Ratlam News: भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष बने नंदकिशोर पंवार, मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी शुभकामनाएं

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:
भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के निर्णय के आधार पर नंदकिशोर पंवार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल और जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी भी मौजूद रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि नंदकिशोर पंवार का चयन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किया गया है। पहले भी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि वे मंडल अध्यक्ष बनें, लेकिन पार्टी की व्यवस्था के चलते यह संभव नहीं हो सका था। इस बार भी निर्णय में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन पार्टी ने अंततः कार्यकर्ताओं की राय को स्वीकार कर उन्हें दायित्व सौंपा है।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल मंडल भाजपा का मजबूत गढ़ है, जिसने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हमेशा पार्टी को बढ़त दिलाई है। अब नंदकिशोर पंवार के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस मुक्त बूथ” का सपना सबसे पहले दीनदयाल मंडल में साकार किया जा सकता है।

इसके साथ ही श्री काश्यप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का संकल्प:
नंदकिशोर पंवार ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रतलाम को एक विकसित शहर के रूप में आगे ले जाने का सपना, मंत्री काश्यप के नेतृत्व में साकार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दीनदयाल मंडल का हर कार्यकर्ता खुद को मंडल अध्यक्ष माने और इस भावना के साथ 2028 के चुनाव में भाजपा को रतलाम से 75,000 से अधिक वोटों से जीत दिलाए।

उपस्थित रहे गणमान्य:
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी और वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आकाश खड़के ने किया। कार्यक्रम में दीनदयाल मंडल से जुड़े जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram