Ratlam News: भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष बने नंदकिशोर पंवार, मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी शुभकामनाएं

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के निर्णय के आधार पर नंदकिशोर पंवार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल और जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी भी मौजूद रहे। मंत्री श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि नंदकिशोर पंवार का चयन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किया गया है। पहले भी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि वे मंडल अध्यक्ष बनें, लेकिन पार्टी की व्यवस्था के चलते यह संभव नहीं हो सका था। इस बार भी निर्णय में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन पार्टी ने अंततः कार्यकर्ताओं की राय को स्वीकार कर उन्हें दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल मंडल भाजपा का मजबूत गढ़ है, जिसने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हमेशा पार्टी को बढ़त दिलाई है। अब नंदकिशोर पंवार के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस मुक्त बूथ” का सपना सबसे पहले दीनदयाल मंडल में साकार किया जा सकता है। इसके साथ ही श्री काश्यप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का संकल्प:नंदकिशोर पंवार ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रतलाम को एक विकसित शहर के रूप में आगे ले जाने का सपना, मंत्री काश्यप के नेतृत्व में साकार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दीनदयाल मंडल का हर कार्यकर्ता खुद को मंडल अध्यक्ष माने और इस भावना के साथ 2028 के चुनाव में भाजपा को रतलाम से 75,000 से अधिक वोटों से जीत दिलाए। उपस्थित रहे गणमान्य:इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी और वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आकाश खड़के ने किया। कार्यक्रम में दीनदयाल मंडल से जुड़े जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MP News: मंत्री विजय शाह के बयान पर महिला कांग्रेस का फूटा गुस्सा, इस्तीफे की मांग,भारत माता के चरणों में रखा ज्ञापन, पोस्टर पर पहनाई चूड़ियां

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान पर महिला कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शनिवार को रतलाम में अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान पर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत माता के चरणों में ज्ञापन अर्पित किया और मंत्री विजय शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के पोस्टर पर चूड़ियों की माला पहनाई और प्रतीकात्मक रूप से उन्हें चूड़ियां भेंट कीं। महिला कांग्रेस ने इसे समस्त महिलाओं का अपमान करार देते हुए भाजपा नेतृत्व से मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता से प्रार्थना करते हुए ज्ञापन में लिखा कि “विजय शाह और जगदीश देवड़ा जैसे नेता जब संविधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर महिला विरोधी बयान देते हैं, तो यह केवल एक महिला नहीं बल्कि समूचे देश की बेटियों का अपमान होता है। ऐसे नेताओं को सद्बुद्धि मिले, यही हमारी प्रार्थना है।” प्रमुख मौजूदगान:पूर्व विधायक पारस सकलेचा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राधा प्रजापति, अनु नेकाडी, आशा रावत, नजमा बेलुत, तबस्सुम शेरानी, मोना, रंजना, जायदा बेगम, हिना, लीलाबाई, रेखा सोलंकी, काजल, अफसाना, शानू, अनीता, मुमताज खान, रश्मि सिंह, अनुराधा, कविता, संगीता गुर्जर, अंजू चौहान, शारदा राठी, हेमलता, फैय्याज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह, कमरुद्दीन कछवाया, बसंत पंड्या, राजेश प्रजापत, इक्का बैलूत, अमित शर्मा, मोंटी, इकरार चौधरी, सलीम बागवान, हरविंदर सिंह नांद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जब तक मंत्री विजय शाह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते और पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक महिला कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

Ratlam News: भाजपा रतलाम में तीन मंडलों की कार्यकारिणी घोषित, महिला नेतृत्व को मिला बड़ा स्थान

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी रतलाम द्वारा शहर की तीनों प्रमुख विधानसभाओं — श्यामप्रसाद मुखर्जी मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल और सूरजमल जैन मंडल — की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से मंडल अध्यक्षों ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए इस बार महिला नेतृत्व को विशेष प्राथमिकता दी है। तीनों मंडलों में कुल 57 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से 15 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की गई है। इनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। यह पहली बार है जब मंडल स्तर पर इतने बड़े स्तर पर महिला नेतृत्व को आगे लाया गया है। मंडलों की कार्यकारिणी में एक मात्र पार्षद आयुषी जलज सांखला को भी चुना गया।  मंत्री काश्यप ने किया स्वागत भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों सूरजमल जैन मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ratlam News: भाजपा स्थापना दिवस पर रतलाम में ध्वजारोहण, मुंह मीठा कराकर मनाया गया जश्न

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने घर और कार्यालय पर फहराया पार्टी ध्वज रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर शनिवार को रतलाम में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर ध्वज फहराकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पहले अपने निवास स्थान काटजू नगर पर पार्टी ध्वज फहराया, इसके बाद पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराया। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आशा मौर्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी वैचारिक नींव जनसंघ और जनता पार्टी के समय से रखी गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण आज भाजपा न केवल देश की, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर उन्होंने एक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जिसमें अब तक रतलाम जिले के भाजपा जिलाध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया और आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहुजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अरुण त्रिपाठीभाजपा जिला मीडिया प्रभारी, रतलाममो. 94253-65004

कांग्रेस का प्रहार : विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस कांफ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप, मंत्री नागरसिंह चौहान को बताया महिला विरोधी और माफिया

लोकसभा चुनाव में मतदान का दिन जैसे – जैसे करीब आ रहा है वैसे -वैसे कांग्रेस और भाजपा के नेताओं का आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेटे व कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। जिसमें उन्होंने भाजपा के वन मंत्री अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान पर कई गंभीर आरोप लगाए।