रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अर्जुन नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक के 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। युवक शराब न मिलने पर खुदकुशी की धमकी दे रहा था। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए, वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

WATCH VIDEO
युवक की पहचान दीपक उर्फ राहुल (28) पिता लक्ष्मण निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी का एक माह पहले निधन हो चुका है, जिसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा था।

पिता से मांगी शराब, मना करने पर चढ़ा टंकी पर
जानकारी के अनुसार रविवार रात दीपक बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। सोमवार सुबह पिता उसे घर लाने पहुंचे। घर के पास पहुंचने पर दीपक ने पिता से शराब मांगी। पिता ने मना किया तो वह नाराज होकर सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गया।
लोगों ने देखा तो उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन दीपक कूदने की धमकी देता रहा। इसी दौरान उसका दोस्त भी ऊपर चढ़ा और उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पिता उधार लेकर लाए शराब, फिर भी नहीं माना
स्थिति बिगड़ती देख दीपक के पिता उसके दोस्त से 100 रुपए उधार लेकर शराब की बोतल लेकर आए, उम्मीद थी कि बेटा शांत हो जाएगा। लेकिन शराब दिखाने पर भी दीपक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने काबू किया
आखिरकार पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम टंकी पर चढ़ी और दीपक को पकड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर उसके हाथ-पैर बांधकर उसे नीचे उतारा गया। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार दीपक पत्नी की मौत के बाद से अत्यधिक तनाव में था और शराब का सेवन बढ़ गया था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत