CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर से उठी आवाज अब देशभर में गूंज रही

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर से शुरू हुआ CJP Protest अब कई राज्यों तक पहुंच गया है। संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी की हिरासत और देशभर के ताजा अपडेट पढ़ें। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। CJP Protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर से शिक्षा व्यवस्था और कथित परीक्षा घोटालों के खिलाफ शुरू हुआ CJP Protest LIVE अब राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन का रूप ले चुका है। दिल्ली से लेकर पटना, जयपुर, भोपाल और अन्य शहरों तक विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कई स्थानों पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आए, जिससे तनाव की स्थिति बनी। संसद के मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे की गूंज सुनाई दी। विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, सरकार ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आईं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई। CJP Protest क्यों शुरू हुआ? आंदोलन की शुरुआत शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ ही दिनों में यह आंदोलन दिल्ली तक सीमित न रहकर कई राज्यों में फैल गया। संसद मार्च के दौरान क्या हुआ? प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बनी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों के बाद इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई। राहुल गांधी की हिरासत पर बढ़ी सियासत प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मैदान में उतरे। विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार का कहना है कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहा है। संसद में भी गूंजा मुद्दा बुधवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करते नजर आए। मकर द्वार के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन में कई विपक्षी नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा। उधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर छात्रों को भ्रमित करने और आंदोलन का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कई राज्यों में तेज हुआ प्रदर्शन दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रमुख घटनाक्रम सरकार और विपक्ष के अलग-अलग दावे कांग्रेस का आरोप सरकार का पक्ष आंदोलन आगे क्या दिशा ले सकता है? आंदोलन से जुड़े आयोजकों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। दूसरी ओर राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता दिख रहा है। FAQ 1. CJP Protest किस मुद्दे को लेकर हो रहा है? यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया जा रहा है। 2. राहुल गांधी को क्यों हिरासत में लिया गया? प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बीच राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया था। कांग्रेस ने इसे विरोध दबाने की कार्रवाई बताया है। 3. किन-किन राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं? दिल्ली के अलावा पटना, जयपुर, भोपाल, अहमदाबाद समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। 4. संसद में क्या हुआ? विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। 5. सरकार का इस मामले में क्या कहना है? सरकार का कहना है कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Ratlam News: रतलाम स्टेशन रोड थाने में देर रात हंगामा: रात्रि गश्त की मांग पर भाजपा पार्षद ने TI पर लगाए अभद्रता के आरोप

रतलाम स्टेशन रोड थाना में रात्रि गश्त की मांग को लेकर देर रात हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद आयुषी सांखला ने TI जितेंद्र सिंह जादौन पर अभद्रता का आरोप लगाया। एएसपी राकेश पंद्रो ने जांच और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के स्टेशन रोड थाना परिसर में मंगलवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब वार्ड क्रमांक 25 की भाजपा पार्षद आयुषी जलज सांखला ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलते ही महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वीडियो देखे मामला बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो मौके पर पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात प्रदर्शन समाप्त हुआ। रात्रि गश्त की मांग को लेकर थाने पहुंचीं थीं पार्षद पार्षद आयुषी सांखला के अनुसार, उनके वार्ड के शुभ विहार, राम रेसिडेंसी गेट और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से देर रात करीब 1:30 बजे से 3 बजे के बीच असामाजिक तत्व हथियार लेकर घूम रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार सीएसपी और स्टेशन रोड थाना प्रभारी से फोन पर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण मंगलवार देर रात वे भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, राजेश कटारिया और क्षेत्र के रहवासियों के साथ स्टेशन रोड थाने पहुंचीं। TI पर अभद्र व्यवहार का आरोप, बढ़ा विवाद पार्षद का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने उनके और भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके अनुसार, थाना प्रभारी ने कहा, “क्या आपके कहने से पुलिस पॉइंट लगाऊंगा?” इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा के दोनों मंडल अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंच गए। सभी ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें लाइन हाजिर करने की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। ASP राकेश पंद्रो ने दिया जांच और गश्त बढ़ाने का आश्वासन मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो देर रात स्टेशन रोड थाने पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। एएसपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पार्षद बोलीं- जनता की सुरक्षा के लिए गई थी, विरोध जारी रहेगा भाजपा पार्षद आयुषी सांखला ने कहा कि वे किसी विवाद के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और पुलिस का सहयोग लेने थाने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होता है, तो आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की शिकायतों को किस तरह सुना जाता होगा, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Ratlam news: रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर पत्थरबाजी, कांच टूटा; कार्यकर्ता घायल, बाल-बाल बचे नेता

रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। हमले में कार का कांच टूट गया और एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की कार पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में कार का शीशा टूट गया और एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। हालांकि कार में सवार भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। रावटी जाते समय हुआ हमला जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन और कार्यकर्ता चिराग नाहर सोमवार रात रावटी में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीनों उपाध्यक्ष जुबिन जैन की कार में सवार थे। रात करीब 8 बजे जब उनकी कार मोरवानी क्षेत्र के पास आमलीपाड़ा गांव के आसपास पहुंची, तभी अचानक एक बड़ा पत्थर कार पर आकर लगा। पत्थर ड्राइवर के पीछे वाली खिड़की पर लगा, जिससे कांच चकनाचूर हो गया। कार्यकर्ता चिराग नाहर के सिर में लगी चोट हमले के दौरान पीछे की सीट पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता चिराग नाहर को पत्थर सिर पर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। कार में आगे की सीट पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बैठे थे, जबकि पीछे जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन मौजूद थे। दोनों नेता इस हमले में सुरक्षित रहे। घटना के बाद कार सवारों ने कुछ दूरी पर जाकर वाहन रोका और तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोफन से हमला करने का आरोप भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन ने दावा किया कि कार पर गोफन (गुलेल) के माध्यम से पत्थर फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पत्थर काफी तेज गति से कार पर आकर लगा, जिससे कांच टूट गया और कार्यकर्ता घायल हो गया। घायल चिराग नाहर को रात में ही रतलाम लाकर उपचार कराया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पत्थर फेंकने वाले बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

MP News: भाजपा नेता की टोल मैनेजर को धमकी! “उल्टा टांग दूंगा…” ऑडियो वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला

 रतलाम में भाजपा युवा मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी शुभम गुर्जर पर टोल मैनेजर को धमकाने का आरोप लगा है। वायरल ऑडियो में “उल्टा टांग दूंगा” जैसी धमकी सुनाई दे रही है। टोल प्रबंधन ने एसपी और बिलपांक थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भाजपा नेता और टोल प्लाजा मैनेजर के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के आईटी सेल प्रभारी शुभम गुर्जर पर चिकल्या फोरलेन टोल प्लाजा के मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता को फोन पर धमकाने का आरोप लगा है। इस मामले की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें धमकी भरे शब्द सुनाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो देखे ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। टोल प्रबंधन ने रतलाम एसपी अमित कुमार और बिलपांक थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। “एसपी-टीआई के पास भागते फिरोगे…” वायरल ऑडियो में क्या कहा गया? कथित ऑडियो में शुभम गुर्जर टोल मैनेजर को धमकाते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं— “लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ना है तो क्लियर कर लो… फोकट उंगली मत करो… यहां तेरी नेतागीरी नहीं चलेगी… ज्यादा होशियारी सूझेगी तो उल्टा टांग दूंगा।” टोल मैनेजर अरिजीत दास गुप्ता ने शिकायत में बताया कि 18 मई दोपहर करीब 3:05 बजे शुभम गुर्जर का फोन आया था। आरोप है कि उन्होंने बिना टोल शुल्क के वाहनों को निकालने का दबाव बनाया। जब नियमों का हवाला दिया गया तो गाली-गलौज और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। टोल प्रबंधन का आरोप- रोज 100 गाड़ियां निकलवाता है शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि शुभम गुर्जर अपने रसूख का इस्तेमाल कर प्रतिदिन करीब 100 बाहरी वाहनों को बिना टोल शुल्क दिए निकलवाता है। इससे MPRDC (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को लाखों रुपए के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है। टोल स्टाफ का कहना है कि जब भी नियम के तहत शुल्क मांगा जाता है, वाहन चालक शुभम गुर्जर से फोन पर बात कराते हैं और उसके बाद दबाव बनाकर गाड़ियां निकलवा ली जाती हैं। प्रबंधन का कहना है कि अगर भविष्य में किसी कर्मचारी या अधिकारी के साथ कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी शुभम गुर्जर की होगी। पुलिस को सौंपा गया ऑडियो और शिकायत टोल मैनेजर ने पुलिस को पुरानी एफआईआर की कॉपी के साथ नई वॉइस रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। शिकायत में सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है ताकि कर्मचारी बिना डर के काम कर सकें।

रतलाम के बलवंत भाटी और आशीष सोनी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश टीम में बड़ी जिम्मेदारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी गई, जिसमें रतलाम जिले के दो सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में बलवंत भाटी को प्रदेश मंत्री तथा आशीष सोनी को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर पर गठित 36 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में रतलाम जिले से सीमित प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और योगदान का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जा सकती है, जिनकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आशीष सोनी लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। आमजन के साथ मजबूत संपर्क, वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर समन्वय और संघ से गहरे जुड़ाव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बलवंत भाटी संगठन में पूर्व में दो बार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं और विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा द्वारा दोनों नेताओं को दी गई नई जिम्मेदारी को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ratlam News: माधव कामरेड ट्रॉफी: पांचवें दिन तीन रोमांचक मुकाबले, SK-11, बाबू’स-11 और 4U की जीत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आईटीआई खेल परिसर में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वाधान में आयोजित माधव कामरेड ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेल प्रेमियों को तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन का पहला मुकाबला SK-11 और हवेली-11 के बीच खेला गया। SK-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हवेली-11 की टीम संघर्ष के बावजूद 72 रन ही बना सकी और मुकाबला SK-11 के नाम रहा। दूसरा मैच बाबू’स-11 और शेरानी-11 के बीच खेला गया। बाबू’स-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में शेरानी-11 की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम अंत तक संघर्ष करते हुए केवल 64 रन ही बना सकी। इस तरह शेरानी-11 को करारी हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मुकाबले में BS-13 और 4U की टीमें आमने-सामने रहीं। 4U ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी BS-13 की टीम शुरुआत में ही दबाव में आ गई और अंततः मुकाबला हार गई। मैच के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर रहे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संरक्षक श्रीनिवास राव पहलवान, संयोजक श्री अजय गोमें सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी नोमान अली ने निभाई, जबकि अंपायर की भूमिका मयंक, शशांक और जयेश ने सफलतापूर्वक निभाई। माधव कामरेड ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ratlam News: मुबारिक शैरानी बने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के उपाध्यक्ष, शुभकामनाओं का लगा तांता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में मुबारिक शैरानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद लाला, जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष बबलू पटेल, हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी फैयाज खान, मोर्चा जिला महामंत्री प्रोफेसर इमरान हुसैन, इमरान मेव, पार्षद शबाना खान, सलीम मेव, शब्बीर रही, हारून लाला, प्रभु सोलंकी, नासिर शाह, सलीम कुरैशी, शेख अजहरुद्दीन, रशिद आलम, मरियम मंसूरी, शाहिद अंसारी, मेहमूद सेठ, रियाज पासपोर्ट, इरफान कुरैशी, रफीक मेव, इस्माइल चाचा, रसीद शैरानी, आसिफ अंसारी, सोहेल शाह, सोयु शैरानी, शेरु पठान, सलीम सदर कुरैशी, अफजाल शैरानी, सलामत शाह, साजिद अंसारी, जाकिर शाह, अनवाज अली, अख्तर खान, जहीर खान, सरफराज खान, जुनैद शैरानी, सरफराज शाह, फैजान पठान, अब्दुल शैरानी, इमरान शेख, अकबर खान, संतोष खरे, कन्हैया लाल चौरसिया, अब्दुलहक मामू, प्रदीप सोलंकी, कैलाश मकवाना, किशोर राठौर, मंसूर अब्बासी, सत्तार खान आदि ने मुबारिक शैरानी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर पहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का आभार भी व्यक्त किया। मुबारिक शैरानी की यह नियुक्ति संगठन में अल्पसंख्यक वर्ग की सशक्त भागीदारी को दर्शाती है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस घोषणा से उत्साह का माहौल है।

Ratlam News: भाजपा स्थापना दिवस पर रतलाम में ध्वजारोहण, मुंह मीठा कराकर मनाया गया जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घर और कार्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर शनिवार को रतलाम में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले अपने निवास स्थान काटजू नगर पर पार्टी ध्वज फहराया, इसके बाद पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक नींव जनसंघ और जनता पार्टी के समय से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण आज भाजपा न केवल देश की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जिसमें अब तक रतलाम जिले के भाजपा जिलाध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अरुण त्रिपाठीभाजपा जिला मीडिया प्रभारी, रतलाममो. 94253-65004

Ratlam News: एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को होगा आर्थिक लाभ: पुष्यमित्र भार्गव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर रतलाम में विचार जिला समिति के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी विचार परामर्श सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर महापौर एवं वन नेशन, वन इलेक्शन विचार समिति के प्रदेश सहसंयोजक पुष्यमित्र भार्गव ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यदि देश में सभी चुनाव एक साथ होते तो सिर्फ 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च होते, जबकि वर्तमान व्यवस्था में बीते 5 वर्षों में 6.5 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे देश को 5 लाख करोड़ रुपये की बचत होती, जो शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता था।   चुनाव प्रक्रिया को सुधारने की जरूरत   श्री भार्गव ने कहा कि 1952 से 1967 तक देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन बाद में यह प्रक्रिया बाधित हो गई। उन्होंने बताया कि 1984 में अटल बिहारी वाजपेयी और 1990 में लॉ कमीशन ने भी एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की थी। वर्तमान में बार-बार होने वाले चुनावों से देश लगातार इलेक्शन मोड में रहता है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं।   जन समर्थन से संभव होगा सुधार   उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देशहित में है, और इसे सफल बनाने के लिए जन समर्थन आवश्यक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रपति के नाम समर्थन पत्र लिखने और इस मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की।    कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया समर्थन   कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि यह मुद्दा हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास को सभी भारतीयों का समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने बुद्धिजीवियों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।   भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का संबोधन   भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जनमानस को इसके लिए तैयार किया जा सके।   विचार-विमर्श में शामिल हुए प्रबुद्धजन   परिचर्चा में सीए गोपाल काकानी, समाजसेवी गोविन्द काकानी, सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेन्द्र सिंह, शिक्षाविद् अरविन्द मिश्रा, व्यवसायी विशाल गांधी, डॉ. भरत शर्मा और दिनेश जैन ने भी अपने विचार रखे।   कार्यक्रम का संचालन निर्मल कटारिया ने किया और आभार जिला टोली के सदस्य करण वशिष्ठ ने व्यक्त किया।

Ratlam News : दिवाली से पहले भाजपा महिला पार्षद की चिंता, वार्ड की गंदगी व परेशानियां हो दूर

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: दीपावली पर्व के पूर्व स्वच्छता और नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ड 25 की भाजपा पार्षद आयुषी जलज सांकला लगातार दौरे कर रही हैं। बुधवार को श्रीमती सांकला ने शांति नगर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय परिवारों की समस्याएं सुनीं और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। दौरे के दौरान, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें, जिससे दीपावली का त्योहार नागरिकों के लिए सुखमय और सुविधाजनक हो सके। पार्षद आयुषी सांकला ने बताया की दिवाली का पर्व पास में है, ऐसे में घरों की सफ़ाई के साथ ही गली – मोहल्लों की सफ़ाई की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है।  इसके लिए मेरे द्वारा वार्ड वासियों से सतत संपर्क किया जा रहा है। हमारे वार्ड क्रमांक 25 में एक विशेष अभियान ‘हमारा वार्ड, हमारा परिवार’ शुरू किया गया है। जिसके तहत नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, लोगों से आग्रह किया गया कि वे कचरा निर्धारित कचरा गाड़ियों में ही डालें ताकि स्वच्छता का स्तर बना रहे। वार्ड के नागरिकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।

0%