Ratlam News: गुलाब चक्कर हुआ रोशन: रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर को मिला नया जीवन, कलेक्टर राजेश बाथम ने किया भव्य शुभारंभ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर की ऐतिहासिक विरासत गुलाब चक्कर अब गुलाबी रोशनी और संगीत की मधुर धुनों के साथ एक नए रूप में जगमगा रही है। शहर के मध्य स्थित इस सांस्कृतिक धरोहर का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद शनिवार शाम को इसका भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राजेश बाथम की प्रमुख उपस्थिति रही। गुलाब चक्कर को जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आकर्षक प्रकाश सज्जा और साउंड सिस्टम से सजाया गया है। उद्घाटन अवसर पर एसएएफ इंदौर के पुलिस बैंड ने प्रस्तुति दी, जिसके बाद प्रकाश और संगीत का मनोहारी प्रदर्शन हुआ। कलेक्टर बाथम ने जानकारी दी कि गुलाब चक्कर परिसर में 9 जून से प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे योग कक्षाएं प्रारंभ होंगी। आगामी 5 दिनों तक रतलाम की स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा गीत-संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दो माह में दो ओपन एयर रेस्टोरेंट भी आमजन के लिए खोले जाएंगे। प्रकाश और साउंड शो हर शाम सूर्यास्त के 10 मिनट बाद और रात 9:30 बजे नियमित रूप से होगा। यह परिसर शुरूआती कुछ महीनों तक लगभग निशुल्क उपयोग के लिए आमजन को उपलब्ध रहेगा। गुलाब चक्कर में अब कला, साहित्यिक गोष्ठियां, योग, पेंटिंग, बुक फेयर, लोकनाट्य, इंडोर गेम्स, रोलर स्केटिंग, खादी-हथकरघा प्रदर्शनियोंजैसे आयोजनों की भी अनुमति रहेगी। हालांकि सामाजिक सम्मेलन, शादी या निजी पार्टियों की इजाजत नहीं होगी।  गुलाब चक्कर का ऐतिहासिक महत्व 1879 में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा अपनी पुत्री गुलाब कंवर के नाम पर बनवाया गया यह चक्कर रतलाम की पहचान है। चतुष्कोणीय आकार में बनी इस संरचना के चारों कोनों पर मीनार जैसे स्तंभ हैं, जिन पर गुलाब के फूलों की आकृतियां उकेरी गई हैं। यहां पूर्व में फव्वारों से गुलाबजल की बौछारें होती थीं और चिड़ियाघर भी था। इस परिसर में आज भी साढ़े चार क्विंटल वज़नी पत्थर मौजूद है, जो सन 1900 में पंजाब के पहलवान गुलाम मोहम्मद द्वारा उठाया गया था। जनभागीदारी और सहयोग से साकार हुआ सपना गुलाब चक्कर का जीर्णोद्धार जिला पुरातत्व परिषद, मध्य प्रदेश शासन की जनभागीदारी योजना, IPCA कंपनी के CSR फंड और जन सहयोग से संभव हुआ है।  शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम, डीआईजी मनोज सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, समाजसेवी गोविंद काकानी, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, संध्या बेलसरे सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Ratlam News: सलवानिया और नारायणगढ़ के पंचायत सचिव निलंबित, अधूरे कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर हुई कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जनपद पंचायत सैलाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सलवानिया और नारायणगढ़ के सचिवों को अधूरे निर्माण कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत की गई है। ग्राम पंचायत सलवानिया में अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। इस मामले में तत्कालीन सचिव श्री कोदर सिंह कटारा पर ₹3 लाख की वसूली प्रतिवेदित की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नारायणगढ़ अंतर्गत ग्राम खाखराकुंडी नयापाड़ा में सीसी रोड का निर्माण भी अधूरा रहा, जिसके लिए तत्कालीन सचिव श्री राजेंद्र सिंह मेईडा (उर्फ राजकुमार मेईडा) पर ₹10 लाख की वसूली निर्धारित की गई है। इन दोनों अधिकारियों को पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए पेशी के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। किंतु, दोनों ही अधिकारी बार-बार की गई पेशियों में अनुपस्थित रहे। पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, कार्य के प्रति गंभीर असावधानी और वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए दोनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत रतलाम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। यह कार्रवाई पंचायत स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।

Ratlam News: मिलावट पर सख्ती: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर रतलाम में लगातार कार्रवाई जारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर रतलाम जिले में मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने ले रहे हैं। आज की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा ताल और आलोट क्षेत्र के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। ग्राम मंडावल में स्थित श्री कृष्ण टी स्टाल रेस्टोरेंट एंड किराना स्टोर से बेसन, चावल और चायपत्ती के नमूने लिए गए। वहीं, ग्राम आबूपुरा में स्थित सवारियां मावा भट्टी से मावा और दूध के नमूने लिए गए। इसके अलावा, मेन रोड आलोट स्थित स्वागत ट्रेडर्स से रवा, वंदन ट्रेडर्स से देसी घी तथा बड़ौद नाका आलोट स्थित खाटूश्याम टी स्टाल एवं रेस्टोरेंट से बेसन और मिठाई के नमूने एकत्रित किए गए। कार्रवाई के दौरान सभी दुकान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का भंडारण व विक्रय करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। सभी लिए गए नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को मिलावट मुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Ratlam News: सुरक्षा के मद्देनज़र बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो का प्रशासन ने किया सघन निरीक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल डिपो का भी सुरक्षा के लिहाज़ से निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने डिपो परिसर का बारीकी से मुआयना कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की। मौके पर ग्रामीण एसडीएम, एसडीओपी पुलिस और नामली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक अभ्यास है और किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट से बचें। देशभर के नागरिकों से संयम, सतर्कता और सहयोग की अपील की गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच युद्ध की आशंका को लेकर बुधवार, 7 मई 2025 को पूरे देश में भारतीय सेना द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्रिल देश के 244 जिलों में शाम 4 बजे से शुरू होगी और करीब 5 घंटे तक चलेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों की तैयारी और जागरूकता को परखना है। सरकार और प्रशासन ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:

Ratlam News: शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, नौ करोड़ की जमीन मंदिर प्रशासन को सौंपी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार प्रशासन ने ग्राम सुराखेड़ी स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे मंदिर प्रशासन को सौंप दिया। यह कार्रवाई 3 अप्रैल 2025 को की गई, जिसमें कुल 1.79 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये है। क्या है मामला? ग्राम सुराखेड़ी में सर्वे क्रमांक 8 (0.240 हेक्टेयर) एवं 7 (1.550 हेक्टेयर) की भूमि, जो कि राजस्व रिकॉर्ड में श्री कालिका माता मंदिर, रतलाम (प्रबंधक: कलेक्टर, जिला रतलाम, म.प्र. शासन) के नाम दर्ज है, पर सईदा बी बेवा अब्दुल हमीद, अशरफ पिता अब्दुल हामिद, सत्तार पिता वकील खां, और रईसा पति अकरम खां द्वारा गेहूं की फसल बोकर अतिक्रमण कर लिया गया था। प्रशासन की कार्रवाई प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया और इसे श्री कालिका माता मंदिर के पुजारी हेमंत पिता चंडीप्रसाद एवं प्रकाश पिता अमरलालजी को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में ये अधिकारी रहे मौजूद इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार (पूर्वी भाग) श्री आशीष उपाध्याय, राजस्व निरीक्षक श्री मेहरबान सिंह मालवीय, पटवारी श्री गिरीश शर्मा, श्री मुकेश मरमट, श्री अंकित परिहार, श्री विजय मकवाना उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से सालाखेड़ी चौकी प्रभारी श्री मुकेश यादव ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया। प्रशासन की सख्ती जारी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ratlam News: बढ़े हुए संपत्ति कर के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, महापौर और विधायक के खिलाफ नारेबाजी  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में बढ़ोतरी और अधिभार वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल के नेतृत्व में महापौर और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि संपत्ति कर में पांच साल की बढ़ोतरी और उस पर अधिभार वसूली गैरकानूनी है और नगर निगम अधिनियम के विपरीत की जा रही है।   जनता बढ़ा हुआ संपत्ति कर न भरे – कांग्रेस का आह्वान   कांग्रेस नेताओं ने जनता से अपील की कि वे बढ़ा हुआ संपत्ति कर जमा न करें। यदि नगर निगम पुरानी दरों पर कर स्वीकार करने से इनकार करता है, तो कांग्रेस नेताओं से संपर्क करें। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि अवैध कर वसूली निरस्त नहीं की गई, तो उग्र जन आंदोलन होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महापौर, विधायक और नगर निगम प्रशासन की होगी।  नगर निगम अधिनियम का उल्लंघन – कांग्रेस का आरोप   ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि अधिनियम की धारा 143 और 146 के तहत संपत्ति कर में बढ़ोतरी से पहले भवन मालिकों को सूचना पत्र देना जरूरी था, जो नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि अधिकारी बिना किसी आधिकारिक सूचना के मौखिक रूप से बढ़ी हुई राशि बताकर वसूली कर रहे हैं और जनता को धमका रहे हैं।   नगर निगम कमिश्नर से तीखी बहस   नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि अब तक 10,000 सूचना पत्र जारी किए गए हैं, लेकिन पूर्व विधायक पारस सकलेचा और नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने इसे गलत बताते हुए कहा कि एक भी भवन मालिक को सूचना पत्र नहीं दिया गया है।    नियमों की अनदेखी और न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन   ज्ञापन में कहा गया कि संपत्ति कर के पुनर्निर्धारण और मूल्यांकन से पहले जनता को सूचित करना और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर देना आवश्यक था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा, भवन मालिकों को बढ़े हुए कर के खिलाफ अपील करने का मौका भी नहीं मिला, जिससे वे जिला न्यायालय में भी वाद दायर नहीं कर सकते।   नगर निगम को चेतावनी – अवैध वसूली बंद करो वरना आंदोलन होगा   कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को अवैध वसूली तुरंत रोकने की चेतावनी दी। यदि वसूली जारी रही, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन करेंगे।   प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शामिल   इस विरोध प्रदर्शन में नगर निगम पार्षद दल उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत, सैयद वुसत, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जोएब आरिफ, वहीद शैरानी, नासिर कुरेशी, सलीम भगवान, केसर बाई, किशन भगिनामा, कविता महावर, हितेश पेमाल, भावना पेमाल, सोनू व्यास, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, रशीद अंसारी, रमेश शर्मा, डॉक्टर मुस्तफा, राजेश प्रजापत, अन्नू धभाई, रुखसाना खान, राजकुमार जैन लाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ratlam News: स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क।  Ratlam News: मप्र जन अभियान परिषद के अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागृह रतलाम में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर ने की, जबकि परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने स्वागत उद्बोधन दिया और प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षण में मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव, उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, विशेष अतिथि गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विवेक चौधरी, पतंजलि युवा भारत के प्रदेश प्रभारी प्रेमाराम पुनिया, नवांकुर चयन समिति के सदस्य मनीष सुरेखा, सुनीता छाजेड़, समाजसेवी गोविंद काकानी और परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय कोठारी उपस्थित रहे।   प्रशासन और समाज के बीच सेतु हैं स्वैच्छिक संगठन   कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वैच्छिक संगठन शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत संगठनों के उल्लेखनीय कार्यों को संकलित कर भविष्य में एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी, जिससे समाजसेवा के प्रयासों को आने वाली पीढ़ी भी जान सके। उन्होंने बताया कि जिले में कई एनजीओ सराहनीय कार्य कर रहे हैं और उनके कार्यों का उचित डॉक्यूमेंटेशन कराया जाएगा।   स्वैच्छिक संगठनों के लिए पारदर्शिता और दस्तावेजीकरण आवश्यक   संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए लोक संग्रह एक प्रभावी विधा है। उन्होंने गीत और कहानी के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की क्षमता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक संगठनों को पारदर्शी और दस्तावेजीकरण आधारित बनाना होगा, जिससे वे निरंतर प्रभावी गतिविधियों के माध्यम से गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य कर सकें।   संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने जन अभियान परिषद की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रस्फुटन, नवांकुर, सृजन, समृद्ध दृष्टि और संवाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों की संरचना, प्रबंधन, एनजीओ रजिस्ट्रेशन, 80जी, 12ए, वार्षिक प्रतिवेदन, साधारण सभा की बैठक और अन्य दस्तावेजीकरण प्रक्रियाओं के बारे में भी चर्चा की।   सीएसआर और सामाजिक अंकेक्षण पर चर्चा   लेखापाल सहलिपिक महावीर बैरागी ने स्वैच्छिक संगठनों के महत्वपूर्ण नियम, दस्तावेजीकरण, एनजीओ प्रबंधन और कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित जानकारी प्रदान की। जिला पंचायत से दिनेश मोरवाल ने सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।   बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी   इस प्रशिक्षण में विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, युवराज सिंह पंवार, निर्मल कुमार अमलियार, शिवशंकर शर्मा, मुकेश कटारिया, रतनलाल चरपोटा, विजयेश राठौड़ सहित स्वैच्छिक संगठनों और नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।   कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थाओं ने कलेक्टर को स्मृति चिन्ह और पुस्तकें भेंट कीं। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।   प्रमुख विषयों पर हुआ प्रशिक्षण   स्वैच्छिक संगठनों को मप्र जन अभियान परिषद की योजनाओं, एनजीओ पंजीयन की प्रक्रिया, सीएसआर फंडिंग, आदर्श ग्राम की परिकल्पना, सामाजिक अंकेक्षण और प्रभाव मूल्यांकन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यों का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।   कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने किया और आभार विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने व्यक्त किया।

Ratlam News: जिला चिकित्सालय को कायाकल्प, एन-क्वास और मुस्कान पुरस्कार, कलेक्टर ने दी बधाई

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज डेस्क। Ratlam News: जिला चिकित्सालय रतलाम को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प, एन-क्वास और मुस्कान पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इन पुरस्कारों के तहत अस्पताल को कुल 53.89 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। कलेक्टर राजेश बाथम ने इस उपलब्धि पर चिकित्सालय प्रशासन को बधाई दी और निर्देश दिए कि यह राशि मरीजों की सुविधाओं में सुधार के लिए उपयोग की जाए।    रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले   कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   बैठक में निम्नलिखित अहम निर्णय लिए गए:   – पुरस्कार राशि का उपयोग मरीजों की सुविधाओं में सुधार के लिए किया जाएगा।   – नर्सिंग कॉलेज भवन का उपयोग वर्तमान में खाली पड़े भवन का चिकित्सालय की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।   – थैलेसीमिया मरीजों के लिए सुविधा हेतु 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना की जाएगी।   – 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने और अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे।   – मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मरीजों के आवागमन में बाधा पहुंचाने वाले अनुपयोगी गोल चक्र को हटाया जाएगा।   – अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को शिशु जन्म के समय ही जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी, जिससे आमजन को परेशानी न हो।    अस्पताल में निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा   बैठक के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने जिला चिकित्सालय का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थैलेसीमिया वार्ड, नर्सिंग कॉलेज, स्टोर रूम, जनरेटर, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।   थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों की स्थिति – जिले में थैलेसीमिया के 183 मरीज हैं, जिनमें से 179 मरीजों को जिला चिकित्सालय में नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा दी जा रही है।   – जिले में सिकल सेल के 29 मरीज हैं, जिनमें से 23 मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।   वीरयाखेड़ी वृद्ध आश्रम का दौरा   कलेक्टर राजेश बाथम ने वीरयाखेड़ी वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत की। वृद्धजनों ने भोजन, ठहरने और अन्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने रेड क्रॉस एंबुलेंस का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

Ratlam News: खेल चेतना मेला; खेलों के महाकुंभ का समापन, विजेताओं का सम्मान, महापौर और कलेक्टर ने थामा बल्ला

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का समापन सोमवार को हुआ। इस आयोजन में 18 अलग-अलग खेलों की स्पर्धाएं हुईं, जिनमें 10,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर नेहरू स्टेडियम में महापौर प्रहलाद पटेल और कलेक्टर राजेश बाथम ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने क्रिकेट मैदान पर बल्ला थामकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।  मुख्य खेल और विजेता1. हॉकी   – बालक वर्ग: गुजराती समाज इंग्लिश मीडियम ने गुरु रामदास स्कूल को 6-2 से हराया।     – बालिका वर्ग: महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 4-0 से हराकर खिताब जीता।     – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: बालक वर्ग में चिराग परमार और बालिका वर्ग में सलोनी खोईवाल।  2. वॉलीबॉल    – निर्णायक मुकाबले में हिमालया इंटरनेशनल ने न्यू तैय्यबी स्कूल को 2-0 से हराया।     – हिमालया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।  3. फुटबॉल    – फाइनल: रेलवे स्कूल ने हिमालया इंटरनेशनल को 1-0 से हराया।     – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कार्तिक मंगल।  4. कबड्डी    – जूनियर वर्ग: उत्कृष्ट विद्यालय विजेता, उपविजेता सरस्वती शिशु मंदिर।     – सीनियर वर्ग: उत्कृष्ट विद्यालय विजेता, उपविजेता नाहर ग्लोबल।     – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: जूनियर वर्ग में भूपेंद्र मकवाना और सीनियर वर्ग में अमन धाकड़।  5. खो-खो   – सीनियर बालक: जैन विद्या निकेतन विजेता, साईं श्री इंटरनेशनल उपविजेता।     – सीनियर बालिका: जैन स्कूल विजेता, साईं श्री इंटरनेशनल उपविजेता।     – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सीनियर बालक वर्ग में मनीष भाभर और बालिका वर्ग में पलक।  6. टेबल टेनिस   – बालक वर्ग: सेंट जोसेफ विजेता, चेतन्य टेक्नो उपविजेता।     – बालिका वर्ग: सेंट जोसेफ विजेता, गुरु तेग बहादुर उपविजेता।     – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: बालक में अनमोल सोनी, बालिका में आयुषी गौड़।  7. शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता   – मिस्टर खेल चेतना मेला: साईं श्री अकादमी के यदुनंदन अवस्थी।     – अन्य खिताब: बेस्ट पोजर जतिन भारतीय, बेस्ट मस्कुलर जय कहार।  8. क्रिकेट   – गुरु तेग बहादुर एकेडमी विजेता और गुरु रामदास स्कूल उपविजेता।     – सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: वैदित्य राज सिंह देवड़ा।  इस आयोजन में खेल भावना, प्रतियोगिता और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

0%