Ratlam News: रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन! हाईवे के ‘डेथ स्पॉट्स’ पर खुद पहुंचे एसपी, सड़क हादसे रोकने के लिए दिए सख्त निर्देश

रतलाम पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया। एसपी अमित कुमार ने रम्बल स्ट्रिप, लाइटिंग और बैरिकेडिंग सहित कई सुरक्षा निर्देश दिए। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम पुलिस ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को पुलिस और विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना, हाईवे पर वाहन चालकों की सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तत्काल सुधार कार्य सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए, जिनका पालन संबंधित विभागों को जल्द करने के आदेश दिए गए हैं। एक ही वाहन में पहुंचे अधिकारी, दिया ईंधन बचत का संदेश निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, डीएसपी ट्रैफिक आनंद स्वरूप सोनी, एमपीआरडीसी, आरटीओ विभाग, टोल प्लाजा प्रबंधन और संबंधित थाना प्रभारियों की टीम मौजूद रही। खास बात यह रही कि सभी अधिकारी प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील का पालन करते हुए एक ही वाहन में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश भी दिया गया। इन हाईवे हॉट स्पॉट्स का किया गया निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत सातरुंडा चौराहा से हुई। इसके बाद रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, पलदूना फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा, कांडरवासा और बड़ौदा फंटा सहित कई संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रत्येक स्थान पर पहले हुई दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण किया और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर चर्चा की। सड़क सुरक्षा के लिए एसपी ने दिए ये बड़े निर्देश सड़क दुर्घटना रोकने के लिए होंगे ये बदलाव “सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी” — एसपी अमित कुमार एसपी अमित कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि आमजन, परिवहन विभाग और सड़क निर्माण एजेंसियों की भी संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रतलाम पुलिस भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाती रहेगी ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। पहले भी बढ़ चुके हैं सड़क हादसे रतलाम जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर पिछले कुछ महीनों में कई गंभीर सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। खासकर फोरलेन और हाईवे जंक्शन क्षेत्रों में तेज रफ्तार और खराब संकेतकों के कारण दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Ratlam News: रतलाम में पुलिस का जनसंवाद अभियान: एसपी अमित कुमार ने सुनी जनता की समस्याएं, शिकायत पर तत्काल FIR के निर्देश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा “जनसंवाद अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी अंबे माता चौक परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो देखे क्षेत्रवासियों ने उठाए सुरक्षा और यातायात से जुड़े मुद्दे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समस्याएं पुलिस प्रशासन के सामने रखीं। एसपी अमित कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धमकी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, FIR दर्ज करने के निर्देश कार्यक्रम के दौरान एक आवेदक ने खुद को धमकाए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के सामने रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार ने तत्काल आवेदक को पुलिस वाहन से थाना औद्योगिक क्षेत्र भेजकर प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अन्य शिकायतों के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलोनी का निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र सत्येंद्र रघुवंशी सहित थाना स्टाफ और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पार्षद श्रीमती पुरोहित, मयूर पुरोहित और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आमजन से पुलिस की अपील रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना किसी संकोच के पुलिस के सामने रखें, ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके।

Ratlam News: रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, त्योहारों से पहले हाई अलर्ट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने 21 फरवरी 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। वीडियो देखिए निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी एवं स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच की। ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर और शिकायत रजिस्टर का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश एसपी ने आगामी त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान को देखते हुए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। हवालात और संसाधनों की जांच निरीक्षण के दौरान हवालात की साफ-सफाई, बंदियों के खान-पान और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इसके अलावा थाना में उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री और आपातकालीन संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस वाहनों में आवश्यक उपकरणों को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए गए। फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार पर जोर एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने और हर संभव मदद करने के लिए प्रेरित किया। आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

Ratlam News: DIG निमिष अग्रवाल ने पुलिस लाइन रतलाम में लिया परेड का वार्षिक निरीक्षण, बलवा ड्रिल और डॉग स्क्वाड का किया अवलोकन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन ग्राउंड, रतलाम में परेड का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार भी उपस्थित रहे। WATCH VIDEO निरीक्षण के दौरान परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा DIG महोदय को सलामी दी गई। सलामी के उपरांत परेड में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, ड्रिल, मार्चिंग और आपसी समन्वय का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। यातायात अभ्यास और बलवा ड्रिल का प्रभावी प्रदर्शन परेड के बाद टोलीवार कार्यवाही संपन्न कराई गई। इसके पश्चात पुलिस प्लाटून द्वारा यातायात नियंत्रण, सड़क दुर्घटना रोकथाम और भीड़ प्रबंधन से संबंधित अभ्यास कराया गया। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड, वाहन शाखा और पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। शासकीय वाहनों में पुलिस जीप, चार पहिया वाहन, वज्र वाहन एवं विशेष उपयोगी वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव और उपकरणों की जांच की गई। बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा निर्माण एवं प्राथमिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल सहित 3 डीएसपी, 1 रक्षित निरीक्षक, 20 निरीक्षक, 2 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक, 14 सहायक उप निरीक्षक, 36 प्रधान आरक्षक और 110 आरक्षक, कुल 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस सम्मेलन में रखी गईं समस्याएं परेड के उपरांत पुलिस लाइन में पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन्हें DIG निमिष अग्रवाल ने गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Ratlam News: रतलाम में पुलिस अधीक्षक का देर रात औचक निरीक्षण, स्टेशन रोड थाना व रात्रि गश्त व्यवस्था की परखी हकीकत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने 16–17 दिसंबर की दरमियानी रात थाना स्टेशन रोड का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रात्रिकालीन गश्त, ड्यूटी व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन से थाने में तैनात पुलिस बल, रात्रि ड्यूटी चार्ट, गश्ती दलों एवं चेकिंग प्वाइंट्स की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित हवालात, शस्त्रागार एवं मालखाना भी देखा गया। हवालात में बंद बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं भोजन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक शहर में रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों का भ्रमण कर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद किया। अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग, प्रभावी चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र पहनने एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Ratlam News: दीपावली पर शांति व्यवस्था हेतु रतलाम पुलिस का अभियान, 25 बदमाशों पर कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी दीपावली पर्व पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शहर के चारों थाना क्षेत्रों में 25 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। WATCH VIDEO यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में की गई।  चार थानों की संयुक्त कार्रवाई रतलाम शहर के चार थाना क्षेत्रों — स्टेशन रोड, माणक चौक, डीडी नगर और औद्योगिक क्षेत्र थाने — में पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में सक्रिय आदतन बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई की। 1. मुन्ना उर्फ सेफ अली पिता मुस्ताक खान उम्र 22 साल नि. 101 हकीमवाडा रतलाम 2. शकील पिता अब्दुल रसीद शेख उम्र 50 साल नि. घटला काँलोनी जावरा 3. पंकज पिता सुरेश मिश्रा उम्र 35 साल नि. विनोबा नगर 4. रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 19 साल नि. जुनी कलाल सेरी हरमाला रोड रतलाम 5. मंगल सिंह पिता कालु सिंह उम्र 28 साल नि. नौगावां जिला प्रतापगढ 6. सचिन पिता अमृतराम जी गहलोत उम्र 24 साल नि. गुडरखेडा 7. पारस पिता रामचंद्र जी राव  उम्र 25 साल नि. डेलनपुर 8. मुबारिक खान पठान पिता मकसुद खान पठान उम्र 38 वर्ष नि. क्लासिक काँलोनी आँनर्स एकेडमी के सामने रतलाम 1. दिनेश पिता देवा हटीला उम्र 45 साल निवासी बोराला थाना पेटलावद 2. जगदीश पिता रमेश कुमावत 54 साल निवासी सिलावटो का वास 3. पियुष उर्फ चेतन पिता जगदीश कुमावत 22  निवासी सदर 4. किशन पिता प्यार चंद धाकड 23 साल निवासी इदगाह रोड 5. राजेश पिता अंबाराम सिंगाड 32 साल निवासी इश्वर नगर रतलाम 1. राजा बाबू पिता कैलाश बाली उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम 2. उमेश पिता जगदीश परमार उम्र 28 साल निवासी मोती नगर रतलाम 3. अजय पिता प्रभु मईड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी ईश्वर नगर रतलाम 4. राजू पिता प्रभु गामड़ उम्र 42 वर्ष निवास ईश्वर नगर रतलाम 5. ईश्वर पिता पुना निनामा उम्र 25 वर्ष निवासी रतलाम 6. दीपक पिता शंभू लाल भाटी उम्र 52 वर्ष निवासी धीरज शाह नगर रतलाम 7. बलराम पिता नटवरलाल पवार उम्र 30 वर्ष निवासी टाटानगर रतलाम 8. विनोद पिता नगुलाल जी नायक उम्र 30 वर्ष निवासी मोती नगर रतलाम 9. निरंजन पिता कालूराम जी यादव उम्र 42 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम 1. नवदीप पिता अमर सिंह कुशवाह 32 वर्ष नि-सज्जन मिल की चाल रतलाम 2. श्यामु पिता विशाल उर्फ विश्राम चन्द्रवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी विधायक सभागृह के पीछे सुदामा नगर बडबड रतलाम 3. संदीप पिता मंशाराम  उर्फ महेन्द्रसिंह सोलंकी 28 साल निवासी विरियाखेडी इस दौरान बदमाशों को थाने बुलाकर बाउंड ओवर कार्रवाई की गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्त निगरानी जारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रतलाम पुलिस सतत गश्त, चेकिंग और निगरानी कर रही है।उन्होंने कहा कि— “कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। रतलाम पुलिस का लक्ष्य है कि आम नागरिक भयमुक्त होकर पर्व का आनंद ले सकें।” त्योहारों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम शहरभर में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, होटल और ढाबों की निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस टीमों को लगातार रात्रि गश्त और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया अंधे कत्ल का राज़: अंधविश्वास में जेठानी व दो बेटे गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना रावटी अंतर्गत ग्राम भीमपुरा में महिला की नृशंस हत्या के प्रकरण का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। अंधविश्वास के चलते हुई इस हत्या में मृतका की जेठानी और उसके दो पुत्र शामिल पाए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कपड़े और वाहन बरामद किए हैं। घटना का विवरण दिनांक 24 सितंबर 2025 को ग्राम भीमपुरा निवासी नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया (48 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। परिजनों ने सूचना थाना रावटी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल प्रभारी, साइबर टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटना स्थल की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। अंधविश्वास बना वजह जांच में सामने आया कि मृतका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया (55 वर्ष) और उसके पुत्र शंकर भूरिया (36 वर्ष) एवं बापु भूरिया (32 वर्ष) ने अंधविश्वास के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार में लगातार हो रही मौतों व बीमारियों के लिए मृतका को ‘डाकन’ (डायन) मान लिया गया। आरोपियों ने 24 सितंबर की रात मृतका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी और लोहे की पाइप से हमला किया और फिर शव को छत से नीचे फेंक दिया। जब्त सामग्री गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस खुलासे में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलाई समेत पुलिस लाइन, थाना सरवन, साइबर टीम और एफएसएल की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई 50 लाख की चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर करीब 50 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा मशरुका बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार 25 सितम्बर 2025 को फरियादी पंकज मोतियानी निवासी काटजु नगर, रतलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 28 हजार रुपये नकद सहित कुल लगभग 50 लाख 28 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने फरियादी के घर काम करने वाली महिला अंजु उर्फ अंजना गोसर पर संदेह जताया। गहन पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने अपने साथी ऑटो चालक अफजल पिता बाबुशाह निवासी खटीक मोहल्ला के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। बाद में पुलिस ने अफजल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अफजल के घर से चोरी गया पूरा माल—सोने-चांदी के जेवर और 28 हजार रुपये नकद—बरामद कर लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 50 लाख 28 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपी हैं: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और जवानों की अहम भूमिका रही। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Ratlam News: स्कूल-कॉलेज के छात्रों तक पहुंचा रहा था ड्रग्स: रतलाम का बड़ा सप्लायर सुनील सूर्या अरेस्ट, 43 आपराधिक मामलों में आरोपी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के मुख्य आरोपी सुनील सूर्या को पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सुनील सूर्या पिछले डेढ़ महीने से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के केस में आया था नाम सामने 6 मई 2025 को रतलाम के जावरा क्षेत्र में महू-नीमच फोरलेन पर पटेल होटल के सामने से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान रतलाम के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमलेश जैन (51) और साबीर खान (27) के रूप में हुई थी। दोनों एक कार (MP 43 ZA 7047) में सवार होकर 200 ग्राम एमडी ड्रग्स लेकर रतलाम आ रहे थे, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि यह ड्रग्स रतलाम निवासी सुनील सूर्या के लिए लाई जा रही थी। वह शहर में युवाओं को ड्रग्स की लत लगाकर इसे बेचने का काम करता था और एक संगठित रैकेट चला रहा था। उसके नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उदयपुर से हुई गिरफ्तारी, रैकेट की जांच को गठित होगी एसआईटी सायबर सेल रतलाम की मदद से पुलिस ने सोमवार को सुनील सूर्या को उदयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जिससे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शहर के स्कूल और कॉलेज छात्रों को टारगेट कर ड्रग्स बेची जा रही थी। इस नेटवर्क में कुछ युवतियों की संलिप्तता की भी जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जा रहा है, जो एमडी ड्रग्स के नेटवर्क की तह तक जाएगी।

Ratlam News: झूठी “भाभी” की साजिश नाकाम, नाबालिग को फंसाने वाली महिला, पति और ससुर पर FIR

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला, उसके पति और ससुर पर एक नाबालिग लड़के को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। यह सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय न्यूज पोर्टल “वंदेमातरम् न्यूज” ने इस मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई। यह कहानी एक गरीब परिवार की है, जिसने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए अथक संघर्ष किया। पिता की मृत्यु के बाद मां मजदूरी कर अपने दो बेटों का पालन-पोषण कर रही थीं। उनके बड़े बेटे को झूठे दुष्कर्म के आरोप में फंसा दिया गया था, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। उनकी दृढ़ता और सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल की मदद से, रतलाम पुलिस ने अब उस महिला, उसके पति और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। ऐसे रची गई थी झूठी साजिश यह मामला 17 अप्रैल 2025 को तब शुरू हुआ जब रतलाम के महिला थाना में एक महिला ने 15 वर्षीय बालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। नाबालिग की मां ने थाना जिम्मेदारों पर लेन-देन कर झूठा और नियम विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का गंभीर आरोप भी लगाया था। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया था। न्याय की गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो नाबालिग की परेशान मां ने सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल से संपर्क किया। पांचाल ने मामले की गंभीरता और नियम विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को लेकर उच्च स्तरीय शिकायत की, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मासूमियत बनी निशाना झूठे प्रकरण का शिकार बना नाबालिग सैलाना बस स्टैंड पर एक दुकान में काम करता था। वह एक महिला के झांसे में आ गया, जिसे वह “भाभी” कहकर बुलाता था। महिला ने पहले उससे दोस्ती की, फिर फोन पर अश्लील बातचीत की, और अंत में उसे अकेले घर बुलाकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसने नाबालिग को फंसाने की पूरी साजिश रच डाली। जब 15 वर्षीय बालक ने महिला से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उसने धमकाना शुरू कर दिया और अपने पति व ससुर के साथ मिलकर झूठा दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। छोटे भाई और मां की हिम्मत ने पलटा केस घटना के दिन जब महिला ने बालक को रेलवे स्टेशन बुलाया, तो वह अपने दोस्त से मोटरसाइकिल मांगकर वहां गया। वहां उसे फंसाने की कोशिश की गई, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। महिला के परिजनों ने दोस्त को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट भी की। इस पूरे घटनाक्रम को छोटे भाई ने भी देखा और उसने मां के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की। बालक की मां ने सीनियर एडवोकेट अमित कुमार पांचाल की सहायता से बाल कल्याण समिति, महिला थाना, एसपी अमित कुमार, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित किशोर न्यायालय बोर्ड को मामले में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। किशोर न्यायालय बोर्ड ने भी पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले को संज्ञान में लिया और जांच करवाई। अब रतलाम पुलिस ने झूठा और नियम विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसके पति और ससुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3, 4, 5, 6, 11, 12 और बीएनएस की धाराएं 351, 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि न्याय के लिए लड़ने वालों की जीत अवश्य होती है।