Ratlam News: सुरक्षा के मद्देनज़र बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो का प्रशासन ने किया सघन निरीक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बांगरोद स्थित इंडियन ऑयल डिपो का भी सुरक्षा के लिहाज़ से निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने डिपो परिसर का बारीकी से मुआयना कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की। मौके पर ग्रामीण एसडीएम, एसडीओपी पुलिस और नामली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक अभ्यास है और किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट से बचें। देशभर के नागरिकों से संयम, सतर्कता और सहयोग की अपील की गई है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच युद्ध की आशंका को लेकर बुधवार, 7 मई 2025 को पूरे देश में भारतीय सेना द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह ड्रिल देश के 244 जिलों में शाम 4 बजे से शुरू होगी और करीब 5 घंटे तक चलेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों की तैयारी और जागरूकता को परखना है।

सरकार और प्रशासन ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए।

एडवाइजरी के मुख्य बिंदु:

  1. अफवाहों से बचें:
    • घबराएं नहीं, केवल सरकारी सूचना पर भरोसा करें।
    • सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करें।
  2. घर के भीतर रहें:
    • सुरक्षित स्थानों की पहचान करें।
    • खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें।
  3. आपातकालीन किट तैयार रखें:
    • पीने का पानी, सूखा भोजन, दवाएं, टॉर्च, रेडियो, दस्तावेज और नकदी पास में रखें।
  4. बिजली और गैस संबंधी सावधानियां:
    • अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखें।
    • गैस रिसाव की स्थिति में मुख्य वाल्व बंद करें।
  5. संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दें:
    • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखें तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
  6. यात्रा से बचें:
    • केवल अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें।