Ratlam News: : लायंस क्लब चौकीदार की संदेहास्पद मौत पर फिर उठे सवाल, पत्नी ने SP से की न्याय की गुहार

रतलाम – पब्लिक वार्तान्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पावर हाउस रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में वर्ष 2017 में हुई चौकीदार मोहनसिंह सक्तावत की संदेहास्पद मौत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मृतक की पत्नी देव कुवर ने पुलिस अधीक्षक रतलाम को आवेदन सौंपते हुए न केवल अपने पति की मृत्यु की दोबारा जांच की मांग की है, बल्कि खुद को निवास स्थान से जबरन बेदखल किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई की अपील की है। देव कुवर ने आवेदन में बताया कि उनके पति व ससुर दोनों ही लायंस क्लब में चौकीदारी का काम करते थे। ससुर मदनसिंह की मौत के बाद मोहनसिंह ने सेवा जारी रखी, लेकिन वर्ष 2017 में उन्होंने संदिग्ध परिस्थिति में दम तोड़ दिया। देव कुवर का आरोप है कि उनके पति को लायंस क्लब पदाधिकारियों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनसे जबरन शौचालय साफ करवाया जाता था और गाली-गलौज की जाती थी। प्रार्थीया ने बताया कि पति की मौत के बाद लायंस क्लब ने उन्हें चौकीदार नियुक्त कर वहीं दो कमरे में रहने की अनुमति दी। वर्ष 2017 से 2019 तक उन्हें 7000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया गया, लेकिन इसके बाद से न तो वेतन मिला और न ही सम्मानजनक व्यवहार। उलटे अब उन्हें वहां से जबरन निकालने की कोशिश की जा रही है। देव कुवर का यह भी कहना है कि उस समय उनके बेटे नवीन सिंह नाबालिग था और पुलिस ने उसी के माध्यम से धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर केवल औपचारिकता निभाई। खुद प्रार्थीया के बयान तक नहीं लिए गए। अब वर्ष 2024 में भी शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में उनके कमरे की मरम्मत के बहाने छत की खुदाई कर दी गई, जिससे अब बरसात में उनके कमरे में पानी टपक रहा है। साथ ही क्लब पदाधिकारियों द्वारा गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। देव कुवर ने मांग की है कि उन्हें उनके निवास स्थान से बेदखल न किया जाए और उनके पति की मृत्यु की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Ratlam News: रतलाम पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, एक साथ 152 पुलिसकर्मियों का तबादला – देखें पूरी सूची

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की पुलिस व्यवस्था में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसपी अमित कुमार ने एक साथ 152 पुलिसकर्मियों के तबादले करते हुए नए थानों में पदस्थापना की सूची जारी की। खास बात यह रही कि यह लिस्ट आधी रात के बाद जारी की गई, जिसमें सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबल तक शामिल हैं। इस फेरबदल में औद्योगिक थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम को साइबर सेल का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह गायत्री सोनी को औद्योगिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदलाव की मुख्य बातें: एसपी अमित कुमार ने बताया कि – “इस तबादले की प्रक्रिया पूरी तरह नीति अनुरूप और कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर की गई है। जिन अधिकारियों व जवानों को नई जिम्मेदारी मिली है, उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा है।” देखें पूरी तबादला सूची:

Ratlam News: रतलाम में रात को बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की सख्ती: शर्ट उतारकर किया हंगामा, 6 युवक गिरफ्तार कर जेल भेजे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम शहर में देर रात सड़क पर बेवजह घूमने और असामाजिक गतिविधियों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों और पान-चाय की दुकानों के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ की और बेवजह खड़े लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। चेकिंग के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस से बहसबाजी शुरू कर दी। दो बत्ती क्षेत्र में एक युवक ने तो हद पार करते हुए शर्ट उतार दी और सड़क पर हंगामा करने लगा। पुलिस को देखकर वह और उसके साथी वीडियो बनाने की धमकी देने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे डीएसपी अजय सारवान ने युवकों को शांत कराया और थाने ले जाकर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए 6 युवकों के नाम व पते: इन सभी युवकों को थाना स्टेशन रोड लाया गया और धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी ने खुद लिया अभियान का जायजापुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने देर रात खुद शहर में पेट्रोलिंग की निगरानी की। उनके साथ डीएसपी अजय सारवान, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आरआई मोहन भर्रावत और चारों थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने शहर के व्यस्त क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को सतर्क किया और अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों को चेतावनी दी। एसपी का बयान:“बेसिक पुलिसिंग के तहत रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। कुछ युवक बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे और चेकिंग के दौरान विवाद कर रहे थे। ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।”

Ratlam News: रतलाम में गांजा तस्करी का सप्लायर गिरफ्तार: इमरान उर्फ सुक्का पहले भी नशे के मामलों में आ चुका है नाम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इमरान उर्फ सुक्का महाराज (उम्र 35 वर्ष), निवासी पुरोहित जी का वास, को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, इमरान पर पहले भी नशे से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 3 जून को रतलाम के इम्तियाज खान और रविंद्र पडियार को 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों तस्करों ने खुलासा किया था कि वे यह मादक पदार्थ इमरान उर्फ सुक्का महाराज को सप्लाई करने जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इमरान को ट्रेस किया और गिरफ्तार कर लिया। पहले से थे नशे से जुड़े अपराध में लिप्तस्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी के अनुसार, आरोपी इमरान के खिलाफ पहले भी नशे के कारोबार से संबंधित आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इमरान की गतिविधियों पर शक था और लगातार निगरानी की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद इमरान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस केस से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच भी कर रही है ताकि पूरे सप्लाई चैन का खुलासा किया जा सके।

Ratlam News: नाबालिग से निकाह के लिए अड़ी 35 साल की महिला गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 35 वर्षीय महिला को 17 साल के नाबालिग लड़के से निकाह करने की जिद पर अड़कर हंगामा करने और उसके कथित शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला, जो पहले से दो बच्चों की मां और तलाकशुदा है, को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। यह घटना सोमवार देर रात की है, जब 35 वर्षीय महिला रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 17 साल के नाबालिग लड़के के घर पहुंच गई। उसने नाबालिग से निकाह करने की जिद की और घर के अंदर ही धरने पर बैठ गई। परिवार वालों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझा-बुझाकर पहले वन स्टॉप सेंटर भेजा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई FIR मंगलवार को नाबालिग के पिता ने महिला के खिलाफ डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपनी एफआईआर में, पिता ने बताया कि महिला पिछले एक साल से उनके बेटे को धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला उनके बेटे को अपनी “शारीरिक यौन क्रियाओं” के लिए इस्तेमाल कर रही थी और निकाह न करने पर जान से मारने की धमकी भी देती थी। महिला का आपराधिक इतिहास और धमकी भरा बर्ताव पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का नाम अंजुम बताया जा रहा है, जो पहले से दो बार शादी कर चुकी है और तलाकशुदा है। उसके 14 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है। उसकी पहली शादी एक 15 साल के नाबालिग का धर्म परिवर्तन करवाने के बाद हुई थी, जिससे उसे दोनों बच्चे हैं। दूसरी शादी उसने चार साल पहले 18 वर्षीय युवक से की थी, जिससे अब वह अलग रह रही है। नाबालिग के पिता ने यह भी बताया कि महिला और उनके बेटे की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद महिला लगातार उनके बेटे को फोन कर अपने घर बुलाने लगी। तीन महीने पहले जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वे अपनी पत्नी के साथ महिला के घर गए और उसे बेटे को परेशान न करने को कहा। तब महिला ने कहा था कि लड़का उसके बेटे जैसा है और वह उसे केवल काम के लिए बुलाती है। हाल ही में, महिला ने नाबालिग पर निकाह के लिए दबाव बनाया और धमकाया कि अगर उसने निकाह नहीं किया तो वह अपनी हाथ की नस काट लेगी। इस धमकी के बाद ही महिला सोमवार रात को लड़के के घर पहुंची और निकाह की जिद पर अड़ गई, जिससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और अंततः पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह घटना समाज में नाबालिगों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

Ratlam News: “रतलाम पुलिस का वारंट स्पेशल ड्राइव: 9 दिन में 256 फरार आरोपी गिरफ्त में”

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावशाली साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में 1 जून से 9 जून 2025 तक चले इस अभियान में 35 स्थाई वारंट और 221 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह अभियान विशेष रूप से उन अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है, जो न्यायालय के वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते आ रहे थे। पुलिस की इस सक्रियता से जिले में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि “जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।”

Ratlam News: टोकड़ा कंजर डेरा के दो शातिर कंजर गिरफ्तार: 60 लीटर कच्ची शराब के साथ चोरी की वारदातों का भी खुलासा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध शराब और चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बड़ावदा थाना अंतर्गत चौकी हाटपिपलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 जून को पुलिस ने राजस्थान के टोकड़ा कंजर डेरा से दो शातिर बदमाशों को अवैध शराब के साथ धरदबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी ट्रैक्टर व वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति नीली प्लास्टिक केनो में कुछ लेकर स्प्लेंडर बाइक से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में दो केनों से 60 लीटर कच्ची महुए की हाथ भट्टी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 6000 रुपये बताई गई है। शराब के साथ पकड़ी गई मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर घिसा हुआ था, जिससे उसके चोरी का होना भी संदिग्ध लग रहा है। इंजन नंबर HA11E8R5G81239 दर्ज किया गया है। चोरी के मामलों में भी कबूलनामा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज बाबू पिता भगतिया कंजर (उम्र 40 वर्ष) और शैतानसिंह पिता कलालिया कंजर (उम्र 35 वर्ष), दोनों निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने करीब पांच महीने पहले सिन्दुरकिया गांव के पास एक आयशर कंपनी का ट्रैक्टर और 5-6 माह पूर्व सरसी के पास खीमाखेड़ी गांव से एक तूफान गाड़ी चोरी करना कबूला है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 हार्स पावर की पानी की मोटर भी बरामद की गई है। कानूनी कार्यवाही जप्त सामग्री टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक 504 दिनेशसिंह भदौरिया, आरक्षक 1011 नरेन्द्र परमार, 1099 रोहताश जाट, सैनिक 1081 संग्रामसिंह, 1159 प्रतापसिंह और 1059 अंकित प्रजापत की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

Ratlam News: गर्लफ्रेंड को फोन लगाया तो कर दी हत्या: रतलाम में युवक की चाकू मारकर हत्या का खुलासा, दोस्त निकला कातिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के कालिका माता मंदिर परिसर में 9 दिन पहले हुई 21 वर्षीय युवक अरुण असावरा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक ने आरोपी की महिला मित्र को फोन किया था, जिससे नाराज होकर उसके दोस्त ने शराब के नशे में चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। 29 मई को मिला था युवक का शव शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कॉलोनी में 29 मई की सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक की पहचान अरुण (21) पिता मनोहरलाल असावरा निवासी रत्नेश्वर रोड के रूप में हुई। शव पर चाकू के कई निशान थे। 📹 सीसीटीवी में कैद हुआ अरुण का संघर्ष जांच के दौरान पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिला, जिसमें अरुण जान बचाकर भागता नजर आया। चाकू लगने के बाद वह करीब 100 मीटर दूर खाली प्लॉट तक दौड़ता हुआ गया, जहां अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी उज्जैन से फरार मिला पुलिस ने मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की तो शक की सुई उत्तम सोलंकी (20) निवासी उज्जैन पर जाकर टिक गई। आरोपी घटना के बाद अरुण की बाइक लेकर उज्जैन भाग गया था और वहां से भोपाल ट्रेन से चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्रकी मदद से भोपाल में उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।  “गर्लफ्रेंड को फोन क्यों किया” – इसी बात पर किया खून एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 मई की रात उत्तम सोलंकी और अरुण ने डोसी गांव स्थित शराब दुकान पर शराब पी। इसके बाद दोनों कालिका माता मंदिर के पास चौपाटी पर पहुंचे। वहां अरुण ने उत्तम की महिला मित्र को फोन किया, जिससे उत्तम नाराज हो गया। नशे में दोनों में विवाद हुआ और उत्तम ने चाकू से अरुण पर हमला कर दिया। आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस उत्तम सोलंकी मूल रूप से रतलाम के खातीपुरा में रहता था, लेकिन करीब दो साल पहले उज्जैन के सिंधी कॉलोनी, बागपुर में बस गया। स्टेशन रोड थाने में उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब का सामाजिक सरोकार : बालिका शिक्षा और बाल विवाह के विरुद्ध दिखाई फिल्म ‘टेक्निकल टीचर’

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय रतलाम प्रेस क्लब ने एक और सराहनीय पहल करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से बनी फिल्म ‘टेक्निकल टीचर’ का भव्य प्रीमियर शो आयोजित किया। यह आयोजन ईशान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले रतलाम प्रेस क्लब के मीडिया पार्टनर रहते सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रतलाम के एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाका, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकार के लिए प्रतिबद्ध रही है। फिल्म की कहानी और उद्देश्यफिल्म की कहानी एक गांव की बच्ची फुलवा और उसकी अंग्रेजी शिक्षिका के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें ग्रामीण समाज में बाल विवाह की रूढ़िवादी परंपरा, लड़कियों की पढ़ाई में बाधाएं और सरकारी स्कूलों में तकनीकी माध्यमों के उपयोग से शिक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलाव को चित्रित किया गया है। फिल्म का अंत प्रेरणादायी और सुखद है, जो समाज को बदलाव का संदेश देता है। स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंचफिल्म की विशेषता यह रही कि इसके सभी कलाकार, तकनीशियन और लोकेशन रतलाम जिले से ही जुड़े हैं। फिल्म की शूटिंग जिले के नामली क्षेत्र के गांव बड़ौदा में की गई है। कलाकारों में शामिल रहे: निर्माता, निर्देशक और लेखक हरीश दर्शन शर्मा ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को शिक्षित करना है। कैमरा संचालन राजीव मकाशरे ने किया, जबकि संगीत निर्देशन नागेश कथा और हरीश शर्मा ने मिलकर किया। गीतों को दलविंदर सिंह गुरुदत्ता, संगीत जैन, हेमेन्द्र काठा और दीपक चरपोटा ने स्वरबद्ध किया। पुलिस प्रशासन की सहभागितापुलिस विभाग ने भी इस सामाजिक मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। एसपी अमित कुमार ने फिल्म को समाज में व्याप्त रूढ़ियों को तोड़ने की दिशा में एक मजबूत प्रयास बताया और प्रेस क्लब को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया। फिल्म को मिली सराहनाप्रीमियर शो में उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की विषयवस्तु की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रेरणादायी सिद्ध होगा। पत्रकारों और उनके परिजनों ने फिल्म का आनंद लेने के साथ ही उसके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

Ratlam News: ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: रतलाम पुलिस ने 67 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया, चार राज्यों से ढूंढ निकाले मासूम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मई माह में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुल 67 गुमशुदा या अपहृत बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। यह मानवीय अभियान कई परिवारों के लिए राहत की सांस और आंखों में खुशी के आंसू लेकर आया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 1 मई से जिले में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया। एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एसएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे गुमशुदा व अपहृत बच्चों की तलाश कर उन्हें उनके स्वजनों से मिलाएं। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र से मिली मदद इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों पर विशेष टीमों का गठन किया गया, जिसमें साइबर सेल और जेएबी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिजनों के कथन, मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पुलिस ने 67 बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इनमें से 9 बालक और 58 बालिकाएं शामिल हैं, जिन्हें मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों से तलाश कर लाया गया। वर्षों से लापता बच्चों को भी ढूंढा पुलिस की यह सफलता सिर्फ हालिया मामलों तक सीमित नहीं रही। परिवारों के लिए बड़ी राहत इस ऑपरेशन ने जहां पुलिस की संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर इन बच्चों के परिजनों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। बच्चों की वापसी पर उनके घरों में खुशी का माहौल बन गया और कई आंखों से आंसू छलक उठे।