रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावशाली साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में 1 जून से 9 जून 2025 तक चले इस अभियान में 35 स्थाई वारंट और 221 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं।

इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह अभियान विशेष रूप से उन अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है, जो न्यायालय के वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते आ रहे थे। पुलिस की इस सक्रियता से जिले में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी अमित कुमार ने कहा कि “जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।”
Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे