षेत्र के उमरन गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक गोविंद कसावत पर छात्रा से छेड़छाड़ करने और घर तक पीछा करते हुए घुसने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, अनधिकार प्रवेश, धमकी और पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कैसे हुई घटना पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह खेत से चना देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक गोविंद कसावत उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने छात्रा को इशारे में कहा—“तू बहुत अच्छी लग रही है, अपना नंबर दे दे।”छात्रा द्वारा मना करने पर वह उसे पैसों का लालच देकर घर में घुसने की कोशिश करने लगा और जबरन अंदर प्रवेश कर गया। छात्रा का आरोप: “बुरी नीयत से हाथ पकड़ा” छात्रा ने पुलिस को बताया कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। घबराकर छात्रा ने जोर से चीख लगाई, जिसके बाद गोविंद मौके से भाग गया। बाद में दी धमकी—“बताया तो जान से खत्म कर दूंगा” छात्रा ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के घर जाकर पूछा कि उसे मोबाइल नंबर क्यों चाहिए। इस पर आरोपी पहले उसे घर के अंदर आने को कहने लगा, फिर नौकरी जाने का हवाला देते हुए किसी को न बताने की विनती की और धमकी दी कि “घर वालों को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा।” छात्रा ने पूरी घटना अपने पिता को फोन पर बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई रावटी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

MP News: MPTAAS Portal पर शुरू हुए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन 2025-26

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने जानकारी दी है कि MPTAAS मॉड्यूल अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति (SC) एवं जनजाति (ST) के विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (नवीन एवं नवीनीकरण) के आवेदन शुरू हो गए हैं।विद्यार्थी अब MPTAAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से NSP पोर्टल पर OTR पूरा कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Rule Change From 1 November 2025: 1 नवंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बैंक ग्राहकों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर सीधा असर

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Rule Change From 1 November 2025: नवंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही आम जनता, बैंक खाताधारकों, क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर आपकी जेब और सुविधाओं दोनों पर पड़ेगा। इनमें बैंक खातों में मल्टीपल नॉमिनी की सुविधा, एसबीआई कार्ड की नई फीस संरचना, पीएनबी लॉकर किराए में राहत, जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया, और एनपीएस से यूपीएस में स्विच की अंतिम तिथि जैसे अहम बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं 1 नवंबर से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं 1. बैंक खातों में अब चार नॉमिनी बनाने की सुविधा 1 नवंबर 2025 से बैंकिंग लॉ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत खाताधारक अब एक की जगह चार नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे। ग्राहक चाहें तो सभी चारों को समान हिस्सेदारी दे सकते हैं या उत्तराधिकार का क्रम तय कर सकते हैं।इससे बैंक खातों में मृत्यु या किसी आकस्मिक स्थिति में धन के दावे को लेकर विवादों में कमी आएगी। 2. SBI कार्ड शुल्क ढांचे में बड़ा बदलाव एसबीआई कार्ड ने अपने शुल्क ढांचे में बदलाव किया है, जो 1 नवंबर से लागू होंगे। 3. PNB ने घटाई लॉकर किराए की दरें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए लॉकर किराए में कमी की है।नई दरें नवंबर मध्य से लागू होंगी और सभी क्षेत्रों व आकारों पर लागू होंगी। इससे ग्राहकों को वित्तीय राहत मिलेगी। 4. पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक सभी पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा करना अनिवार्य है।80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनर्स यह प्रमाणपत्र 1 अक्टूबर से पहले ही जमा कर सकते हैं।यह प्रमाणपत्र सुनिश्चित करता है कि पेंशन का भुगतान जारी रह सके।  5. NPS से UPS में स्विच की अंतिम तिथि बढ़ी सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में स्थानांतरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है।यह सुविधा वर्तमान कर्मचारियों, सेवानिवृत्तों और मृत कर्मियों के कानूनी जीवनसाथियों पर भी लागू होगी।

MP Weather Update: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बढ़ा बारिश का खतरा,मध्यप्रदेश में कब तक बरसेगी बारिश? IMD ने दी बड़ी चेतावनी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दोहरे सिस्टम के असर से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे ठंडक में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में बारिश और ठंड दोनों का असर बढ़ सकता है। दो सिस्टमों का डबल इफेक्ट मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस समय प्रदेश पर दो प्रमुख मौसम प्रणालियों का असर है। इन दोनों सिस्टमों से लगातार नमी आ रही है, जिससे आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नवंबर में दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा, जिसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा।इससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।1 से 4 नवंबर के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।इसके साथ ही दिन और रात का तापमान गिरने से ठंड का असर भी बढ़ेगा। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट IMD ने जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वे हैं —भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, रीवा, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, आगर, मंदसौर, नीमच, मऊगंज, अनुपपुर, गुना, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली और शहडोल। किसानों और आम जनता के लिए चेतावनी मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार बारिश से फसलों को नुकसान की संभावना है।किसानों को सलाह दी गई है कि वे साथ ही, आम जनता को भी बिजली कड़कने, तेज हवा और जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Ratlam News: 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, स्कूल गेट तक दौड़कर बचाई जान, पुराना विवाद बना वजह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल छात्र जान बचाने के लिए स्कूल की ओर दौड़ा और वहां वॉचमैन को पूरी घटना बताई। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो टांके आए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र अमान पिता समीर खान (16 वर्ष) निवासी नाहरपुरा, शास्त्री नगर में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। करीब एक माह पहले अमान का उसी स्कूल के एक अन्य छात्र से सीढ़ियों से उतरते समय धक्कामुक्की और विवाद हुआ था। तब स्कूल प्रबंधन ने दोनों को समझाकर मामला शांत कर दिया था। मंगलवार दोपहर 12:45 बजे छुट्टी के बाद अमान अपनी टू-व्हीलर के पास पहुंचा ही था कि पुराना विवाद रखने वाला छात्र अपने दो बाहरी दोस्तों के साथ वहां खड़ा मिला। उन्होंने अमान से बातचीत के बहाने उसे कुछ दूर ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र अमान का बयान: “मैंने कहा कि झगड़ा नहीं करना चाहता, बस बात कर लो। तभी उन्होंने गाली दी और मुझ पर चाकू से वार कर दिया। मैं दौड़कर स्कूल की तरफ भागा, उन्होंने पीछा किया लेकिन मैं स्कूल में घुस गया और वॉचमैन को बताया। स्कूल के टीचर ने तुरंत गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।” अमान के पिता समीर खान ने बताया कि, “पहले भी स्कूल में झगड़ा हुआ था लेकिन हमें नहीं बुलाया गया। आज उन्हीं बच्चों ने बाहर से दो गुंडा तत्व बुलाकर बेटे पर हमला किया।” पुलिस ने दर्ज किया केसथाना स्टेशन रोड प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी है। एक माह पहले दोनों छात्रों में झगड़ा हुआ था। मंगलवार को उसी विवाद को लेकर हमला किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों (एक छात्र और दो बाहरी युवकों) के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।