Ratlam News:रतलाम को मिली सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात: अब हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और IVF का इलाज रतलाम में ही संभव

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और अत्याधुनिक सुविधा की शुरुआत हो गई है। अब हृदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक, रीढ़ की हड्डी की चोट, महिला रोग और IVF जैसी जटिल बीमारियों का इलाज रतलाम में ही संभव हो सकेगा। G.D. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 8 जून को प्रातः 10:30 बजे हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी और महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व किसान आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और रेलवे हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश बेनभी शामिल हुए।

 “डॉक्टर को जो मति भगवान देता है, उससे ही मरीज ठीक होता है” – डॉ. लीला जोशी

शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए पद्मश्री डॉ. जोशी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ सेवा भाव से ही मरीजों का उपचार संभव है। वहीं महापौर प्रहलाद पटेल ने जी.डी. हॉस्पिटल को रतलाम के लिए वरदान बताया और कहा कि अब गंभीर रोगों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

 24×7 सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवा शुरू

जी.डी. हॉस्पिटल में अब 24 घंटे इमरजेंसी, ICU, न्यूरोसर्जरी और हृदय रोगियों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी। हॉस्पिटल में शुरू हुई कैथ-लैबमें डॉ. अनुराग जैन के नेतृत्व में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर की सेवाएं मिलेंगी। डॉ. जैन ने पहले भोपाल, अहमदाबाद और सागर जैसे शहरों में सेवाएं दी हैं।

न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी की सेवाएं मिलने से अब ब्रेन हेमरेज या हेड इंजरी जैसे मामलों में हाईटेक माइक्रोस्कोप सर्जरी रतलाम में ही संभव होगी।

महिलाओं के लिए IVF और दूरबीन द्वारा ऑपरेशन

महिला रोगों और गर्भधारण की समस्या के लिए डॉ. राधा वर्मा द्वारा IVF सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन विधि) से ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे

इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में निम्न सेवाएं उपलब्ध हैं:

  • हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण: डॉ. लेखराज पाटीदार
  • यूरोलॉजी: डॉ. गौरव नाहर
  • कैंसर सर्जरी: डॉ. शैलेश पाटीदार
  • मेडिकल ऑन्कोलॉजी: डॉ. राजेश पाटीदार
  • गायनिकोलॉजी: डॉ. पी. विलियम
  • पैथोलॉजी: डॉ. सलोनी जैन
  • एनेस्थीसिया: डॉ. देवेंद्र वैष्णव

 आयुष्मान योजना और फ्री इलाज की सुविधा

  • हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब डायलिसिस, जोड़ प्रत्यारोपण, प्रोस्टेट व किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का इलाज मुफ्त किया जा रहा है।
  • जल्द ही आयुष्मान योजना में एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी भी शामिल हो जाएगी।

MRI, CT स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध

हॉस्पिटल परिसर में ही MRI, CT स्कैन और सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है ताकि गंभीर मरीजों को जांच के लिए बाहर न जाना पड़े।

 रतलामवासियों के लिए अपील

हॉस्पिटल के स्टाफ और प्रबंधन ने रतलाम व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस आधुनिक चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाएं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बाहर न जाकर अपने ही शहर में इलाज कराएं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram