रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम शहर में थिएटर प्रेमियों और रंगकर्मियों के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। नाटक की रचना प्रक्रिया और रंगमंच के विभिन्न पहलुओं पर आधारित यह विमर्श 12 जून 2025 (गुरुवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे जी.डी. अंकलेसरिया रोटरी हॉल, रतलाम में किया जाएगा, जिसमें टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक अविजित सोलंकी बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था युगबोध, जन नाट्यमंच और जनवादी लेखक संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजक एडवोकेट कैलाश व्यास ने बताया कि यह बैठकी रंगमंच को गहराई से समझने का एक दुर्लभ अवसर होगी।
रतलाम में चल रही है थिएटर मेकिंग वर्कशॉप

उल्लेखनीय है कि अविजित सोलंकी, जो कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से प्रशिक्षित हैं, इन दिनों रतलाम में तीन दिवसीय थिएटर मेकिंग वर्कशॉप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह कार्यशाला टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, भोपाल के सह-निदेशक विक्रांत भट्ट के संयोजन में आयोजित की जा रही है।
वर्कशॉप का आयोजन रोटरी हॉल में रोजाना शाम 4 से रात 8 बजे तक किया जा रहा है।
युवाओं को मंचीय कला की मिलेगी व्यावहारिक समझ
यह वर्कशॉप विशेष रूप से 16 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को अभिनय, समूह में कार्य करना और परफॉर्मेंस डिवाइज़िंग की बुनियादी तकनीकों से परिचित कराना है।
यह प्रशिक्षण युवा रंगकर्मियों को सामूहिक कहानी गढ़ने और परफॉर्मेंस निर्माण की व्यावहारिक समझ प्रदान करेगा।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट