रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: दीपावली पर्व के पूर्व स्वच्छता और नागरिक समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ड 25 की भाजपा पार्षद आयुषी जलज सांकला लगातार दौरे कर रही हैं। बुधवार को श्रीमती सांकला ने शांति नगर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय परिवारों की समस्याएं सुनीं और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। दौरे के दौरान, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें, जिससे दीपावली का त्योहार नागरिकों के लिए सुखमय और सुविधाजनक हो सके।
पार्षद आयुषी सांकला ने बताया की दिवाली का पर्व पास में है, ऐसे में घरों की सफ़ाई के साथ ही गली – मोहल्लों की सफ़ाई की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए मेरे द्वारा वार्ड वासियों से सतत संपर्क किया जा रहा है। हमारे वार्ड क्रमांक 25 में एक विशेष अभियान ‘हमारा वार्ड, हमारा परिवार’ शुरू किया गया है। जिसके तहत नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोहल्ले और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही, लोगों से आग्रह किया गया कि वे कचरा निर्धारित कचरा गाड़ियों में ही डालें ताकि स्वच्छता का स्तर बना रहे। वार्ड के नागरिकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत