रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP Youth Congress Election Result: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। यह चुनाव 20 जून 2025 से 19 जुलाई 2025 तक एक माह तक IYC मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम पर आयोजित हुआ। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक के पदों पर मतदान संपन्न हुआ।
युवा कांग्रेस चुनाव में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के सदस्य वोट डालने के पात्र थे। एक सदस्य को कुल 6 वोट करने का अधिकार दिया गया था। इससे पहले युवा कांग्रेस के चुनाव वर्ष 2020 में आयोजित हुए थे।

रतलाम जिला युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम
- जिला अध्यक्ष:
रतलाम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे—मयंक जाट और रवि कुमार।- मयंक जाट को 9523 वोट मिले और वे दूसरी बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- रवि कुमार (सरपंच, पाताखेड़ी – बड़ावदा ब्लॉक, आलोट विधानसभा) को 1969 वोट प्राप्त हुए।
मयंक जाट पूर्व में महापौर प्रत्याशी भी रह चुके हैं और वर्तमान में भी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं।
- शहर विधानसभा अध्यक्ष:
सैय्यद उसद निर्विरोध चुने गए। शहर क्षेत्र के चारों ब्लॉकों से किसी ने भी आवेदन नहीं किया। - रतलाम ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष:
देवेन्द्र सिंह सेजावता को 1696 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। इन्हें मयंक जाट का समर्थन प्राप्त था।
इनके प्रतिद्वंद्वी अनिल कटारिया को 615 वोट मिले जिन्हें किशन सिंघाड़ का समर्थन था।
ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव परिणाम (रतलाम ग्रामीण क्षेत्र)

ब्लॉक. विजेता उम्मीदवार स्थिति
रतलाम ग्रामीण ओ.पी. प्रजापत निर्वाचित
नामली ब्लॉक. अरुण जाट. निर्वाचित
मुंदड़ी ब्लॉक. सोनू गुर्जर. निर्विरोध विजयी
बिल्पांक ब्लॉक. बलराम परमार. निर्वाचित
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल