रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रावटी थाना क्षेत्र के उमरन गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक गोविंद कसावत पर छात्रा से छेड़छाड़ करने और घर तक पीछा करते हुए घुसने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, अनधिकार प्रवेश, धमकी और पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

कैसे हुई घटना
पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह खेत से चना देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक गोविंद कसावत उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने छात्रा को इशारे में कहा—
“तू बहुत अच्छी लग रही है, अपना नंबर दे दे।”
छात्रा द्वारा मना करने पर वह उसे पैसों का लालच देकर घर में घुसने की कोशिश करने लगा और जबरन अंदर प्रवेश कर गया।

छात्रा का आरोप: “बुरी नीयत से हाथ पकड़ा”
छात्रा ने पुलिस को बताया कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। घबराकर छात्रा ने जोर से चीख लगाई, जिसके बाद गोविंद मौके से भाग गया।
बाद में दी धमकी—“बताया तो जान से खत्म कर दूंगा”
छात्रा ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के घर जाकर पूछा कि उसे मोबाइल नंबर क्यों चाहिए। इस पर आरोपी पहले उसे घर के अंदर आने को कहने लगा, फिर नौकरी जाने का हवाला देते हुए किसी को न बताने की विनती की और धमकी दी कि “घर वालों को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा।”
छात्रा ने पूरी घटना अपने पिता को फोन पर बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
रावटी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल