रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: खेलों की दुनिया में रतलाम का नाम लगातार रोशन हो रहा है। शहर के युवा शूटर हर्षवर्धन सिंह राठौर ने भोपाल में आयोजित भारतीय शूटिंग टीम सिलेक्शन ट्रायल 5 और 6 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अर्जित करते हुए यूथ कैटेगरी की टॉप-30 रैंकिंग में जगह बनाई है।

हर्षवर्धन ने यह उपलब्धि 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर एमर्स शूटिंग एकेडमी, रतलाम के डायरेक्टर एवं एनआईएस प्रमाणित कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हर्षवर्धन के अलावा एकेडमी के ही 14 वर्षीय वैदिक टांक ने भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया।
एकेडमी के अध्यक्ष और भारतीय सेना से रिटायर मानद सूबेदार मेजर भारत सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल