📖 1 min read
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह ने जानकारी दी है कि MPTAAS मॉड्यूल अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति (SC) एवं जनजाति (ST) के विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (नवीन एवं नवीनीकरण) के आवेदन शुरू हो गए हैं।विद्यार्थी अब MPTAAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार,

- कक्षा 9वीं से लेकर महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत SC/ST विद्यार्थियों के लिए यह आवेदन प्रक्रिया लागू है।
- जिन विद्यार्थियों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है और जो पहले से प्री-मैट्रिक या पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें इस वर्ष भी छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)कराना अनिवार्य है।
सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से NSP पोर्टल पर OTR पूरा कर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत