रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क | Ratlam News: शहर के ऊंकाला रोड स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार सुबह मांस के टुकड़े पाए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मंदिर सेवक रवि प्रजापत ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे जब मंदिर के पट खोलने पहुंचे, तो उन्होंने नाले के ऊपर फर्शी पर मांस के टुकड़े देखे। उन्होंने तुरंत स्थानीय रहवासियों और हिंदू संगठनों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
हिंदू संगठन के प्रतिनिधि कमलेश्वर ग्वालियरी समेत क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। वहीं, नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मांस के टुकड़े हटवाए और फायर ब्रिगेड ने परिसर को पूरी तरह साफ किया।
मंदिर सेवक रवि प्रजापत की शिकायत पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और अशांति फैलाने के उद्देश्य से कृत्य करने की धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, रात में नशेड़ी युवकों की आवाजाही पर सवाल
घटना के बाद कमलेश ग्वालियरी, मंगल लोढ़ा, चंदन शर्मा, मोनू मराठा, भरत गुर्जर, गजराज यादव, रामकन्या बाई, ललिता कहार, राजेश कहार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मंदिर पहुंचे और नाराजगी जताई।
रहवासियों का कहना है कि मंदिर के आसपास देर रात तक कुछ युवक बैठकर नशा करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे उन्हीं में से किसी का हाथ हो सकता है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल