रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Traveling News: दीपावली एवं छठ जैसे त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बरौनी से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन (Train No. 05261/05262) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी और दोनों दिशाओं में कुल दो-दो फेरे लगाएगी।
ट्रेन संख्या 05261 – बरौनी से अहमदाबाद

- प्रस्थान: 11 एवं 12 नवंबर को रात 22:00 बजे (मंगलवार एवं बुधवार)
- आगमन: तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे अहमदाबाद
- रतलाम मंडल पर ठहराव समय:
- उज्जैन: 00:25/00:30 (गुरुवार एवं शुक्रवार)
- नागदा: 01:10/01:12
- रतलाम: 02:00/02:10
ट्रेन संख्या 05262 – अहमदाबाद से बरौनी (वापसी)
- प्रस्थान: 13 एवं 14 नवंबर को दोपहर 14:20 बजे (गुरुवार एवं शुक्रवार)
- आगमन: अगले दिन शाम 19:30 बजे बरौनी
- रतलाम मंडल पर ठहराव समय:
- रतलाम: 20:20/20:25
- नागदा: 21:00/21:02
- उज्जैन: 22:00/22:05
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी यह स्पेशल ट्रेन

समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दिन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिर्दाराम नगर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और आणंद सहित प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव रहेगा।
उपलब्ध कोच श्रेणियाँ
- थर्ड एसी इकोनॉमी
- स्लीपर क्लास
- सामान्य (जनरल) कोच
यात्री जानकारी के लिए
यात्री ट्रेन संचालन, समय और सीट उपलब्धता से संबंधित नवीनतम जानकारी भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in, रेल मदद ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए