रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बांग्लादेश में दीपू दास के साथ हुई निर्मम एवं अमानवीय घटना के विरोध में रतलाम जिले में सर्व हिंदू समाज द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान भारत सरकार के हस्तक्षेप की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया।
WATCH VIDEO

ज्ञापन के माध्यम से सर्व हिंदू समाज ने मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लिया जाए और दीपू दास के साथ हुई अमानवीय घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। इस तरह की घटनाएं न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरे विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित करती हैं।

सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह कूटनीतिक माध्यमों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।
ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की।
हूँ।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल