Ratlam News: रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, त्योहारों से पहले हाई अलर्ट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने 21 फरवरी 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। वीडियो देखिए निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी एवं स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच की। ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर और शिकायत रजिस्टर का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश एसपी ने आगामी त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान को देखते हुए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। हवालात और संसाधनों की जांच निरीक्षण के दौरान हवालात की साफ-सफाई, बंदियों के खान-पान और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इसके अलावा थाना में उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री और आपातकालीन संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस वाहनों में आवश्यक उपकरणों को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए गए। फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार पर जोर एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने और हर संभव मदद करने के लिए प्रेरित किया। आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

Red Cross Election News: रतलाम के समाजसेवी मनीष रावल को मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी में मिला प्रमुख स्थान

भोपाल- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Red Cross Election News: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन गुरुवार को निर्विरोध सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया कलेक्टर भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में रेडक्रॉस शाखा समिति नियम 2017 और राज्यपाल महोदय के निर्देशों के तहत कराई गई। रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण की गई। चेयरमैन पद के लिए सिवनी के पूर्व आईएएस डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल, और मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया था। निर्धारित समयावधि में अन्य कोई प्रत्याशी सामने न आने से सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की और उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल को भेजा है। राज्यपाल महोदय द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।

Ratlam News: रतलाम में अनुशासन, संगठन और एकता का भव्य संगम: 20 हजार स्वयंसेवकों का पथ संचलन बना राष्ट्रभक्ति की अनूठी झांकी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ देश। Ratlam News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को रतलाम शहर राष्ट्रभक्ति, गौरव और अनुशासन का प्रतीक बन गया। पांच उपनगरों से एक साथ प्रारंभ हुए पथ संचलन का संगम सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ।करीब 20 हजार स्वयंसेवकों की गणवेशधारी पंक्तियों में एक समान कदमताल और घोष ध्वनियों ने पूरे शहर को ऊर्जा और एकता के भाव से गुंजायमान कर दिया। चार किलोमीटर लंबे संचलन मार्ग पर स्वयंसेवकों का अनुशासन और समयबद्धता देखने योग्य रही। सभी संचलन तय समय पर शाम 6:30 बजेमहाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां से एकीकृत रूप में संचलन नेहरू स्टेडियम की ओर बढ़ा। वहां विकीर की आज्ञा के बाद सभी स्वयंसेवक अनुशासित रूप से अपने-अपने घर लौटे। पूरे मार्ग पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। महिलाओं ने घर-घर रंगोली बनाकर वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया। घोष वाहिनी की 35 टुकड़ियों में 525 वादक घोष धुनें बजाते हुए आगे बढ़े। कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान, सुरक्षा और प्रबंधन रहे सटीक संचलन से पूर्व कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने पूरे रूट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल, क्यूआरएफ, राजस्व दल और नगर निगम की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। स्वागत के दौरान बिखरे फूलों को निगम कर्मियों ने तुरंत हटाया ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कहां-कहां से निकले संचलन हनुमान और रविदास उपनगर का संगम शहीद चौक पर हुआ, जबकि आंबेडकर और प्रताप उपनगर का संगम राम मंदिर चौराहे पर हुआ। इसके बाद तीन दिशाओं से आते हुए पांचों संचलन महाराणा प्रताप चौराहे पर एक साथ मिले। संचलन के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गणवेश पहनकर स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।कई स्वयंसेवक दिल्ली, मुंबई, जयपुर और भरूच जैसे शहरों से विशेष अवकाश लेकर इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। एंबुलेंस को सम्मानपूर्वक दिया रास्ता संगम स्थल पर एक एंबुलेंस पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने तुरंत अनुशासनपूर्वक रास्ता दिया। यह दृश्य वहां मौजूद नागरिकों के लिए प्रेरणादायक रहा।