रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध शराब और चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बड़ावदा थाना अंतर्गत चौकी हाटपिपलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 जून को पुलिस ने राजस्थान के टोकड़ा कंजर डेरा से दो शातिर बदमाशों को अवैध शराब के साथ धरदबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी ट्रैक्टर व वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त रहे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति नीली प्लास्टिक केनो में कुछ लेकर स्प्लेंडर बाइक से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में दो केनों से 60 लीटर कच्ची महुए की हाथ भट्टी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 6000 रुपये बताई गई है। शराब के साथ पकड़ी गई मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर घिसा हुआ था, जिससे उसके चोरी का होना भी संदिग्ध लग रहा है। इंजन नंबर HA11E8R5G81239 दर्ज किया गया है।
चोरी के मामलों में भी कबूलनामा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज बाबू पिता भगतिया कंजर (उम्र 40 वर्ष) और शैतानसिंह पिता कलालिया कंजर (उम्र 35 वर्ष), दोनों निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने करीब पांच महीने पहले सिन्दुरकिया गांव के पास एक आयशर कंपनी का ट्रैक्टर और 5-6 माह पूर्व सरसी के पास खीमाखेड़ी गांव से एक तूफान गाड़ी चोरी करना कबूला है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3 हार्स पावर की पानी की मोटर भी बरामद की गई है।
कानूनी कार्यवाही
- प्रकरण क्रमांक: 197/2025
- धारा: 34(2) आबकारी अधिनियम
- अतिरिक्त प्रकरण: अपराध क्रमांक 74/2025, धारा 303(3) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज
जप्त सामग्री
- 60 लीटर कच्ची महुए की शराब (कीमत ₹6,000 लगभग)
- काले रंग की सफेद पट्टे वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000 लगभग)
- 3 हार्स पावर की पानी की मोटर (कीमत ₹8,000 लगभग)
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक 504 दिनेशसिंह भदौरिया, आरक्षक 1011 नरेन्द्र परमार, 1099 रोहताश जाट, सैनिक 1081 संग्रामसिंह, 1159 प्रतापसिंह और 1059 अंकित प्रजापत की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल