MP News: रतलाम राइज कॉन्क्लेव 2025: 30,402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 35 हजार रोजगार की सौगात; एमपी बना निवेशकों की पहली पसंद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम में आयोजित ‘एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव’ में मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश को 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 35,520 से अधिक रोजगार के नए अवसरसृजित होंगे। इस मेगा इवेंट के जरिए रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब रतलाम सिर्फ सेव, साड़ी और सोने के लिए नहीं, बल्कि उन्नत औद्योगिक और नवाचार गतिविधियों के लिए जाना जाएगा। इस अवसर पर 94 औद्योगिक इकाइयों और क्लस्टर्स का भूमि पूजन व लोकार्पण किया गया, जिन पर 2012 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां: एमएसएमई इकाइयों को नवकरणीय ऊर्जा संयंत्रों के लिए सब्सिडी288 एमएसएमई इकाइयों को ₹270 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित140 वृहद इकाइयों को ₹425 करोड़ की वित्तीय सहायता538 एमएसएमई इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र35 बड़ी इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र4 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹3861 करोड़ का स्वरोजगार ऋण वितरणसूरत में 29 जून को रोड-शो की घोषणा …और अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ कुल 30402 करोड़ निवेश और 35520 रोजगार सृजन प्रस्ताव। मुख्यमंत्री की अन्य घोषणाएं: मुख्यमंत्री का विज़न: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “हमारी नीति है कि जहां कॉन्क्लेव होता है, वहीं पर निवेश के साथ उद्योगों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी हो। यह आयोजन केवल शोपीस नहीं, बल्कि युवाओं और निवेशकों के लिए एक ठोस अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निवेश का अगला पावरहाउस बन चुका है।” एमपी का औद्योगिक परिदृश्य:

Toll Tax Rule Change: 3000 रुपये में सालभर टोल फ्री! जानिए 200 ट्रिप का असली मतलब और आपके लिए कितना फायदेमंद है ये पास

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Toll Tax Rule Change: अगर आप रोजाना या अक्सर हाईवे से यात्रा करते हैं तो केंद्र सरकार की नई फास्टैग स्कीम आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक नई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत अब सिर्फ ₹3000 में सालभर या 200 टोल ट्रिप (जो पहले हो) बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। लेकिन इस स्कीम को समझे बिना इसका फायदा उठाना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि “200 ट्रिप” का मतलब हर किसी की समझ में नहीं आ रहा। 200 ट्रिप का मतलब क्या है? बहुत से लोग सोचते हैं कि दिल्ली से लखनऊ जाना और वापस आना कुल मिलाकर 2 ट्रिप मानी जाएंगी। लेकिन असल में यह गिनती टोल प्लाजा के हिसाब से की जाएगी, न कि दूरी या यात्रा की संख्या से। उदाहरण के लिए, अगर आप दिल्ली से जयपुर जाते हैं और इस रूट में 7 टोल प्लाजा आते हैं, तो इन 7 टोल से गुजरना 7 ट्रिप माना जाएगा। वापस लौटने पर फिर वही 7 टोल पार करने होंगे, तो कुल 14 ट्रिप मानी जाएंगी। यानी 200 ट्रिप में से 14 ट्रिप घट जाएंगी और आपके पास सिर्फ 186 ट्रिप बचेंगी। किसे मिलेगा फायदा? किन रूट्स पर लागू नहीं होगी ये सुविधा? यह योजना सिर्फ NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर ही लागू होगी।यमुना एक्सप्रेसवे (दिल्ली-आगरा) और आगरा-लखनऊ ताज एक्सप्रेसवे जैसे प्राइवेट टोल पर यह स्कीम लागू नहीं होगी। इन पर पहले की तरह टोल भरना होगा। ट्रक-बस वालों को नहीं मिलेगा फायदा यह सालाना पास सिर्फ निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन के लिए ही है। ट्रक, बस और कमर्शियल गाड़ियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। कैसे मिलेगा पास? क्या होगा अगर 200 ट्रिप से ज्यादा हो जाएं? जैसे ही 200 ट्रिप पूरी हो जाएंगी, फास्टैग ऑटोमैटिक तरीके से सामान्य मोड में आ जाएगा और हर टोल पर पुराने नियमों के अनुसार भुगतान करना होगा। यानी सावधानी जरूरी है कि 200 ट्रिप की लिमिट पर नज़र रखें।

Indore Metro: अब नहीं मिलेगा फ्री सफर: इंदौर मेट्रो में शुरू हुआ किराया, 5 से 8 रुपए तक देना होगा टिकट, बिना टिकट पर लगेगा जुर्माना

इंदौर- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Indore Metro: इंदौर मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों के लिए अब मुफ़्त यात्रा का दौर खत्म हो गया है। रविवार से इंदौर मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को निर्धारित किराया देना होगा। मेट्रो प्रशासन ने दो स्टेशनों के बीच सफर पर 5 रुपए और अधिकतम पांच स्टेशनों तक यात्रा पर 8 रुपए किराया तय किया है। यात्रियों को 8 से 15 जून तक किराए में 75% की छूट भी दी जाएगी। इस अवधि के बाद सामान्य किराया लागू हो जाएगा। बिना टिकट यात्रा पर लगेगा जुर्माना अब यदि कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। पिछले एक हफ्ते में करीब 1.50 लाख से ज्यादा यात्रियों ने इंदौर मेट्रो में सफर किया है। शहरवासियों को यह भी ध्यान रखना होगा कि यदि वे एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाते हैं और फिर लौटते हैं, तो उन्हें दोनों यात्राओं के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने होंगे। उदाहरण के तौर पर किराया गणना: तंबाकू-सिगरेट पर सख्ती मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी यात्रियों की चेकिंग कर रहे हैं। यदि किसी के पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू या गुटखा पाया जाता है, तो उसे जब्त कर लिया जाता है। पिछले पांच दिनों में ऐसे उत्पादों से भरे बक्से जमा हुए हैं। मेट्रो में अब तक के सफर के आंकड़े:  फिलहाल 5.9 किमी में चल रही मेट्रो इंदौर मेट्रो का पूरा प्रोजेक्ट 31 किमी लंबा है, लेकिन फिलहाल सिर्फ 5.9 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो चलाई जा रही है। मिड सेक्शन जो अंडरग्राउंड होगा, उसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, पर काम शुरू होना बाकी है। अब इंदौर की जनता को स्मार्ट सफर के साथ-साथ किराए के प्रति भी सजग रहना होगा। सफर करें सुरक्षित, टिकट लेकर।

Ratlam News: सीएम राइज स्कूल सांदीपनी में मीडिया स्किल समर कैंप का दूसरा दिन: कहानी कहने और थिएटर की तकनीकों पर मिला प्रशिक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के सीएम राइज स्कूल विनोबा (अब सांदीपनी विद्यालय) में सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मीडिया स्किल समर कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों को कहानी सुनाने की कला, ओपन माइक सत्र और थिएटर की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस रचनात्मक शिविर का उद्देश्य छात्रों के संचार कौशल को निखारना और मीडिया के क्षेत्र में संभावनाओं से उन्हें परिचित कराना है। शिविर की शुरुआत आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी जितेन्द्र द्विवेदी के व्याख्यान से हुई। उन्होंने कहा, “रेडियो आज भी एक प्रभावशाली माध्यम है जिसकी पहुंच ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक है। बेहतर वाचन शैली और आवाज में विविधता लाकर युवा रेडियो में एक उज्जवल करियर बना सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को रेडियो प्रजेंटेशन की बारीकियों से भी अवगत कराया। इसके पश्चात प्रसिद्ध फिल्म लेखक एवं रंगमंच विशेषज्ञ अरुण शेखर ने छात्रों को कहानी कहने की कला, ओपन माइक के महत्व और थियेटर की प्रस्तुति तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा, “एक सजग पर्यवेक्षक ही बेहतर कहानीकार बन सकता है। ओपन माइक जैसे मंच आज युवाओं के लिए अपनी बात कहने का बेहतरीन जरिया बन रहे हैं।” इस सत्र का संचालन सक्षम संचार फाउंडेशन की निदेशक अर्चना शर्मा ने किया। उन्होंने डिजिटल युग में मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग, जनसंचार और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं उजागर कीं। उन्होंने छात्रों से कहा, “आज के दौर में प्रभावी संचार हर क्षेत्र की आवश्यकता बन चुका है। यह शिविर आपको इसी दिशा में सक्षम बनाएगा।” विद्यालय की प्राचार्य संध्या वोरा के निर्देशन में संचालित इस समर कैंप में पंजीकृत 40 विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैरियर प्रभारी मनीषा चौधरी ने बताया कि शिविर में रचनात्मक लेखन, द्विभाषीय अभिव्यक्ति और संवाद कौशल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा, “यह शिविर विद्यार्थियों को मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करेगा।” समापन टिप्पणी और धन्यवाद ज्ञापन कैरियर प्रभारी मंजुलिका खरे ने किया। उन्होंने बताया कि आने वाले सत्रों में सोशल मीडिया मैनेजमेंट, वीडियो प्रोडक्शन, इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स और पॉडकास्टिंग पर आधारित कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

MP News: कहानीकार वैदेही कोठारी के पहले कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां” का 1 जून को होगा विमोचन, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर करेंगी लोकार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। प्रसिद्ध कहानीकार वैदेही कोठारी के पहले कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां”का विमोचन समारोह रविवार, 1 जून को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रेस क्लब भवन, पावर हाउस रोड, रतलाम में किया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री और वर्तमान महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का विमोचन करेंगी। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य और भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर करेंगी। “गुनगुनी धूप सी कहानियां” वैदेही कोठारी की लघुकथाओं का संग्रह है, जिसमें कई कहानियाँ देशभर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। यह संग्रह मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत चयनित हुआ है और इसका प्रकाशन इंद्रा प्रकाशन, भोपाल द्वारा किया गया है। यह कहानी संग्रह अब Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। विमोचन समारोह में रतलाम सहित आसपास के क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और लेखकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है।

Ratlam News:  रतलाम शहर मानसून से पहले संकट में — सीमा टाक ने उठाए नगर निगम की अधोसंरचना पर सवाल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: मानसून की दस्तक से पहले रतलाम शहर की जर्जर अधोसंरचना एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। समाजसेवी और पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा टाक ने नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। सीमा टाक ने कहा कि बारिश के पहले हर साल जलजमाव, सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कें और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन नगर निगम की कार्यप्रणाली में कोई ठोस सुधार नहीं दिखता। ❝ सीवर लाइन योजना का मूल उद्देश्य भुला दिया गया ❞ सीमा टाक ने पत्र में उल्लेख किया कि नगर में वर्षाजल और गंदे पानी की निकासी के लिए पृथक व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन सीवर लाइन योजना के क्रियान्वयन में यह मूल सिद्धांत पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजा यह है कि— “वर्षाजल सीधे सीवर लाइन में जा रहा है, जिससे सीवेज ओवरफ्लो हो रहा है और गंदा पानी सड़कों व घरों में भर रहा है।”  ये लापरवाहियां कर रहीं आमजन को परेशान:  मानसून पूर्व ठोस कदमों की मांग सीमा टाक ने नगर निगम को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं: ‘दो साल बेमिसाल’ या ‘दो साल बेहाल’? सीमा टाक ने नगर निगम की ‘दो साल बेमिसाल’ अभियान पर भी सवाल उठाए और तंज कसते हुए कहा: “अगर यही ‘बेमिसाल’ विकास है, तो फिर स्वच्छता रैंकिंग और बुनियादी सुविधाओं में गिरावट क्यों देखी जा रही है?”

Ratlam News: मिलावट पर सख्ती: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर रतलाम में लगातार कार्रवाई जारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर रतलाम जिले में मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने ले रहे हैं। आज की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा ताल और आलोट क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। ग्राम मंडावल में स्थित श्री कृष्ण टी स्टाल रेस्टोरेंट एंड किराना स्टोर से बेसन, चावल और चायपत्ती के नमूने लिए गए। वहीं, ग्राम आबूपुरा में स्थित सवारियां मावा भट्टी से मावा और दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा, मेन रोड आलोट स्थित स्वागत ट्रेडर्स से रवा, वंदन ट्रेडर्स से देसी घी तथा बड़ौद नाका आलोट स्थित खाटूश्याम टी स्टाल एवं रेस्टोरेंट से बेसन और मिठाई के नमूने एकत्रित किए गए। कार्रवाई के दौरान सभी दुकान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का भंडारण व विक्रय करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी लिए गए नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को मिलावट मुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Ratlam News: भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष बने नंदकिशोर पंवार, मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी शुभकामनाएं

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल मंडल में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के निर्णय के आधार पर नंदकिशोर पंवार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप से भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल और जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी भी मौजूद रहे। मंत्री श्री काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि नंदकिशोर पंवार का चयन कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किया गया है। पहले भी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि वे मंडल अध्यक्ष बनें, लेकिन पार्टी की व्यवस्था के चलते यह संभव नहीं हो सका था। इस बार भी निर्णय में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन पार्टी ने अंततः कार्यकर्ताओं की राय को स्वीकार कर उन्हें दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल मंडल भाजपा का मजबूत गढ़ है, जिसने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हमेशा पार्टी को बढ़त दिलाई है। अब नंदकिशोर पंवार के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस मुक्त बूथ” का सपना सबसे पहले दीनदयाल मंडल में साकार किया जा सकता है। इसके साथ ही श्री काश्यप ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का संकल्प:नंदकिशोर पंवार ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि रतलाम को एक विकसित शहर के रूप में आगे ले जाने का सपना, मंत्री काश्यप के नेतृत्व में साकार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दीनदयाल मंडल का हर कार्यकर्ता खुद को मंडल अध्यक्ष माने और इस भावना के साथ 2028 के चुनाव में भाजपा को रतलाम से 75,000 से अधिक वोटों से जीत दिलाए। उपस्थित रहे गणमान्य:इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी और वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आकाश खड़के ने किया। कार्यक्रम में दीनदयाल मंडल से जुड़े जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ratlam News: अब किरायेदार की जानकारी ऑनलाइन दें, थाने जाने की जरूरत नहीं – जानिए

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सभी मकान मालिकों से किरायेदारों और घरेलू नौकरों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने की अपील की है। अब यह प्रक्रिया डिजिटल हो गई है – यानी आपको थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। MPeCOP ऐप या वेबसाइट के माध्यम से आप यह जानकारी आसानी से ऑनलाइन दे सकते हैं। जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रतलाम पुलिस ने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। मकान मालिक यदि शहर से बाहर रहते हैं या थाने नहीं जा सकते, तो अब वे MPeCOP मोबाइल ऐप या https://citizen.mppolice.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया: ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया: जरूरी दस्तावेज: पुलिस का निर्देश और चेतावनी:पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी मकान मालिक ने निर्धारित समय में जानकारी नहीं दी और उसका किरायेदार किसी अपराध में लिप्त पाया गया, तो मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील:जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे 1 सप्ताह के भीतर अपने किरायेदारों और घरेलू नौकरों की जानकारी ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से अनिवार्य रूप से जमा करें।

Ratlam News: पुलिस आरक्षक तुषार सिसोदिया ने निभाई मानवता की ड्यूटी, 7 दिन के नवजात को दिया जीवनदान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश पुलिस का ध्येय वाक्य “देशभक्ति–जनसेवा” एक बार फिर हकीकत में तब्दील हुआ, जब रतलाम पुलिस में पदस्थ आरक्षक तुषार सिसोदिया ने समय पर रक्तदान कर एक नवजात की जान बचाई। 7 दिन के इस मासूम को ओ नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त समूह की जरूरत थी, जो तत्काल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जानकारी के अनुसार, नवजात 80 फीट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक थी। जैसे ही हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप और टीम रतलाम के माध्यम से यह जानकारी पुलिस आरक्षक तुषार सिसोदिया तक पहुंची, वे बिना देर किए ब्लड बैंक पहुंचे और तुरंत रक्तदान किया। नवजात को कुल 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी, जिसमें से एक यूनिट रक्त तुषार सिसोदिया ने दिया और दूसरी यूनिट सैलाना निवासी पंकज राठौर ने प्रदान की। दोनों के इस सराहनीय कार्य से नवजात की जान बचाई जा सकी। रतलाम पुलिस के इस जांबाज आरक्षक की यह पहल न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि पुलिस विभाग के सामाजिक सरोकारों को भी दर्शाती है। सोशल मीडिया पर तुषार सिसोदिया की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है।