रतलाम में जेएसजी संगिनी उमंग का भव्य फाग उत्सव, 100 से अधिक महिलाओं ने लिया होली महोत्सव का आनंद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहर में होली के रंगों और उत्साह के बीच जेएसजी संगिनी उमंग परिवार द्वारा भव्य फाग उत्सव होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में ग्रुप की 100 से अधिक सखियों ने भाग लेकर होली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने डीजे और ढोल की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत करते हुए जमकर मस्ती की और फाग उत्सव का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप की पदाधिकारियों और बोर्ड मेंबर ने भी होली के गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए मनोरंजन समिति द्वारा कई मजेदार गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं भोजन समिति द्वारा स्वादिष्ट और सुस्वादु व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने बताया कि इस वर्ष संगिनी उमंग परिवार द्वारा कुल 26 सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसके लिए ग्रुप को एमपी रीजन द्वारा 5 अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए सभी सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सचिव निर्मला पटवा और अनीता कोठारी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, रंग और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब का सामाजिक सरोकार : बालिका शिक्षा और बाल विवाह के विरुद्ध दिखाई फिल्म ‘टेक्निकल टीचर’

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय रतलाम प्रेस क्लब ने एक और सराहनीय पहल करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरण के उद्देश्य से बनी फिल्म ‘टेक्निकल टीचर’ का भव्य प्रीमियर शो आयोजित किया। यह आयोजन ईशान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले रतलाम प्रेस क्लब के मीडिया पार्टनर रहते सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रतलाम के एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाका, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, डीएसपी ट्रैफिक आनंद सोनी सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्था हमेशा सामाजिक सरोकार के लिए प्रतिबद्ध रही है। फिल्म की कहानी और उद्देश्यफिल्म की कहानी एक गांव की बच्ची फुलवा और उसकी अंग्रेजी शिक्षिका के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें ग्रामीण समाज में बाल विवाह की रूढ़िवादी परंपरा, लड़कियों की पढ़ाई में बाधाएं और सरकारी स्कूलों में तकनीकी माध्यमों के उपयोग से शिक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलाव को चित्रित किया गया है। फिल्म का अंत प्रेरणादायी और सुखद है, जो समाज को बदलाव का संदेश देता है। स्थानीय प्रतिभाओं को मिला मंचफिल्म की विशेषता यह रही कि इसके सभी कलाकार, तकनीशियन और लोकेशन रतलाम जिले से ही जुड़े हैं। फिल्म की शूटिंग जिले के नामली क्षेत्र के गांव बड़ौदा में की गई है। कलाकारों में शामिल रहे: निर्माता, निर्देशक और लेखक हरीश दर्शन शर्मा ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को शिक्षित करना है। कैमरा संचालन राजीव मकाशरे ने किया, जबकि संगीत निर्देशन नागेश कथा और हरीश शर्मा ने मिलकर किया। गीतों को दलविंदर सिंह गुरुदत्ता, संगीत जैन, हेमेन्द्र काठा और दीपक चरपोटा ने स्वरबद्ध किया। पुलिस प्रशासन की सहभागितापुलिस विभाग ने भी इस सामाजिक मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। एसपी अमित कुमार ने फिल्म को समाज में व्याप्त रूढ़ियों को तोड़ने की दिशा में एक मजबूत प्रयास बताया और प्रेस क्लब को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया। फिल्म को मिली सराहनाप्रीमियर शो में उपस्थित दर्शकों ने फिल्म की विषयवस्तु की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रेरणादायी सिद्ध होगा। पत्रकारों और उनके परिजनों ने फिल्म का आनंद लेने के साथ ही उसके संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।